• छुहारा एक मेवा है जिसे खजूर को सुखाकर बनाया जाता है। छुहारा खाने के कई फायदे हैं इसमें विटामिन, आयरन, कैल्शियम, जिंक और मैग्नीशियम भरपूर पाया जाता है। छुहारा को आपने मजे के साथ तो खूब खाया होगा परन्तु क्या आपको पता है कि छुहारा कितना लाभकारी है। जिस तरह अंगूर को सूखा कर किशमिश प्राप्त होता है उसी तरह खजूर को सुखाने पर हम छुहारा प्राप्त होता है। ये खाने में मीठा और बेहद स्वादिष्ट होता है। कई सारे मायनो में छुहारा औषधी कि तरह काम करता है। लगातार 7 दिन तक छुहारा खाने से आपको इसके फ़ायदे महसूस होने लगेंगे, आपका शरीर एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव करेगा। छुहारे के अलग-अलग इस्तेमाल से आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं जो आज कि पोस्ट में हम आपको बताएँगे। छुहारे से सम्बंधित कुछ प्रमुख फायदों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

छुहारे के 10 अद्भुत फायदे

  1. कब्ज : छुहारे का इस्तेमाल कब्ज से सम्बंधित बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है। छुहारे का इस्तेमाल कब्ज में राहत देता है। सुबह-शाम दो छुहारे चबाकर खाएं और फिर गुनगुना पानी पी लें। ऐसा करने से कब्ज दूर होता है।
  2. कमजोरी दूर करे : अगर आपके शरीर में कमजोरी हो गयी हो तो उसमे भी छुहारा आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको आधा लीटर दूध में पांच छुहारे बीज निकाल कर डाल लेने है और इसे गर्म करना है। जब दूध 300 मिली रह जाए तब इसे निकाल कर मिश्री डाल कर पी लें। इसका लगातार सेवन करने से कमजोरी दूर हो जाती है।
  3. पेशाब से सम्बंधित समस्याओं में : जिन लोगो को पेशाब कि समस्या होती है उनके लिए छुहारा बेहद फायदेमंद साबित होता है। आपको 2 छुहारे ऐसे ही रोज खा लेने है। इससे आपको पेशाब से सम्बंधित समस्याओं में आराम मिलेगा।
  4. हड्डियों और दांतो को मजबूत बनाये : छुहारे में कैल्शियम होता है जो आपके शरीर कि हड्डियों और दांतो को मजबूत बनाये रखता है।
  5. शारीरिक दुर्बलता और वज़न बढ़ाए : जो लोग तंदरुस्त और मोटा होना चाहते हैं उनके लिए छुहारा बेहद फायदेमंद हो सकता है। आपको अपने खान पान में चार छुहारो को शामिल करना होगा। इससे आपके पाचन में सुधार होगा जिससे आपका खाना बेहतर ढंग से पच पायेगा। इसके इस्तेमाल का असर आपको सात दिनों में ही दिखने लगेगा।रात में छुहारे को दूध के साथ उबाल लें। सोने से पहले इसको चबाकर खाएं। इसको लगातार खाने से शारीरिक दुर्बलता दूर होती है और शरीर को मजबूती मिलती है।
  6. दमा रोग : सुबह शाम छुहारा खाने से दमा रोग से भी निजात मिलती है।  
  7. घाव होने पर : अगर शरीर पर कहीं घाव हो गया है तो छुहारे की गुठली को घिसकर इस पर लगाएं। घाव भर जाएगा।
  8. खून की कमी दूर करे : रोजाना छुहारा खाने से शरीर में खून भी बढ़ता है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो छुहारा जरूर खाएं।
  9. कैल्शियम का ख़ज़ाना : छुहारे में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है इसको नियमित रूप से खाने से हड्डियों की कमजोरी भी दूर होती है।
  10. शुगर में कंट्रोल करे : छुहारे में से उसकी गुठली निकालकर उसे दिन में 8 से 10 बार चूसें। इससे शुगर से लाभ मिलता है।