मेष – कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन होंगे, जिसको लेकर आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है लेकिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। दोपहर का समय परोपकार में व्यतीत होगा। घर का माहौल किसी वजह से खराब रहेगा लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। भाई-बहनों से स्नेह प्राप्त होगा और वे आपका अनुसरण भी करेंगे। सायंकाल के समय जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण परेशानी हो सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ – व्यावसायिक सहयोगी आपकी सलाह का लाभ उठाएंगे और लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापारिक यात्राएं लाभप्रद होंगी। परिजनों का साथ समय सुखद बीतेगा और दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा, जिससे मन का बोझ हल्का होगा। माता-पिता के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। घर में किसी मनपसंद अतिथि के आगमन से मन हर्ष होगा। सायंकाल के समय किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन – पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। जीवनसाथी के सहयोग से आप अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करेंगे। राजकीय धन प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी लेकिन व्यर्थ व्यय से बचें अन्यथा आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। प्रिय एवं महान पुरुषों के मिलने से मनोबल बढ़ेगा। सायंकाल के समय वाहनों से दूरी बनाकर रखें। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क – सरकारी क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों को लाभ प्राप्त होगा और योजनाओं को गति भी मिलेगी। घरेलू अथवा कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई भी निर्णय शीघ्रता व भावुकता में न लें अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। बड़ी मात्रा में अटके हुए धन की प्राप्ति होने से कोष में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने से मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। संतान के विवाह के लिए अच्छा प्रस्ताव सामने आ सकता है। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह – राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को अशातीत सफलता मिलेगी। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको प्रेरणा देगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और रूके हुए कार्य भी संपन्न होंगे। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति होगी। छात्रों को अपनी तैयारी करने का मौका मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए सुधार होंगे और नए अवसर भी प्राप्त होंगे। सायंकाल के समय प्रियजनों के दर्शन हास्य परिहास में व्यतीत होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या – अनावश्यक व्यापारिक खर्चों को नियंत्रित करने की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी का सहयोग कठिनाइयों से मुक्ति दिलाने वाला होगा। स्वजनों से सुख व पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। पिता के मार्गदर्शन से घर-गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी और समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। राजकीय मदद मिलेगी, जिससे भविष्य में आर्थिक उन्नति होगी। सायंकाल के समय अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला – आज कामकाज में तत्परता से लाभ होगा और रचनात्मक कार्यों में मन भी लगेगा। छात्रों को शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा जातकों के आय के नए स्रोत बनेंगे और अधिकारियों से वाक्पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक – व्यवसाय में सही समय पर लिए गए निर्णय लाभप्रद साबित होंगे और रूका हुआ कार्य सिद्ध होगा। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। मित्रों के साथ यात्रा सुखद व लाभप्रद रहेगी। नौकरी पेशा जातकों की आय में वृद्धि होगी और प्रियजनों से भेंट होगी। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। सायंकाल के समय मित्रों से मुलाकात होगी और सैर-सपाटे व मौज-मस्ती का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु – आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। कार्यक्षेत्र में आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रूपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन कहीं फंस सकता है। अगर कोर्ट-कचहरी के मामले में चक्कर काटने पड़ रहे हैं तो अन्ततः आपकी विजय हो जाएगी। गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। ऑफिस में आपके विरूद्ध चल रहा षड़यंत्र विफल हो जाएगा। पारिवारिक संपर्कों का लाभ होगा और बड़े भाई की मदद से आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर – आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा अधिक मजबूत होगी। व्यवसाय विस्तार की योजना बनाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। कारोबार से संबंधित यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है। सायंकाल के समय धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ – रोजगार के लिए प्रयासरत जातकों को शुभ समाचार मिलेगा और आपके सामाजिक दायरे का विकास होगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल होता जाएगा। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त के समय उसके सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अचानक खराब हो जाने से भागदौड़ व खर्च की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी महिला साथी की वजह से परेशानियों में फंस सकते हैं। सायंकाल के समय परिवार में किसी सदस्य के लिए अच्छा वैवाहिक रिश्ता आ सकता है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन – वैवाहिक जीवन आनन्ददायक बीतेगा। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। पारिवारिक बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। ऑफिस में अधिकारी वर्ग और सहयोगियों का समर्थन आपके कार्यों में सहायक होगा। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता की सलाह व आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी। सायंकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।