मेष – अपनी ऊर्जा व जोश को सकारात्मक दिशा में लगाने से आपके विशेष कार्य भी पूरे हो जाएंगे। साथ में आपके व्यक्तित्व पर भी इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा। अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय परिवार व मित्रों के लिए भी जरूर निकालें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में ना आएं। ठंडे दिमाग से सोच-विचारकर ही निर्णय लें, अन्यथा कोई लक्ष्य आंख से ओझल हो सकता है। किसी नजदीकी संबंधी से मामूली सी बात पर मनमुटाव होने की आशंका है।

कार्यक्षेत्र में मेहनत के मुताबिक उचित नतीजे हासिल होंगे। हो सकता है कोई समस्या आने पर आपको अपने उसूलों और सिद्धांतों से कुछ समझौता भी करना पड़े। परंतु नौकरी अथवा व्यवसाय दोनों जगह माहौल को अनुकूल बनाने में आप कामयाब रहेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। हालांकि आप व्यस्तता की वजह से परिवार जनों को उचित समय नहीं दे पाएंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ बदहजमी और एसिडिटी की समस्या रह सकती हैं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – दूसरे लोगों के प्रभाव में आने की अपेक्षा अपनी क्षमताओं के अनुसार ही कार्य करें। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कुछ पुराने मतभेदों तथा समस्याओं का निराकरण होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए नौकरी अथवा इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं। परंतु थकान और तनाव की वजह से आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त रह सकती हैं। इस समय अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें तथा समस्याएं आने पर तनाव लेने की बजाए हल ढूंढने का प्रयास करें।

कोई नया व्यापार या काम शुरू करने जा रहे हैं तो अत्यधिक मेहनत के बाद ही काम बनेंगे। धैर्य और हिम्मत रखना जरूरी है। कर्मचारियों से संबंधित समस्या दिन के दूसरे पक्ष में हल हो जाएगी। इसलिए तनाव ना लें। नौकरी पेशा लोगों के ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। इससे आपसी संबंधों में नजदीकियां आएंगी। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं की उपेक्षा ना करें। स्वास्थ्य- कफ, खांसी की समस्या बढ़ेगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेंगे जिनका शुभ परिणाम भी सामने आएगा। युवाओं को करियर में कोई नया अवसर मिलने से राहत मिलेगी। इस समय प्रकृति आपकी तरक्की के लिए नए रास्ते खोल रही है। खुले दिल से उसका स्वागत करें। जिम्मेदारियां अधिक होने की वजह से व्यस्तता बढ़ेगी। इसलिए तनाव और थकान को अपने ऊपर हावी ना होने दें। बच्चों के ऊपर पढ़ाई का दबाव रहेगा। माता-पिता का दायित्व है कि बच्चों का आत्म बल बनाए रखें।

नौकरीपेशा लोगों के लिए वर्तमान समय कुछ चुनौतीपूर्ण है। हालांकि राजकीय कार्यों में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की मदद मिल सकती है। इसलिए हाथ में आए मौके जाने ना दें। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां अभी बनी रहेगी। धैर्य रखना ही इसका हल है। व्यवसायिक भागदौड़ की वजह से दांपत्य जीवन का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। युवा वर्ग भी प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ ना करें। स्वास्थ्य- गरिष्ठ तथा मसालेदार भोजन के सेवन से परहेज करें। एसिडिटी अथवा मुंह में छाले जैसी समस्या रहेगी। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। पिछले कुछ समय से चल रही चिंता व परेशानी का समाधान मिलेगा। आप अपने दम पर हर काम करने की क्षमता रखेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप अपने संबंधियों और मित्रों के लिए भी समय निकाल लेंगे। परंतु अति आत्मविश्वास की स्थिति आपको नुकसान भी दे सकती हैं। जल्दबाजी में कोई भी कार्य ना करें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मांगने पर वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। हालांकि आप विपरीत परिस्थितियों को काबू में भी कर लेंगे।

