गुरुवार 14 मई 2020 आज का राशिफल| आज दिन गुरुवार जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है| जो आज प्रातः काल 6: 52 तक है| उसके बाद अष्टमी है| सुबह 6:24 तक श्रवण नक्षत्र रहेगा उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र आ जाएगा आज ब्रह्म योग है| बव करण है| आज का सूर्योदय 5:30 पर और सूर्यास्त 7:04 शाम को होगा|

आज का अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:50 से 12:45 दोपहर तक रहेगा|

आज का राहुकाल 2:00 बजे दोपहर से लेकर 3:45 तक रहेगा||
आज चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे|

आज दक्षिण दिशा का दिशाशूल है| मतलब आज दक्षिण दिशा की यात्रा करना अच्छे फल नहीं देगा|

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है|

मेष राशि- आज आप उत्साहजनक रहेंगे| गीत संगीत ललित कलाओं में आज रूचि रहेगी| आज परिश्रम करने से परिणाम बहुत अच्छे प्राप्त होंगे| भाई या भाई सामान्य लोगों को कष्ट हो सकता है| दिन अच्छा है किंतु महत्वपूर्ण निर्णय आज न करें| आज अधिक सुने और कम बोलने का प्रयास करें| खानपान का विशेष ध्यान रखें पेट में खराबी के योग बन रहे हैं| जितने भी महत्वपूर्ण कार्य हैं प्रयास करें 12:00 बजे से पहले पहले उन्हें निपटा लें प्रणाम अच्छे प्राप्त हो जाएंगे| सेहत आज अच्छी रहेगी| पारिवारिक जीवन आज अति उत्तम है| आज क्रोध करना आपका काम बिगाड़ सकता है| लोगों से बनाकर चलने में ही भलाई है| विद्यार्थी वर्ग को आज अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है दिन कुल मिलाकर उत्तम श्रेणी का है| व्यापारी वर्ग के लिए दिन मिलाजुला है| कार्यों में परिणाम की प्राप्ति की जल्दबाजी अच्छी नहीं रहेगी| आज बनाई योजनाएं भविष्य में अच्छा परिणाम देंगी| उपाय- लाल चंदन माथे पर लगाएं। शुभ रंग- सफेद

वृष राशि- आज पारिवारिक जीवन में मधुरता आपकी वाणी पर निर्भर करेगी| आज धैर्य ही आपकी सफलता की कुंजी बनेगा| आज अचानक ही कोई महत्वपूर्ण कार्य आपके समक्ष आ सकता है| आज अपने उच्च अधिकारियों सहकर्मियों या अपने घर के कर्मचारियों नौकरों इत्यादि पर आपको भूल कर भी क्रोध नहीं करना है| अचानक ही अधिक धन लाभ के योग बनेंगे| कुछ लिखने पढ़ने के लिए भी आज अच्छा दिन है| आध्यात्मिकता में आज आप अपनी रुचि को विकसित करेंगे आज संभव हो तो घर पर ही रह कर काम निपटाए स्वास्थ्य आज नरम गरम रह सकता है| व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा है| छात्रों के लिए आज का दिन सर्वोत्तम है| आज अपनी कल्पना शक्ति से आप सभी समस्याओं का ठीक हल ढूंढ लेंगे| उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें| शुभ रंग- काला

मिथुन राशि- आज दिन व्यस्त रहेगा| सकारात्मकता आज अत्यधिक आवश्यक है| जीवनसाथी को आज अधिक बोलने का अवसर दें| आज कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी| भविष्य के प्रति सशंकित रहेंगे| मानसिक थकान के योग बनते हैं| दिन के उत्तरार्द्ध में भाग्य अधिक सहयोगी होगा| आज योजनाएं बनाने का दिन नहीं बल्कि बनाई हुई योजनाओं पर कार्य करने का दिन है| आपके सहयोगी से आज आपको अच्छा सहयोग मिलेगा| कार्य सिद्ध होंगे| धन संबंधी चिंताएं आज हो सकती हैं| पारिवारिक जीवन सामान्य है| स्वास्थ्य उत्तम है| आज लेनदेन का कार्य किसी भी प्रकार का ना करें व्यापारी वर्ग के लिए समय उत्तम नहीं है| कोई दूर का सहयोगी या मित्र आज आपकी सहायता कर सकता है| जल्द ही आपके यात्रा के योग भी बन रहे हैं| उपाय- नरसिंह स्त्रोत का पाठ। शुभ रंग- लाल

