1. मेष : कामकाज निपटाने में सफलता मिल सकती है। खुद का ध्यान रखें और फालतू पैसों की चिंता न करें। जरूरत के हिसाब से व्यवस्था भी हो सकती है। सब ठीक-ठाक ही रहेगा। पुरानी बातें और चिंताएं भी दिमाग से निकाल देंगे, तो स्थितियां आपके लिए सहज हो सकती है। आज सामने आने वाले मौकों का फायदा मिल सकता है। रिश्तों में, गहराई आ सकती है। दिन भी अच्छा रहेगा। अच्छा और मीठा बोलकर अपने काम पूरे करवा सकते हैं।
  2. वृष : काम पूरे हो जाएंगे। खुद को शांत रखें। ऑफिस में कामकाज के मामले में आप एक सम्मान जनक स्थिति में भी आ सकते हैं। कुछ परिणाम आपके फेवर में रहेंगे। थोड़े लंबे समय के लिहाज से विचार करें। अपने कामकाज में एक्टिव रहेंगे। कोई नजदीकी व्यक्ति आपका हौंसला बढ़ा सकता है। आपको मदद भी मिल सकती है। पुराना विवाद सुलझने की संभावना है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें खत्म हो सकती हैं। संतान और शिक्षा की तरफ ध्यान रहेगा। अपनी वाणी से हर काम पूरे कर सकते हैं मीठा बोलें। धन लाभ के योग हैं।
  3. मिथुन : दिन भर प्रसन्नता और संतुष्टि रहेगी। काम भी पूरे हो सकते हैं। आज आप कुछ ही लोगों पर भरोसा करेंगे, इस कारण नुकसान से भी बच सकते हैं। आज मेहनत भी बहुत रहेगी। निजी मामलों को लेकर कुछ लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। नकारात्मक विचार मन में नहीं आने दें। खुद को बचा लेंगे। कहीं भी उलझने से खुद को बचाएं।
  4. कर्क : किए गए काम का फायदा मिल सकता है। कोई भी काम शुरू करने से पहले शांत होकर विचार करना होगा। अपने काम पर एकाग्र हो जाएं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। काम करने वाले साथियों से अच्छी सलाह मिल सकती है। प्रॉपर्टी के उलझे हुए मामले सुलझ जाएंगे। लोगों से मदद मिल सकती है। आपके मन में जो भी शिकायतें हैं, उन्हेंं आप खुद तक ही रखें। अपने काम पर ध्यान दें। परिवार के साथ समय बीतेगा। साथ के लोगों से पैसों की मदद मिल सकती है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
  5. सिंह : अच्छा दिन है। कामकाज अच्छी तरह और आसानी से निपटते जाएंगे। अपने किए गए कामों को लेकर जिम्मेदारी भी अच्छे से पूरी करेंगे। ऑफिस की दिक्कत या गलतफहमी निपटाते हुए स्थिति संभालने में आप सफल हो सकते हैं। आसपास के लोग आपकी मदद करेंगे। फैसले करने के लिए समय अच्छा है। पैसों के नजरिए से भी दिन आपके लिए बेहतर है। कुछ योजनाएं और काम जैसे चल रहे हैं, उन्हें वैसे ही चलने दें। बैंक का काम, बीमे और टैक्स के मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। आपको छोटा-मोटा फायदा और थोड़ा बहुत धन लाभ भी हो सकता है। शांत रहें। नए लोगों से मुलाकात सफल रहेगी।
  6. कन्या : नौकरी से संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। चंद्रमा गोचर कुंडली के भाग्य भाव में रहेगा। थोड़ी-सी कोशिश से आप आगे बढ़ सकते हैं। नौकरी और करियर में कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। कन्या राशि वाले लोगों को नई नौकरी मिलने के योग हैं। सफलता की राह में दूसरों को रुकावट नहीं बनने देंगे। आप हर स्थिति के लिए तैयार रहें। जीवनसाथी को अचानक किसी निवेश का फायदा हो सकता है। पुरानी बातें भी दिमाग में रहेंगी। पुराने लोगों के बारे में बातें हो सकती हैं। किसी की सेवा या मेजबानी करने के भी योग बन रहे हैं।