बिजनेस में मनोनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद है। परंतु अपने प्रतिनिधियों से सावधान रहें। अच्छे लोग आपकी कार्यप्रणाली की नकल कर सकते हैं। मार्केटिंग संबंधी कामों को ज्यादा महत्व दें। अपने अधिनस्थ स्टाफ पर भी कड़ी नजर रखें। घर के वातावरण को सुखमय बनाने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। संबंधों में भी मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- उमस भरी गर्मी की वजह से बेचैनी और घबराहट की स्थिति रहेगी। गर्मी से अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – अपने सपनों और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का समय है। उचित ऊर्जा और सकारात्मकता बनाए रखें। साथ ही किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन और परामर्श भी आपके लिए सहायक रहेगा। आप खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे। बुरी आदतों तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। वरना इनकी वजह से आप किसी समस्या में फंस सकते हैं। रुपए पैसे के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें तथा सारे निर्णय खुद ही लें तो उचित रहेगा।

बिजनेस में आपने नवीन कार्यों को लेकर जो योजनाएं बनाई हैं, उन पर अमल करने का उचित समय है। परंतु शेयर मार्केट में रुचि रखने वाले लोग सावधान रहें। कुछ समय तक इन गतिविधियों को स्थगित ही रखें तो ठीक रहेगा। प्रेम संबंधों के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहने की जरूरत है। कुछ मतभेद उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें। नियमित रूप से व्यायाम और योगा पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पिछले कुछ समय से चल रही अस्त व्यस्त दिनचर्या से आज कुछ राहत मिलेगी। जिससे आप आर्थिक मामलों में उचित प्रकार से ठोस व महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे। कड़वे अनुभवों से सीखकर अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए नकारात्मक परिस्थितियां बना सकते हैं। परंतु इन सब बातों पर ध्यान ना देकर अपने कार्यों में व्यस्त रहें। जल्दबाजी में निर्णय ना लें तथा अपनी बनाई हुई नीतियों पर ही कार्य करें।

व्यवसायिक परिस्थितियां अनुकूल है। किसी का हस्तक्षेप आपकी कार्य व्यवस्था को खराब कर सकता है, इस बात का जरूर ध्यान रखें। सरकारी ऑर्डर पूरा करने के प्रति किसी भी तरह की कोताही ना करें। इंक्वायरी होने की आशंका है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादा पूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य- गर्मी की वजह से घबराहट, बेचैनी की स्थिति रहेगी। फलों तथा तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – परिवार के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। खर्चों की अधिकता होगी, लेकिन ये खर्चे कुछ बेहतरीन और भविष्य संबंधी शुभ योजनाओं के लिए ही होंगे। संतान की किसी एक्टिविटी से खुद को गर्वित महसूस करेंगे। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करने से परहेज रखें। क्योंकि नुकसान होने की स्थिति बन रही हैं। कभी-कभी आपके शंकालु स्वभाव की वजह से कुछ संबंध खराब भी हो सकते हैं। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है।

खर्चों के साथ-साथ इनकम की स्थिति भी अच्छी रहेगी। इसलिए चिंता नहीं रहेगी। पार्टियों द्वारा मनपसंद ऑर्डर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। परंतु पब्लिक डीलिंग करते समय अपनी छवि का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। परंतु इस बात का ध्यान रखें कि किसी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से संकट में भी आ सकते हैं। स्वास्थ्य- घुटनों तथा जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – आज पैसा आने के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति रहेगी। परंतु व्यवसाय या घर केे पारिवारिक सुख साधनों पर खर्च होने की वजह से चिंता नहीं रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा जिससे शांति और सुकून महसूस करेंगे। कोई दुखद समाचार मिलने से मन कुछ उदास भी रहेगा। अपन मनःस्थिति पर नियंत्रण रखना जरूरी है। भाइयों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद की स्थिति में धैर्य और संयम से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। गुस्से से परिस्थिति बिगड़ सकती है।

