मेष – इस समय भाग्य का सितारा प्रबल है। घर के बड़े सदस्यों की सलाह पर ध्यान दें और अमल भी करें। ऐसा करना आपके लिए बेहतरीन रहेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी तथा लिए गए निर्णय सफल भी रहेंगे। किसी खास वस्तु के खोने या चोरी होने की स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि अपनी चीजों की संभाल खुद ही करें। भाई-बहनों के साथ संबंधों को खराब होने से बचाएं। नकारात्मक बातों को रिश्ते के बीच लाना उचित नहीं है।

पिछले कुछ समय से व्यवसायिक क्षेत्र में जो परेशानियां चल रही थी, आज उनमें कुछ सफलता मिलने की संभावना है। किसी भी काम को देखरेख में ही करवाना उचित है। अजनबी लोगों पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। नुकसान दे सकता है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों की वजह से दूरियां आएंगी। एक-दूसरे पर विश्वास रखें। वैवाहिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – कुछ समय आत्मनिरीक्षण और आत्म मनन में जरूर लगाएं। आपकी कुशलता और समझदारी से सुखद नतीजे मिलेंगे। आपके प्रतिद्वंद्वी आपके समक्ष परास्त रहेंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। घर से संबंधित गतिविधियों में अत्यधिक फिजूलखर्ची की स्थिति रहेगी। अपने बजट का ध्यान रखें। दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान भी कर सकते हैं। सिर्फ ध्यान रखें कि अहम को अपने व्यवहार पर हावी ना होने दें।

पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में गतिविधियां अभी धीमी ही रहेंगी। लेकिन वक्त के हिसाब से चीजें बेहतर भी होती जाएंगी इसलिए निराश ना हो। साझेदारी के बिजनेस में काम पहले की तरह ही चलता रहेगा और फायदे के भी योग हैं। पति-पत्नी के बीच अहम का टकराव आ सकता है। इसका असर परिवार पर भी पड़ेगा। इसलिए अपने स्वभाव को संयमित रखें। स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से वायरल बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। उचित आराम और इलाज दोनों जरूरी हैं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – आज समय मिश्रित फलदायक रहेगा। दूसरों से मान-सम्मान प्राप्त करना है तो पहले दूसरों का मान-सम्मान करना भी होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिल सकता है। किसी धार्मिक संस्था के प्रति भी आपका सहयोग बना रहेगा। रुपए-पैसे संबंधी उधारी सोच-समझकर करें। क्योंकि वापसी की संभावना मुश्किल है। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। जिसका नकारात्मक प्रभाव पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा।

व्यवसायिक क्षेत्र में अपने काम करने की नीतियों में बदलाव लाने की कोशिश करें। मीडिया और संपर्क सूत्र भी बढ़ाने की जरूरत है। इससे आपको उचित परिणाम मिलेंगे। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। परिवार में हास-परिहास और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य- पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। परंतु थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ भी रखेगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पिछले कुछ दिनों से जिस कार्य के प्रति आप कड़ी मेहनत कर रहे थे, आज उसके फल की प्राप्ति उम्मीद से ज्यादा हो सकती है। परंतु कोई भी कार्य करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर लें। मकान, गाड़ी आदि से संबंधित कागजात संभालकर रखें। कल्पनाएं करने के साथ-साथ उन्हें हकीकत में भी बदलने का प्रयास करें। तनाव रहने पर मोटिवेशनल प्रोग्राम आपके लिए लाभदायक रहेंगे।

व्यावसायिक मामलों में किसी भी व्यक्ति पर भरोसा ना करें और सारे फैसले खुद ही लें। पूरी शिद्दत से अपने कामों के प्रति मेहनत करें। लाभ के मार्ग और अधिक प्रशस्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से तनाव बना रहेगा। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य- कब्ज, गैस, अफारा जैसी दिक्कतों से बचने के लिए असंतुलित खान-पान ना लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल भरी दिनचर्या से आज कुछ राहत मिलेगी। परिवार तथा फाइनेंस से संबंधित लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। युवा वर्ग को इंटरव्यू आदि में उचित सफलता मिलने की संभावना है। धन संबंधी मामले को लेकर कुछ चिंता रह सकती हैं। परंतु धैर्य रखें दोपहर बाद ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। इस समय अपने व्यक्तिगत कार्य में व्यस्त रहें। फालतू की गतिविधियों में ध्यान देने से तनाव ही रहेगा।

कार्यस्थल और नौकरी में मान-सम्मान बना रहेगा। परंतु किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि सभी कार्य अपनी निगरानी में ही करवाएं। नए तथा अजनबी लोगों पर विश्वास करने से हानि होने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। घर में भी आपसी प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। स्वास्थ्य- घुटनों तथा जोड़ो का दर्द परेशान करेगा। आयुर्वेदिक इलाज इसके लिए सर्वोत्तम है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या – धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपकी रूचि आपके व्यवहार को और अधिक सकारात्मक बनाएगी। मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधित जानकारी और अधिक बढ़ाएं। इससे आपको अपने कार्यों के प्रति नई दिशा मिल सकती हैं। निवेश संबंधी कार्यों में बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। अनजान लोगों को पैसा उधार ना दें, ना ही उन पर विश्वास करें। गलतफहमी की वजह से कुछ रिश्तों में अनबन भी आने की संभावना है।