कर्क राशि – योजनाओं पर कार्य करने के दिन आ गए हैं| रुके हुए कार्य बनेंगे| आज वाहन इत्यादि संभाल कर चलाएं दुर्घटना के योग बनते हैं| आज बाहर का खाना भी खाना वर्जित है| आज आप योजना बनाकर कार्यो का निपटारा करें| आज पारिवारिक जीवन का आनंद आप लेंगे| छोटी-छोटी बातों को आज मन में स्थान न दें| कोई लाभ का समाचार आज आपको अवश्य मिलेगा| अति उत्साह से बचें| आज मंदिर में भगवान के सामने जरूर समय बिताएं| घर में मेहमानों के आने का भी संकेत है| स्वास्थ्य उत्तम रहेगा| पेट का खास ध्यान रखना है आज कुछ कम भोजन ही करें| आज त्वचा में खारिश का भी आभास आपको हो सकता है| जल अधिक ग्रहण करें| उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें| शुभ रंग- दूधिया सफेद

सिंह राशि- आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण है| विशेष कार्यों को निपटाने के लिए यह दिन सर्वाधिक उत्तम है| आज धन के संबंध में कुछ ना कुछ विशेष योजना या गतिविधि आप बनाएंगे| परिवार और समाज से आज आपको सहयोग मिलेगा| पिता का सम्मान करना आज विशेष लाभ का कारण बनेगा| आज वाहन स्वयं न चलाएं| आज संतान को कष्ट हो सकता है| आज आपको नेतृत्व करने का भी अवसर प्राप्त होगा| स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा| विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है| आज के दिन आप किसी को पैसे उधार ना दें| मित्रों के साथ आज अच्छा समय बीतेगा| व्यापारी वर्ग को कौन है आज उत्तम समय मिलेगा| आज किसी पर कटाक्ष ना करें| उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें। शुभ रंग- आसमानी नीला

कन्या राशि- आज आपका दिवस उत्तम है| पारिवारिक जीवन का सुख उत्तम है| संतान को लाभ की संभावना है| आज आप अपने शत्रुओं का दमन करेंगे| आज आप कार्य को करने की नई संस्कृति विकसित करेंगे| आज कार्यक्षेत्र में अपना दबदबा आप कायम करेंगे| अपनी भाषा और शब्द चयन पर विशेष ध्यान करें| आज अच्छे से अपने आपको प्रस्तुत करना आपकी जिम्मेदारी है| स्वास्थ्य आज आपका उत्तम प्रकार का है| व्यापारियों के लिए समय आज अच्छा है| विद्यार्थी वर्ग को विशेष लाभ आज नहीं है| आज आपके खर्च की संभावना भी अधिक है| पर अन्य मार्गों से लाभ की संभावना भी प्रबल है| उपाय- दुर्गा कवच का पाठ| शुभ रंग- हरा

तुला राशि- आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है| नकारात्मक विचार आज आपको परेशान कर सकते हैं| आज लंबी योजनाएं बनाने का दिन नहीं है| आज मित्रों का आपको सहयोग मिलेगा| आज बोलने के बजाय अधिक सुनने का प्रयास करें| आज बच्चों का सहयोग आपको मिलेगा| आज आपको व्यर्थ में क्रोध आने की भी संभावना है| आज आप अपने सुख साधन के लिए पैसे का व्यय भी कर सकते हैं| पिता के साथ विवाद से बचें| आज किसी नए निवेश का दिन नहीं है| व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा है| विद्यार्थी वर्गों के लिए भी समय अच्छा है| आज आपको पुराने समय की कुछ बातें परेशान कर सकती हैं| सकारात्मक रहकर दिन का निर्वाह करें| उपाय- आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ। शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशि- आज आपके लिए पारिवारिक जीवन उत्तम प्रकार का है| मन में उथल-पुथल मच सकती है| अपने मन को स्थिर रखने का प्रयास करें| आज आपके रुके हुए कार्यों को निपटाने का समय है| किसी को भी कटु शब्द बोलने से बचें| आज की संगीत ललित कलाओं में आपका मन अधिक लगेगा धन संबंधी कोई चिंता दूर हो सकती है| पिता का सहयोग प्राप्त होगा| व्यापारी पर पर के लिए समय उत्तम प्रकार का है| विद्यार्थियों के लिए यह समय अति उत्तम है| आपको समाज में अधिक रुचि लेनी चाहिए| सहयोगी महत्वपूर्ण होता है| उपाय- साबुत मूंग पानी में भिगोकर चिड़ियों को खिलाएं| शुभ रंग- पीला