कार्यक्षेत्र में बहुत ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेकिन फोन और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। प्रॉपर्टी के लेन-देन संबंधी कोई डील क्रियान्वित हो सकती है। घर का वातावरण सकारात्मक तथा अनुशासन पूर्ण बना रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- पैरों में दर्द व सूजन की समस्या रहेगी। लापरवाही ना करें तथा अपना चेकअप करवाएं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने परिवार और संबंधों के लिए भी जरूर निकालें। इससे आप उमंग और जोश महसूस करेंगे। कोई पॉलिसी आदि मैच्योर होने से निवेश संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन अपने ऊपर बनाए रखें। किसी नजदीकी संबंधी से वाद-विवाद की आशंका है। अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं, जिद से काम उलझ सकते हैं। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में नुकसान होने की स्थिति बन रही हैं। बेहतर होगा कि इन कार्यों में ध्यान ना दें।

व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण कार्य दिन की शुरुआत में ही निपटाने की कोशिश करें। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। विस्तार संबंधी योजनाओं पर अमल करने के लिए समय उत्तम है। अपने महत्वपूर्ण फैसले तुरंत लें। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत की वजह से थकान और स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। समय-समय पर उचित आराम लेना भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले उस पर पूरी रिसर्च करें। उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं को विचार करके ही उन्हें क्रियान्वित करें। इससे आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपके विनम्र स्वभाव की वजह से लोग सहज ही आपकी तरफ आकर्षित होंगे। परंतु बैठे-बिठाए कोई मुसीबत भी गले पड़ सकती हैं। कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपके ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा सकता है। हालांकि आपके ऊपर इसका नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से पॉजिटिव महसूस करेंगे।

व्यवसायिक स्थल पर कुछ तब्दीलियां करने की जरूरत है। इस समय भावनाओं की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से काम करें। आपके विनम्र और शांतिपूर्ण स्वभाव का लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से आज भी घर से काम करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। पति-पत्नी के बीच में आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव से अपना बचाव रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – घर में कोई मांगलिक काम संबंधी योजनाएं बनेंगी। मेहमानों की आवभगत में भी समय बीतेगा। समय अनुकूल है। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न होते जाएंगे। परंतु खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें, अन्यथा बजट बिगड़ने से पछताना भी पड़ सकता है। पैसे संबंधी लेनदेन करते समय वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती हैं। थोड़ी सी सावधानी से परिस्थितियां संभल भी जाएंगी।

कार्यक्षेत्र में सहयोगियों तथा कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। मशीनरी से संबंधित व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। मार्केटिंग, मीडिया आदि से जुड़े व्यवसाय में नई उपलब्धियां बन रही हैं। इस समय वर्तमान व्यवसाय के अलावा अन्य क्षेत्र में भी दिलचस्पी लेना उचित है। पत्नी के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर गलतफहमियां रहेंगी। प्रेम संबंध के प्रति भी संवेदनशीलता रखें। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से कुछ हरारत रह सकती है। भरपूर आराम लेने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – काम की अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही उचित सफलता मिलने से उत्साह की वजह से आप थकान भी भूल जाएंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। समाजसेवी संस्थाओं के प्रति भी आपका उचित योगदान रहेगा। चचेरे भाई-बहनों से संबंध खराब होने से बचाएं। रिश्तों को कायम रखने के लिए धैर्य और समझदारी की जरूरत है। इस समय आपको कुछ आर्थिक समस्याएं भी आ सकती हैं। परंतु तनाव लेने की बजाय समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें।

पेमेंट वगैरह कलेक्ट करने का अनुकूल समय। परंतु दूसरों पर निर्भर रहने की अपेक्षा स्वयं ही अपने कार्यों को क्रियान्वित करें। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर आज के दिन भी कोई कार्यभार आ सकता है। जिससे मन कुछ उदास रहेगा। परिवार में किसी व्यक्ति की उपलब्धि से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। डिनर अथवा मनोरंजन संबंधी यादगार प्रोग्राम बन सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से कुछ ना कुछ आयुर्वेदिक अथवा देसी चीजों का सेवन करते रहें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8