मेष – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। आप पैसे की अपेक्षा अपने मान-सम्मान व आदर्शों को अधिक महत्व देंगे। आपका कर्म प्रधान होना स्वतः ही आपके भाग्य का भी निर्माण करेगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनी रहेगी।
नेगेटिव- व्यक्तिगत कार्यों में अत्यधिक व्यस्तता की वजह से आप परिवारिक कार्यों पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिसकी वजह से परिजनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान देना जरूरी है।
व्यवसाय- काम संबंधी मामलों में कुछ बदलाव होंगे जो कि सकारात्मक रहेंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में भी स्थिति उत्तम रहेगी। लेकिन कामों में पारदर्शिता रखना जरूरी है। नौकरी में स्त्री वर्ग को विशेष सफलता हासिल होगी।
लव- पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की गलतफहमी की वजह से नोकझोंक रह सकती है। माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए कुछ समय परिजनों के साथ व्यतीत करना उचित रहेगा।
स्वास्थ्य- इस समय कहीं सूजन अथवा यूरिन संबंधी इंफेक्शन होने की आशंका है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। आत्म मनन करने से आपको बहुत ही शांति मिलेगी और तनाव से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए भी आप प्रयासरत रहेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी बहुत अधिक विचार करने से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। इसलिए तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है, क्योंकि आपका बहुत अधिक अनुशासित रहना दूसरों के लिए परेशानियां उत्पन्न कर देता है।
व्यवसाय- अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए समय उत्तम है। आज का अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएगा। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मित्रों से मेल मुलाकात तथा आपसी मेलजोल संबंधों में और अधिक निकटता लाएगा।
स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। परंतु अभी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना भी उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- आज आप कार्यों को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से सोच-समझकर पूरा करने का प्रयास करें, इससे आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। परिवार तथा समाज में आपका वर्चस्व बना रहेगा। कोई रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
नेगेटिव- जल्दबाजी अथवा लापरवाही की वजह से कुछ कार्यों मे दिक्कतें आ सकती हैं। बच्चों पर अधिक रोक-टोक ना लगाएं, इससे उनके आत्मबल में कमीं आएगी। कभी-कभी अकारण ही आपका बहुत अधिक गुस्सा करना आपके लिए भी नुकसान दायक रहेगा।
व्यवसाय- इस समय वर्तमान गतिविधियों पर अपना ध्यान ज्यादा केंद्रित रखें। पेमेंट को समय रहते कलेक्ट कर लें, ज्यादा टालने से नुकसान ही होगा। किसी के साथ पार्टनरशिप करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना जरूरी है।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी मुद्दे को लेकर कुछ बहस जैसी स्थिति बन सकती हैं। युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी समस्या को बढ़ने ना दें। लापरवाही ना करके तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क – पॉजिटिव- आज अधिकतर समय पारिवारिक गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा। अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज उसे पूर्ण करने का उचित समय है। पिछले कुछ समय से चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। आर्थिक स्थिति में किसी प्रकार की उठा-पटक रह सकती हैं। फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाना जरूरी है। पड़ोसियों से संबंध खराब ना होने दें।
व्यवसाय- अगर कोई व्यवसायिक काम रुका हुआ है, तो उसे हल करने का उचित समय है। कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में सुधार आएगा। तथा अधिकतर काम समय पर पूर्ण भी हो जाएंगे। ऑफिस में चापलूस लोगों के प्रभाव में ना आकर अपने कार्यों पर ही ध्यान दें।
लव- घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। आप परिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सचेत तथा सावधान रहना जरूरी है। एसिडिटी की समस्या से निजात पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक है। घर में नजदीकी लोगों के आगमन से मनोरंजन व उत्साह भरा माहौल रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन का भी प्रोग्राम बन सकता है। संतान संबंधी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो जाएंगे।
नेगेटिव- अनजान लोगों पर अधिक भरोसा ना करें। आपके साथ कोई धोखाधड़ी हो सकती हैं। ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं। अपनी योजनाओं तथा गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर ना करें।
व्यवसाय- वर्तमान समय उपलब्धियों वाला है। अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगा दें। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। परंतु ध्यान रखें कि कार्यस्थल पर किसी तरह के वाद-विवाद जैसी स्थिति बन रही है। अपने गुस्से व आक्रोश पर काबू रखना जरूरी है।
लव- किसी भी कार्य में जीवन साथी अथवा पारिवारिक लोगों की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। खांसी, जुकाम जैसी एलर्जी होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी तथा विशेष मुद्दों पर विचार विमर्श भी होगा। इस समय प्रॉपर्टी या अन्य कोई रुका हुआ कार्य आसानी से हल हो सकता है। सोसाइटी से संबंधित किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक रहेगा।
नेगेटिव- आपके बनते कार्यों में अक्सर रुकावटें आने का कारण आपका आलस और लापरवाही होते हैं। अपने इन अवगुणों में सुधार करें। कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य कर लें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति होना जरूरी है। क्योंकि किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया माहौल को खराब कर सकता है। पार्टनरशिप संबंधित व्यवसाय में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बनेंगी, जो कि भविष्य में बहुत अधिक फायदेमंद साबित होने वाली हैं।
लव- किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी तथा पुरानी यादें भी ताजा होंगी। घर का वातावरण मंगलमय बना रहेगा।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल तथा जोड़ों की समस्या बढ़ सकती है। अपने स्वास्थ्य को उचित बनाए रखने के लिए व्यायाम और योगा को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- सभी जिम्मेदारियों को अपने ऊपर ना लेकर कुछ कार्यभार परिवारजनों में बांट लें। इससे आप अपने व्यक्तिगत कार्यों में भी बेहतर समय व्यतीत कर पाएंगे और सुकून व शांति का भी अनुभव करेंगे। वाहन अथवा मकान खरीदने के लिए लोन संबंधी कार्यवाही जल्दी ही पूरी हो जाएगी।
