मेष दैनिक राशिफल : मेष राशि वाले लोग अपनी मेहनत एवं पराक्रम से धन कमाने में सफल रहेंगे। इस समय धार्मिक कार्यों की प्रवृत्ति बनी रहेगी। और प्रेम संबंधों के उजार उजागर होने का भी भय बना रहेगा। वैसे तो कई समस्याएं उत्पन्न होंगी। लेकिन यात्रा करने की वजह से आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपके साथी के पास समुचित समय न होने के कारण आपको अकेलापन झेलना पड़ सकता है।

समय का सदुपयोग कोई पुस्तक पढ़कर या अपने किसी मित्र से मिलकर किया जा सकता है। इस प्रकार अपने साथी से दूर रहकर समय बिताने से आप अपने आप का भली प्रकार मनोरंजन कर सकते हैं। आज आप इस स्थिति में होंगे कि अपने जरूरतमंद दोस्त की बात सुन कर उसकी मदद कर सकें। आपके व्यवहार को सराहा जाएगा। आज आपकी दोस्ती आपके मित्र के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी और भविष्य में वो भी आपकी मदद को तैयार रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल : वृषभ राशि वाले लोगों की इस समय चिंताएं एवं तनाव कम होने लगेगी। सरकारी एवं अदालती संबंधित कार्यों में विजय प्राप्त कर सकेंगे। आपका दांपत्य संबंध में उत्साह एवं प्रेम जागृत होगा। नई योजनाओं को अमल में लाने के लिए समय उपयुक्त है। वाहन चलाते वक्त सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं। आज कल जो तनाव बढ़ता जा रहा है आपको उसको सही तरीके व समझ से खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए कहीं घूमने जाएं या कोई अच्छी सी किताब भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने काम पर ध्यान दें और इस बात को ध्यान रखें कि आप अपने प्रयासों से किसी भी समस्या को हल कर सकते हैं। अपने प्रियजनों को बताएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं। अपने घर की शांति बनाए रखने की कोशिश करें। आप निवेश की सोच रहे हैं। निवेश के लिए सारे विकल्प तलाशिए। आप संपत्ति और दूसरे किसी निवेश का तो मन बना ही चुके थे लेकिन निवेश के लिए और कई सारे अच्छे विकल्प देखकर आप हैरान रह जायेंगे। तो क्यों नहीं इसे तलाश लें? आज आपको कुछ ऐसी नई नई जानकारियां मिलेंगी जिससे आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल : मिथुन राशि वाले लोगों का आज पूरा दिन भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रहेगा। दूसरों की मदद करने के चक्कर में आज आप खुद ही मुसीबत में फंस सकते हैं। आज आप अपनी वाणी एवं क्रोध पर नियंत्रण बनाकर रखें। किसी महिला मित्र की वजह से आपके बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। यात्रा करना आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपको सड़क दुर्घटनाओं से बचकर रहना होगा और अगर आप मोटरसाईकल चालक हैं तो बेहद सावधानी की जरुरत है।

वाहन सावधानी से वाहन चलाएं। अगर आप समझदार हैं तो सड़क दुर्घटना होने से बचा सकते हैं और ये आप पर निर्भर करता है। आपको चाहिए कि आप आकर्षक व्यक्तित्व वाले अपने साथी को अपने वश में कर सकें। जिंदगी का मजा लेने के लिए आपको चाहिए कि आप किसी शांत एवं प्राकृतिक रूप से भरपूर किसी रोमांटिक स्थान पर जाएं जहां कोई आपको तंग न करे। इस प्रकार आप एक-दूसरे को भली प्रकार जान सकेंगे। इस प्रकार बाहर जाने से ना केवल आपकी बोरियत दूर होगी वरन् जिंदगी के नये आयाम भी मिलेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल : कर्क राशि वाले लोगों के जीवन में आज भागदौड़ अधिक होगी। आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन आ सकता है।विद्यार्थी वर्ग के लोगों का आज पढ़ाई की और ध्यान कम ही रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार एवं व्यवसाय में अकास्मिक लाभ मिलने की संभावना है। अपने पार्टनर की खोज में आपका उत्साह चरम पर है। पिछले दिनों इस काम में आपको सफलता नहीं मिली, पर आज आपके होने वाले पार्टनर के पारिवारिक सदस्य आपके लिए तैयार बैठे हैं।