  7. तुला : समाज में जान-पहचान और अच्छी इमेज बनाने की कोशिश करेंगे। निजी जीवन में अच्छे बदलाव लाने की सफल कोशिश हो सकती है। आपकी इच्छा के अनुरूप कुछ काम हो सकते हैं। खुद पर खर्चा बढ़ सकता है। किसी रिश्तेदार या दोस्त की मदद से आपके काम पूरे होने के योग हैं। किसी अच्छी खबर का इंतजार भी आपको रहेगा। कुछ नए और महत्वपूर्ण लोगों से मिलने का प्लान बन सकता है। नए लोगों से प्लानिंग होगी।
  8. वृश्चिक : चंद्रमा की स्थिति से रोजमर्रा के कामकाज पूरे हो सकते हैं। अपने मूड और स्वभाव पर कंट्रोल रखें। अपोजिट जेंडर की ओर अट्रैक्ट होंगे। नौकरी में ट्रांसफर या प्रमोशन चाहते हैं, तो कुछ ऐसी खबर या संकेत मिल सकते हैं। एक्टिव रहेंगे। बड़ा फैसला लेने से पहले सारे विकल्पों पर विचार कर लें। जहां तक हो सके, शांत रहें। समय का आनंद लेने की कोशिश करें। समय पहले से थोड़ा ठीक रहेगा। परिचित लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। लोग अपनी परेशानियां भी आपसे शेयर कर सकते हैं।
  9. धनु : आपके लिए दिन महत्वपूर्ण है। ऑफिस में किसी व्यक्ति से संबंध अच्छे हो जाएंगे। आपकी बहुत सी परेशानियों का समाधान भी हो सकता है। दिनचर्या सहज और सरल रहेगी। जो अवसर आपको पहले नहीं मिल सका था, वह आज किसी की मदद से मिल जाएगा। बिजनेस से संबंधित कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। भाइयों या पड़ोसियों से ज्यादा जुड़ाव महसूस होगा। मेहनत से सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। बिजनेस अच्छा चलेगा। आज होने वाली आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। बिजनेस में भी बदलाव का मन बन सकता है। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय पहले से ठीक कहा जा सकता है।
  10. मकर : आपको जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे आप अच्छे से पूरा कर सकते हैं। काम का नेतृत्व आपके हाथों में रहेगा। आप शांति से काम करें। अपनी कोशिशें भी कम नहीं होने दें। कोशिश करेंगे, तो दिन अच्छे से निकाल लेंगे। बेरोजगार हैं, तो हो सकता है, आपके लिए कुछ अच्छा हो। करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। निराशा खत्म हो सकती है। अपने काम पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। पैसों की बचत कर सकेंगे।
  11. कुंभ : आपके विचार साफ रहेंगे। आपको सफलता भी मिल सकती है। आने वाले दिनों की किसी योजना के बारे में अधिकारियों से बातचीत होगी। प्रेमी से मन की बात कह सकते हैं। रोमांस के मामले में आपको कोई सरप्राइज भी मिल सकता है। ऑफिस और फील्ड में पूरी तरह संभलकर रहें। खुद पर कंट्रोल करें। परिवार से जुड़ी कोई खास खबर मिल सकती है। किसी से मुलाकात और बातचीत करने के लिए दिन अच्छा है। कोई ऐसी बात या परिस्थिति आपके सामने आ सकती है जिससे आपकी सोच बदल सकती है। यह बदलाव आपके लिए अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए बहुत सामान्य रहेगा।
  12. मीन : चंद्रमा की स्थिति आपके लिए अच्छी रहेगी। दोस्तों और भाइयों से मदद मिल सकती है। आपके काम इन लोगों की ही मदद से पूरे हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग हैं। ऐसे पुराने दोस्त मिलेंगे जो आपकी मदद कर सकते हैं और रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। निवेश या पैसों से जुड़े कुछ रोचक मौके भी आपको मिल सकते हैं। नए विचार आपके सामने आते जाएंगे। योजना बनाने और फैसले करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। किसी बुद्धिमान या समझदार इंसान से आपको सही सलाह मिल सकती है। घर या ऑफिस में मरम्मत का मन भी बन सकता है। काम का बोझ थोड़ा धीरे-धीरे कम होगा। पार्टनर से संबंध सुधर जाएंगे।