नेगेटिव- अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल ना होने से मन कुछ उदास भी रहेगा। संतान से संबंधित भी कुछ परेशानी रह सकती है। परंतु इस समय गुस्से की बजाय धैर्य से परिस्थितियों को सुलझाने का प्रयास करें।
व्यवसाय- अगर आपने किसी नए कार्य संबंधी योजना बनाई है, तो उस पर कार्यवाही करने के लिए समय अनुकूल है। कार्य क्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, अभी उसे पाने के लिए और अधिक मेहनत व प्रयास करना जरूरी है।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- किसी भी कार्य को करने में दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। आज आप अपनी दिनचर्या को बहुत ही अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से व्यतीत करेंगे। जिससे कई रुके हुए कार्य भी गति पकड़ेंगे।
नेगेटिव- हर काम में बहुत अधिक अनुशासन बनाकर रखना दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। युवा वर्ग अपने कैरियर को लेकर असंतुष्ट रहेंगे। अभी उन्हें और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में विवाद बढ़ सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और सहयोगियों की सलाह को भी महत्व दें, निश्चित ही आपको कोई उचित समाधान मिलेगा। महिला वर्ग को अपने कैरियर में विशेष सफलता हासिल होगी। पब्लिक रिलेशन तथा मीडिया संबंधी गतिविधियों में सुधार होगा।
लव- घर का माहौल उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों को जल्दी ही विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। थकान और चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति हावी रहेगी। मेडिटेशन, योगा इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूरा हो जाएगा। इससे आपको काफी हद तक मानसिक सुकून मिलेगा। कोई उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिलने की पूरी संभावना है। युवाओं को अपनी प्रोफेशनल पढ़ाई में उचित सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि कोई छोटी सी गलती आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। इसलिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित तरीके से व्यतीत करें। महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर ज्यादा सजग रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी आपके प्रयास तथा परिश्रम के उचित परिणाम हासिल होंगे। इस समय सारी व्यवस्था उचित बनी रहेगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों का भी उचित सहयोग रहेगा। नौकरी में अपने सहयोगियों के साथ संबंध खराब ना होने दें।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद तथा सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेमी/प्रेमिकाओं को डेटिंग पर जाने के अवसर सुलभ होंगे।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव तथा दर्द की समस्या परेशान करेगी। व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- आपकी कुछ समस्याओं का समाधान रिश्तेदारों तथा पारिवारिक लोगों के सहयोग से मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह व मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। इस समय किसी महत्वपूर्ण यात्रा का भी प्लान बन सकता है।
नेगेटिव- अपने बढ़े हुए व्यक्तिगत खर्चो पर कटौती अवश्य करें। निवेश करने के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। घर की व्यवस्था को लेकर तनाव रहेगा जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। संगीत, साहित्य, कला आदि से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में बॉस व अधिकारियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दें।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। परंतु युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों और मीडिया में अपना समय व्यर्थ ना करें।
स्वास्थ्य- शारीरिक रूप से कुछ थकान और कमजोरी महसूस होगी। अनियमित या तले-भुने खानपान की वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- आज का दिन खासतौर पर महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है। कार्यों के प्रति सजगता उन्हें सफलता प्रदान करेगी। कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है, इस बेहतरीन समय का भरपूर सदुपयोग करें।
नेगेटिव- कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर आपका परेशान हो जाना घर के वातावरण को दूषित कर सकता है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। राजनीतिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में अपनी छवि को उत्तम रखना जरूरी है।
व्यवसाय- आसपास के व्यापारियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में आपकी ही विजय होगी। कुछ परेशानियां आ सकती है, सहज तरीके से उन्हें हल करने का प्रयास करें। कोई बेहतरीन ऑर्डर या डील होने की उम्मीद है। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे किसी मतभेद का निवारण होगा। परिवार के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल पर जाने का भी अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- गैस तथा एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी। तनाव को हावी ना होने दें। योगा और मेडिटेशन इसका बेहतरीन इलाज है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- आज कुछ सुखद अनुभव होंगे। किसी समारोह या पार्टी में व्यस्तता रह सकती है। युवाओं को इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। सेाच-समझकर लिया गया किसी भी प्रकार का फैसला आपके लिए बेहतरीन साबित होगा।
नेगेटिव- कभी-कभी क्रोध व जल्दबाजी की वजह से काम बिगड़ भी सकते हैं। खास बात यह ध्यान रखना है कि हर किसी पर विश्वास ना करें। बिना वजह कोई डर अथवा बेचैनी बनी रहेगी। इस समय खर्चे भी बढ़ सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बनाई गई नीतियों और योजनाओं पर अमल करने का अनुकूल समय है। आलस बिल्कुल ना करें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि लापरवाही की वजह से कोई बड़ा ऑर्डर हाथ से निकल सकता है।
लव- मुश्किल समय में मित्रों तथा पारिवारिक लोगों का भरपूर सहयोग रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंधों में बिल्कुल भी रुचि ना लें।
स्वास्थ्य- अपना आहार व दिनचर्या को बहुत ही व्यवस्थित रखें। हालांकि स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। सिर्फ थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2