व्यवसाय संबंधी कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसके सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। साथ ही कार्यस्थल पर भी योजनाबद्ध तरीके से काम पूरे होते जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने कामों में दिक्कतें आने से तनाव रहेगा। वैवाहिक संबंधों में कटुता ना आने दें। क्योंकि मतभेदों का असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य- गरिष्ठ और तले-भुने खानपान की वजह से ब्लड प्रेशर और पेट संबंधी समस्या रहेगी। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए, इससे आपको अपने व्यवहार और दिनचर्या संबंधी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परंतु कोई भी नया कार्य करने से पहले अनुभवी व्यक्ति से विचार विमर्श करना लाभदायक रहेगा। भावनाओं में बहकर अपनी कोई भी महत्वपूर्ण बातें किसी के साथ शेयर ना करें। वरना कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपसे धोखा कर सकता है। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें तथा उनकी समस्याओं को सुलझाने में सहयोग करें।

किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात और उसकी सलाह आपके व्यवसाय के लिए बहुत ही तरक्की दायक रहेगी। परंतु इस समय कोई भी परिवर्तन करना उचित नहीं है। नौकरीपेशा लोग दूसरों के साथ बातचीत करते समय अपने कार्यों की जानकारी ना दें। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी एलर्जी बढ़ सकती है। परंपरागत तरीके के इलाज को विशेष महत्व दें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – आय के नए स्रोत बनेंगे तथा आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई काम रुका हुआ है तो उसे पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रति आपका विशेष योगदान रहेगा। ध्यान रखें कि किसी भी तरह का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि नकारात्मक गतिविधियों से दूर ही रहें। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक कार्यों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे।

व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत ज्यादा गंभीरता से सोच-विचार तथा मूल्यांकन करने की जरूरत है। परंतु इस समय किसी भी तरह का रिस्क लेने से परहेज करें। वरना आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। परंतु जनसंपर्क का दायरा विस्तृत करने से उचित आर्डर मिल सकते हैं। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील होगी। व्यवसायिक परेशानियों को अपने पारिवारिक जीवन पर हावी ना होने दें। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में आज सुधार महसूस करेंगे तथा दोबारा अपने व्यक्तिगत कार्यों में अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर अमल करना आपको उचित मार्गदर्शन देगा। कोई अप्रिय समाचार मिलने से तनाव और भय जैसी स्थिति रह सकती है। कुछ समय मेडिटेशन में भी जरूर व्यतीत करें इससे सकारात्मकता आएगी। विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ की बातों में ध्यान ना देकर अपनी पढ़ाई पर फोकस रहें।

कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों से मदद मिलेगी। लेकिन इस समय क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। सरकारी सेवारत लोग किसी भी अनैतिक कामों में रुचि ना लें अन्यथा किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- किसी तरह का इन्फेक्शन होने की आशंका है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – आज का दिन आपको सफलता देने वाला है, इसलिए बहुत ही सकारात्मक तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे। रुके हुए कार्यों में प्रगति आएगी। अगर कोई पैतृक संपत्ति संबंधी मामला चल रहा है, तो उसे आसानी से हल किया जा सकता है। किसी से सहयोग की ज्यादा उम्मीदें ना रखें। बल्कि अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर ही विश्वास रखें। शेयर्स, सट्टा जैसे जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। इस समय बड़ा नुकसान होने की भी आशंका बनी हुई है। व्यर्थ की गतिविधियों में समय ना लगाएं।

कार्यक्षेत्र में किसी भी बाहरी इंसान से बातचीत के वक्त बहुत धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। गुस्से और जल्दबाजी से परिस्थितियां बिगड़ सकती है। इसमें कोई भी नया कार्य आरंभ करने के लिए समय उचित है। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ मतभेद रहेंगे। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर योजनाएं बनेंगी। अपने ऊपर काम का अधिक बोझ ना लें। इस समय सर्वाइकल और कंधों के दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – परिवार में बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। कुछ समय से आप जिस कार्य को लेकर अधिक मेहनत कर रहे थे, आज उससे संबंधित अप्रत्याशित लाभ मिलने वाले हैं। घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी कार्य भी संपन्न होगा। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद रह सकते हैं, दूसरों के मामले में ना ही पड़ें तो उचित है। अचानक ही कोई ऐसा खर्चा सामने आएगा कि जिस पर कटौती करना भी असंभव होगा।

पब्लिक डीलिंग और मीडिया संबंधित कामों में अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। इनसे आपको नई-नई जानकारियां हासिल होंगी तथा अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ सहज व्यवहार रखें। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। घर में सभी सदस्यों का आपस में सहयोगात्मक और सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – किसी अनुभवी तथा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगी तथा आप कोई भी निर्णय बहुत आसानी से लेने में सक्षम रहेंगे। युवाओं का अपने कैरियर संबंधी किए गए प्रयासों का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। जमीन-जायदाद संबंधी किसी भी मामले में रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन आज स्थगित रखें। आज आप से कोई गलती हो सकती हैं जिससे रिश्तों में भी दरार आएगी। संतान की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है।

इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान रखें। नई योजना बनाने के लिए समय ठीक नहीं है। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में बीती हुई नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा काम ज्यादा करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच छोटी सी बात को लेकर दूरियां आ सकती हैं। एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रखें। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। तनाव और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3