• आपका ब्लड ग्रुप आपके बारे में सब कुछ बताने के साथ साथ यह भी बताता है कौन सा ब्लड ग्रुप आपके लिए कितना खतरनाक हो सकता है। आप अपने ब्लड ग्रुप से यह भी जान सकते हैं कि आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर क्या समस्याएं हो सकती हैं। इसलिये अपने ब्लड ग्रुप के बारे में जानकारी का होना बहुत ही ज्यादा जरुरी है।
  • बहुत से लोगों को अपने ब्लड टाइप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है क्योंकि ब्लड डोनेट करते समय आपको अपने ब्लड ग्रुप के बारे में जानकारी होनी चाहिए। समय रहते सही ब्लड का मिलना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

आइये जानते है इसके बारे में :

  1. यदि आपका ब्लड ग्रुप O है तो आपको ब्लड क्लाटिंग होने का खतरा कम होता है। जो लोग A, B, और AB ग्रुप के होते हैं उनमे लगभग 30% ज्यादा इसकी समस्या रहती है। ब्लड ग्रुप AB वालों को 20% ज्यादा ब्लड क्लाटिंग की दिक्कत होती है। O पॉजिटिव या नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होती हैं और उनमे गैस्ट्रिक कैंसर का खतरा भी कम होता है।
  2. A और AB ब्लड ग्रुप वाले लोगों को यह फायदा होता है कि उनमें पेप्टिक अल्सर की संभावना O ब्लड ग्रुप वाले लोगों से कम होती है। O ब्लड ग्रुप वाले लोगों में लगभग 23% कम ह्रदय की बीमारी होने की संभावना होती है। अगर हम स्टडी की बात करते हैं तो इसके अनुसार AB और B ब्लड ग्रुप वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी ख़तरा ज्यादा होता है।
  3. जो लोग O ब्लड ग्रुप के होते हैं उनमें पैंक्रियाटिक कैंसर का खतरा कम होता है जबकि ग्रुप A वाले को 32% और AB वाले लोगों को 51% इसके होने का खतरा होता है। टाइप B वाले लोगों में इस पैंक्रियाटिक कैंसर के होने की संभावना लगभग 72% होती है। ब्लड ग्रुप AB वाले 23% तो ग्रुप B वाले लोग 11% ह्रदय संबंधी बीमारी से ग्रसित होते हैं। A, B और AB ग्रुप वाले लोगों में पेट का कैंसर O ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तुलना में कम होता है।
  4. अध्ययन में यह पाया गया है कि O ब्लड ग्रुप की तुलना में ग्रुप A और B वाले लोगों में टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना ज्यादा होती है। एक अध्ययन में यह पाया कि 500 लोगों में से जो लोग AB ब्लड ग्रुप वाले होते हैं वो बाकी ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तुलना में अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा परेशान रहते हैं।