आज आप इस तरफ पूरा ध्यान दें। परिणाम आपके लिए आनन्ददायक होगा। आज का दिन आपके परिवार के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा क्योंकि आप उनके साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। इस समय परिवार में एकता के प्रबल संकेत हैं। शायद आप कहीं बाहर घूमने या कोई फिल्म देखने जाएं। खैर जो कुछ भी हो आपका मकसद अपनों के साथ कुछ समय बिताना ही होगा। आज आप अपनो बच्चों को भी ये बात सिखाएं कि जीवन में पारिवारिक एकता का कितना महत्व है।

सिंह दैनिक राशिफल : सिंह राशि वाले लोगों की आज नियमित कार्य विलंब से होगी। इस वजह से मन बेचैन रह सकता है। प्रेमी वर्ग के लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आज के दिन आप कुछ प्रभावशील एवं महानुभावों व्यक्तित्व वाले इंसान से मिल सकते हैं। परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आपका व्यापार भी अच्छा रहेगा। ये अपने परिजनों के साथ किसी समारोह में जाने का वक्त है। कैसे और कब जाएं ये ज्यादा सोचने की बात नहीं है।

अगर आपको अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल रहा है तो इसका फायदा जरूर उठाएं क्योंकि ऐसे मौके बार- बार नहीं आते। इस समय का लाभ उठा कर आप खूब मजे कर सकते हैं। आप बढ़िया काम कर रहे हैं, अपने अच्छे काम के लिए खुद का थोड़ा सम्मान कीजिए। बैंक से ज्यादा नहीं, कुछ पैसे अपने लिए निकालिए कहीं घूमिए फिरिए, थोड़ा मनोरंजन कीजिए। बहुत दिन से केवल अपने काम में ही व्यस्त थे। आज सब भूल कर जीवन का आनंद उठाइये। कल फिर से काम में जुटेंगे तो बहुत अच्छा अनुभव करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल : कन्या राशि वाले लोगों के बनते हुए कार्यों में रुकावट उत्पन्न होगी। संतान के विद्या अध्ययन से संबंधित कोई शुभ खबर प्राप्त होगा। आज आप परिवार के साथ कुछ मनोरंजक यात्राएं एवं खेल कूद जैसी गतिविधियां में शामिल हो सकते हैं। इस वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको सेहत से सम्बन्धित कोई परेशानी आ सकती है। सम्भावना है कि दर्द को लेकर आप परेशानी में आ सकते हैं।

आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने मन को विचलित ना होने दें और सकारात्मक विचारों में ध्यान लगाएं। घबराएं नहीं, इस समय आप गहरी परेशानियों से दूर हैं। आज आपके प्यार की ओर से आपको तोहफा मिलेगा। बड़े प्रेम और जज्बात के साथ दिये गए तोहफे के लिए शुक्रिया अदा करें। आज आप अपने पार्टनर के प्रति रिश्ते में गर्मजोशी दिखाएं। उनको लगेगा कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं।

तुला दैनिक राशिफल : तुला राशि वालों की खानपान की अधिकता की वजह से सेहत खराब हो सकती है। सांसारिक कार्यों में आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। उच्च अधिकारी वर्ग के लोगों से आप आर्थिक लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। आपकी धर्म धार्मिक कार्यों में विशेष रुचि बढ़ेगी। आज आपको रोमांस पार्टनर मिलने की पूरी संभावना है। पिछले दिनों प्यार की खोज में आपको निराशा हाथ लगी, पर आज आशा की किरण फिर से जगी दिखेगी।

इस मौके को हाथ से ना जाने दें। कुछ समय के लिए रिश्ते बनाने की बजाय कुछ बात आगे बढ़ाने की कोशिश करें। आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। अपने असली रूप को पहचाने और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। इस राह पर चलने से आपको बहुत लाभ होगा और शांति भी मिलेगी। इससे आपके स्वास्थ में भी सुधार आएगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल : वृश्चिक राशि वाले लोग आज मेहनत और परिश्रम से सफलता प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आपके भूमि एवं भवन से संबंधित कार्य पूरे होंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी इस वजह से माहौल खुशनुमा बनेगा। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। आज आप शायद खुद के किसी सामाजिक मुद्दे में फंसा हुआ पाएंगे। इससे बाहर निकलने के लिए कूटनीति के सहारा लें।