धनु राशि- आज आपको अपने आवेगो पर नियंत्रण रखना होगा| कार्यों में आ रही बाधा को सहजता से स्वीकार करते हुए आगे बढ़ना होगा| आज मित्रों और परिवार का सहयोग आपको हर समस्या से निकालेगा| आज आप किसी अच्छे सलाहकार की सलाह से अपना काम पूरा करें| भाई को कुछ कष्ट हो सकता है| आज शत्रु हावी होने का प्रयास कर सकते हैं| किसी को भी अपशब्द कहने से बचें| यदि निर्णय लेना आज आवश्यक ना हो तो ना ले| आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा| व्यापारी वर्ग के लिए समय उत्तम है आज मंदिर जाने से बचें| किसी जरूरतमंद को दान करें| उपाय- नारायण कवच का पाठ। शुभ रंग – नीला

मकर राशि- आज 2 दिन से चल रही मानसिक चिंताओं से आपको मुक्ति मिलेगी| दिन में किसी अच्छी सूचना मिलने का योग है| मन आज प्रफुल्लित रहेगा आज परिवार और समाज का पूर्ण सहयोग आपके साथ रहेगा| संतान को कुछ कष्ट हो सकता है| कुछ रुके हुए कार्य पूर्ण करने का आज सर्वोत्तम समय है| कार्यस्थल पर आज आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा| स्वास्थ्य का आज विशेष ध्यान रखना है| आराम पूरी तरह करना चाहिए| व्यापारी वर्ग के लिए आज का समय अच्छा है| छात्रों के लिए यह समय अति उत्तम है| किसी आ जाते करो का सानिध्य आपको मिल सकता है| अथवा किसी अच्छे ज्ञान को आजा प्राप्त कर सकते हैं| उपाय – काली कवच का पाठ। शुभ रंग – समुद्री नीला

कुंभ राशि- आज आपको अपनी भावनाओं पर पूर्ण नियंत्रण रखना होगा| लोगों का सहयोग करके ही आप सहयोग पा सकते हैं| आज आलस्य आपको नहीं करना है| हालांकि आज आपके जीवन में सुख साधन बढ़ेंगे| किसी महत्वपूर्ण कार्य का बीड़ा आपको मिल सकता है| मित्र आपके सहयोग की अपेक्षा करते हैं| माता पिता का आज विशेष सम्मान करें| आपका स्वास्थ्य आज बिल्कुल अच्छा रहेगा| विद्यार्थियों के लिए समय कुछ अनुकूल नहीं चल रहा| व्यापारी वर्ग के लिए समय सामान्य है| पेट में सामान्य गड़बड़ी का योग है भोजन संभालकर करें| छोटी यात्राओं के योग भी बन रहे हैं| किंतु यात्रा फलदाई नहीं होगी। उपाय- भैरव कवच का पाठ| शुभ रंग- दो रंग मिला कपड़ा|

मीन राशि- आज आप व्यर्थ के चिंताओं में समय कमा सकते हैं| अपने आप को व्यस्त रखने का प्रयास करें| आज दिन दिन के कार्य आपको लाभ प्रदान करेंगे| आज किसी पर भी सरलता से विश्वास ना करें| भाइयों से सहयोग मिलेगा| माता की सेवा से विशेष लाभ मिलेगा| मन से अपने आप को सही बनाए रखें समय अच्छा बीतेगा| आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा| विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल नहीं है| व्यापारी वर्ग के लिए समय की अनुकूलता है| आज आलस्य करना आपको मुसीबत में डाल सकता है| आज बनाओ सिंगार के प्रति अभिरुचि आपकी अधिक रहेगी| उपाय- पुरुष सूक्त का पाठ| शुभ रंग – नारंगी

||कृष्णम वंदे जगदगुरूम||

ज्योतिषाचार्य पंडित मनीष कुमार शुक्ल