मेष राशि – आपका पैसा कहीं रुक सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल कर सकते हैं। ऑफिस का काम ज्यादा होने के कारण आप थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आपके लिए कोई फैसला करना कठिन हो सकता है। आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं। धन धान्य की वृद्धि होती है।

वृष राशि – आपका दिन अच्छा रहेगा। कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। सरकारी कामों का निपटारा हो सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आ सकती है। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से आपको काम में सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि – आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। लेकिन आप अपनी शादी में आ रही रूकावटो को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

कर्क राशि – आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिल सकता है। आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ भी सकती है, हर कोई आपकी बातों से प्रभावित हो सकता है। आप धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं, साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं।

सिंह राशि – किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा। आपको प्रसिद्धि मिलेगी। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी।

कन्या राशि – आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद हो सकता है। महिलाएं शॉपिंग पर जा सकती है। घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। आपको किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति हो सकती है।

तुला राशि – आपका दिन उत्तम रहेगा। जो लोग मेडिकल के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की प्रशंसा हो सकती है। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिल सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बिता सकते हैं। अचानक कहीं बाहर जाने के योग बन रहे हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि – आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं जिससे वह आपसे खुश हो जायेंगे। आपको आपने बड़े भाई बहन का पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए दिन अनुकूल रहेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल है, आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं जो आपको भविष्य में बहुत काम आयेग। आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि – आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों की चिंता भी आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद भी मिल सकती है। इस राशि वाले छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपके कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। जितनी मेहनत आप करेंगे उतना ही अच्छा फल आपको मिलेगा। करोबार में आ रही सभी परेशानियों का अंत होगा।

मकर राशि – आपका कोई भी काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव की स्थिति में आ सकते हैं, लेकिन किसी भरोसेमंद मित्र से यह बातें शेयर कर के आपको राहत महसूस होगी। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिये अच्छा रहेगा। आपको किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।

कुंभ राशि – पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे। कुछ लोग आपसे घर पर मिलने आ सकते हैं बहार का खाने से बचें पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पढ़ सकता है।

मीन राशि – आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिल सकती है। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरु करना चाहती हैं, तो दिन अच्छा रहेगा।