• स्वस्थ रहने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते है। हर कई स्वस्थ रहने के लिए तरह तरह के उपाय करने के बाद भी कोई न कोई बीमारी आपको लग ही जाती है। लेकिन क्या आप जानते है की प्रकृति ने हमें कुछ ऐसे पौधे उपहार के रूप में दिए है। जिनका सेवन करके हम एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते है। और सभी प्रकार की बीमारियों से भी बचे रह सकते है। क्या आप जानते है की वो पौधा कौन सा है जिसके एक पत्ते का सेवन हमें रोज करना है और कैसे हम इसका सेवन कर सकते है और ये पौधा कहा पाया जाता हैं।
  • जिस पौधे की हम बात कर रहे है वह है गिलोय का पौधा। यह पौधा लगभग सारे भारत में आसानी से पाया जाता है। यह बेल के रूप में उगता है। क्या आप जानते है की देवता भी इसका सेवन किया करते थे। इसका इतिहास है की जब भगवन अमृत को दानवों से बचाने के लिए ले कर जा रहे थे। तब धरती पर अमृत की जहां जहां बूंदे गिरी वहां यह बेल पैदा हुई। इसीलिए इसे अमृत बेल के नाम से भी जाना जाता है।
  • अगर आप इसके एक पत्ते का सेवन निरंतर करते है। तो आप एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं। इसकी बेल की जड़ो का सेवन करना भी आपके लिए बहुत लाभदायक रहता है। अब हम बात करते है की अगर आप इसका सेवन करते है तो आपको क्या क्या फायदे होते है।

1. एनीमिया में तरह तरह की दवाई के सेवन के बाद भी अगर अगर कोई फायदा नहीं हो रहा तो गिलोय के पत्तों का इस्तेमाल करना आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा।

2. इसके सेवन से खून की कमी दूर होती है। और शरीर में खून की सफाई भी होती है।

3. अगर आपके पैरों में बहुत जलन होती है या जिनकी हथेलियां हमेशा गर्म बनी रहती हैं। ऐसे में अगर हम गिलोय का सेवन करते है तो यह बहुत लाभदायक रहता है।

4. क्या आपके कान में दर्द है तो भी गिलोय की पत्त‍ियों के रस को निकाल लें फिर इसे हल्का गुनगुना गर्म कर लें और इसकी एक-दो बूंद कान में डालें। ऐसा करने से कान का दर्द ठीक हो जाएगा।

5. पेट से संबंधित बीमारियों में गिलोय का सेवन करना आपके लिए बहुत लाभदायक होता है। इसके सेवन से कब्ज और गैस की समस्या शरीर में नहीं होती है और इसका सेवन करने से पाचन क्रिया भी तेज होती हैं।

6. गिलोय का सेवन बुखार दूर करने के लिए भी किया जाता है। अगर बहुत दिनों से आपको बुखार है और शरीर का तापमान कम नहीं हो रहा है तो गिलोय की पत्त‍ियों का काढ़े का सेवन करना बहुत लाभदायक रहेगा।

इस पौधे का सेवन करने से आपको कैंसर से बुखार तक सभी रोगो में फायदे देखने को मिलते है इसीलिए सभी को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।