बदलते मौसम के चलते हाथ और चेहरा फटने की समस्या अधिकतर लोगों में देखने को मिलती है| शरीर का हर पार्ट सुन्दर दिखे ये हर किसी की ख्वाइश होती हैं। फटे, रूखे हाथ बहुत गंदे लगते है और वह सुंदरता को खत्म कर देते है। अगर पाना चाहते है मुलायम, कोमल हाथ तो इन उपायों को इस्तेमाल करना कभी न भूलें –

माश्चराइजर का इस्तेमाल –

रूखे हाथों पर माश्चराइजर का इस्तेमाल रोज़ाना करें| ऐसा करने से हाथों का रूखापन समाप्त हो जाएगा| ध्यान रखें कि जब भी आपको रूखापन महसूस हो माश्चराइजर उपयोग में लें|

नेचुरल प्रोडक्ट्स का उपयोग

नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल अपने हाथों पर ज्यादा से ज्यादा करें| रसायनिक उत्पादों को कहे “ना”| अपने हाथो पर हर्बल साबुन, बादाम सोप, एलोवेरा, ओलिव आयल का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से हाथों के रूखेपन से छुटकारा मिल सकेगा|

लगाएं माश्चराइजर क्रीम

अपने हाथो पर रात्रि में सोने से पहले अच्छे से मॉइस्चराइजर लोशन को अप्लाई करें। ऐसा करके आप फटे हाथो से छुटकारा पा सकेंगी। पूरे दिन में करीब 2-3 बार माश्चराइजर क्रीम का इस्तेमाल करें।

ऐक्सफोलिएट का यूज़

अधिकतर कपड़े या बर्तन धोते समय हाथ रूखे और फटने लगते है। इस प्रॉब्लम को दूर करने के लिए हाथों में ऐक्सफोलिएट का इस्तेमाल करेंगे तो बहुत फायदा मिलेगा।

लेमन का इस्तेमाल

फटे हाथो की समस्या को दूर करने में नींबू बहुत फायदेमंद होता है| नीबू के रस में ग्लिसरीन और गुलाबजल मिला लें| इस मिक्सचर को अच्छे से मिक्स कर लें। इस पैक को फ्रिज में रख दें और कुछ देर बाद अपने हाथ पर अप्लाई करें| ऐसा करने से आपके हाथ कोमल, मुलायम और सुंदर दिखने लगेंगे|