इम्युनिटी अर्थात रोग प्रतिरोधक क्षमता या प्रतिरक्षा कहा जाता है। शुरुआत में प्रतिरक्षा को केवल इन्फेक्शन या संक्रामक बीमारियों के लिए जीव की प्रतिरक्षा के रूप में माना जाता था पर बाद में पता चला की यह हमारे शरीर को सभी तरह की बिमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है और साथ ही यह बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर की सेल्स को भी बदल देती है। उदाहरण के लिए यदि आपकी इम्युनिटी अच्छी है तो आप कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी लड़ सकते हैं।

वर्तमान स्तिथि देखते हुए आप अपनी इम्यूनिटी का पूरा ध्यान रखें। कई रिसर्च के अनुसार यह बात सामने आ चुकी है कि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को बीमारियों के होने का सबसे अधिक खतरा है।

Dr. Shashi Kant Rai (Gold Medalist in Ayurveda), प्रयागराज (उ.प्र.) अनुभव – लगभग 25 वर्षों से अधिक है आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में। Dr. SK Rai द्वारा अपने All Ayurvedic फ़ेसबुक पेज पर ऑनलाइन Live वीडियो के द्वारा उनके लगभग 2 Million फ़ॉलोअर्स को बताया कि शरीर की इम्यूनिटी अर्थात रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण आपका खानपान है।

ऐसे में जानिए ऐसी कौन सी चीजें है जिनका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी पर बुरा असर पड़ता है और कौन सी चीज़ों का सेवन करना चाहिए।

Dr. Shashi Kant Rai in News

इम्युनिटी कमजोर करने वाली चीज़े

अल्कोहल और स्मोकिंग – अगर आप स्मोकिंग या फिर एल्कोहाल का सेवन करते हैं तो कोशिश करके इससे दूरी बना लें। इससे इम्यूनिटी कमजोर होने के साथ कई अन्य बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

बाजार के फास्ट फूड – अगर आपको सेहतमंद रहना है तो फास्ट फूड को छोड़कर हेल्दी खाना की ओर रूख करना होगा। फास्ट फूड में शुगर, सोडियम, सैचुरेटेड फैट अधिक मात्रा में होने के साथ फाइबर न के बराबर होता है। जिससे आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती हैं।

खाने का सोड़ा – सोड़ा में अधिक मात्रा में शुगर और कैलोरी पाई जाती है। इसमें कोई भी न्यूट्रियंस नहीं होते है। जिसके कारण इससे आपकी इम्यूनिटी कमजोर होने के साथ तेजी से वजन बढ़ सकता है। इसके बदले आप अनार का जूस पी सकते हैं इसमें किसी भी तरह की शुगर नहीं होती है और यह हेल्थ के लिए अच्छा होता है।

बर्फ का गोला और आइसक्रीम – क्रीमी, मीठी और स्वादिष्ट लगने वाली आइसक्रीम में अधिक मात्रा में सैचुरेटेड फैट और शुगर पाया जाता है। जो इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है। इसलिए आइसक्रीम का ज्यादा सेवन न करे। इसके बदले आप नट्स, बेरीज या फिर शहद का सेवन कर सकते है।

ज्यादा सोडियम वाला खाना – सोडियम वाला खाना जैसे फ्रोजन मीट, कैंज सूप, सब्जी, चीज़ पिज्जा, स्नैक्स आदि हो सकते है। अगर आप हाई सोडियम फूड का सेवन करेंगे तो आपका ब्लड प्रेशर बढ़ेगा। इसके साथ ही इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ेगा।

आलू चिप्स – आलू या फिर अन्य तरह के स्नैक्स जिसमें अधिक नमक और फ्राई होते हैं वह भी आरकी इम्यून सिस्टम पर बुरा असर डालते हैं। इनमें बहुत ही कम मात्रा में न्यूट्रियंस पाए जाते है। इसलिए इनका सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। इसके बदले आप न्यूट्रियंस से भरपूर मैश केला, गेंहू के आटा, ब्लैक बीन्स, खजूर आदि का सेवन कर सकते हैं।

इम्युनिटी बढ़ाने के आसन घरेलू उपाय

– दिनभर समय-समय पर गर्म पानी पीते रहें. पानी को हल्का गर्म करके पिएं। रोजाना कम से कम 30 मिनट तक योग करें।

– अपने आहार में हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन जैसे मसालों का इस्तेमाल जरूर करें।

– एक चम्मच या 10 ग्राम च्यवनप्राश का सेवन रोज सुबह करें. डायबिटीज के रोग शुगर फ्री च्यवनप्राश का सेवन करें।

– दिन में एक या दो बार हर्बल चाय / काढ़ा पीएं. काढ़ा बनाने के लिए पानी में तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, सूखी अदरक, मुनक्का मिलाकर अच्छी तरह धीमी आंच पर उबालें. अगर मीठा लेना हो तो स्वादानुसार गुड़ डालें या खट्टा लेना हो तो नींबू का रस मिला लें।

– दिन में कम से कम एक या दो बार हल्दी वाला दूध लें। 150 मिली लीटर गर्म दूध में करीब आधी छोटी चम्मच हल्दी मिलाकर पीएं।

– नस्य चिकित्सा : तिल का तेल या नारियल का तेल या घी रोज सुबह और शाम नाक के दोनों छिद्रों में लगाएं।

– ऑयल पुलिंग थेरेपी : एक बड़ी चम्मच तिल का तेल या नारियल का तेल मुंब में लें. इसे पीना नहीं है. इसे दो से तीन मिनट तक मुंह में घुमाने के बाद थूक दें. इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें. दिन में एक या दो बार ऐसा किया जा सकत है।

– गले में खरास या सूखा कफ होने पर पुदीने की कुछ पत्तियां और अजवाइन को पानी में गर्म करके स्टीम लें।

– गुड़ या शहद के साथ लॉन्ग का पाउडर मिलाकर इसे दिन में दो से तीन बार खाएं. सूखा कफ या गले में खरास ज्यादा दिनों तक है तो डॉक्टर को दिखाएं।