ये परेशानी आपकी वजह से खड़ी नहीं हुई है लेकिन फिर भी आप इसमें फंस गए हैं। आप बस अपनी संप्रेषण कला का प्रयोग करें और सब कुछ अपने आप ही ठीक हो जाएगा। जमीन जायदाद में बड़ा लाभ आपके भाग्यपत्री में दृष्टिगोचर हो रहा है तो आगे बढ़िये और पूंजी लगाइये। अगर आप कोई सौदा तय होने के इंतजार में हैं तो आपके लिए यह सही समय है। इस समय आपके सितारे बुलंदियों पर हैं और आपको शीघ्र ही निश्चित रूप से कोई बड़ा लाभ होने की संभावना है।

धनु दैनिक राशिफल : धनु राशि वाले लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रहेगी। व्यापार एवं नौकरी के क्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं।आज आपको परिवार के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आपकी हर जगह प्रशंसा होगी। भूमि भवन से संबंधित आपके कार्य बन जाएंगे। आज आपकी सेहत चमकती नजर आएगी और इस चीज को दूसरे लोग भी महसूस करेंगे।

आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों तरीके से खुद को स्वस्थ पाएंगे। आज मानसिक तनाव भी कम होगा इसलिए आज आप पूरी शक्ति से अपने घर वालों और दोस्तों के साथ खूब मस्ती कर पाएंगे। आज आप सभी का ध्यान अपनी और केन्द्रित पाएंगे। जहां–जहां आप जायेंगे लोगों के विशेष आर्कषण का कारण बन जायेंगे। अपनी इस खूबी को यूं ही व्यर्थ में ना गंवा कर आप जिंदगी को प्यार से सराबोर कर लें।

मकर दैनिक राशिफल : मकर राशि वालों के दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। आज आपको किसी के द्वारा कुछ महंगा उपहार प्राप्त हो सकता है। व्यापार एवं कारोबार से संबंधित यात्रा से आपको धन लाभ होने की संभावना है। आज आप प्रॉपर्टी क्रय करने के बारे में विचार कर सकते हैं। निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप मजबूत इरादों वाले व्यक्ति हैं और परेशानियों से नहीं घबराते, इसलिए आप कठिन से कठिन काम को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे।

इसके साथ आपको अपने उच्चाधिकारियों के साथ भी मिल कर काम करना चाहिए। उनकी सलाह व मदद से आप अपनी ऊर्जा को पूरा प्रयोग कर सकेंगे। किसी मित्र या साथी के साथ झगड़ने से आप को तनाव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण करना सीखना पड़ेगा। इस तनाव से बचने का एक रास्ता है कि बातचीत की दिशा में पहला कदम आप ही बढाएं और यदि शीत युद्ध की सम्भावना है तो उनके साथ नरमी से बातचीत करें।

कुंभ दैनिक राशिफल : कुंभ राशि वाले लोग, घरेलू बजट बिगड़ने की वजह से चिंतित रहेंगे। पिता की सेहत को लेकर के भी थोड़ी बहुत परेशान रह सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। इस समय परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनने की संभावना है। इस कारण मन प्रसन्न भी होगा। व्यवसाय के लिए आज का दिन तरक्की वाला है।

यदि पैसा निवेश करना चाहते हैं तो वहां कीजिए जहां लम्बे समय तक लाभ की गुंजाइश है। शेयर बाजार और संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। आप जिस नये क्षेत्र में भी निवेश की सोच रहे हैं, सोच समझ कर करें। जो भी हो भविष्य में आपके निवेश का अच्छा फल मिलेगा। आज किसी नए व्यक्ति से मिलने पर जिंदगी खुशियों से भर जाएगी। जिसके मिलने की आपने कल्पना भी नहीं की थी वही यकायक आपकी जिंदगी में आ जायेगा।

मीन दैनिक राशिफल : मीन राशि वाले लोग इस समय कुछ नया कारोबार शुरू करने के बारे में विचार करेंगे। आप परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। इस समय आपके भौतिक सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। सर्दी एवं सर दर्द की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा आज आपके रोमांस के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपकी मुलाकात आज किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति से होगी।

घर पर ना बैठकर दोस्तों के साथ बाहर निकलें और सामाजिक मेल-जोल बढ़ाएं। आप हैरान होंगे, क्योंकि आज रात आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। कम से कम कोई एक व्यक्ति आपको निहारेगा। अपनी अभिरुचि को प्रकट करने में संकोच ना करें। आपके लिए कुछ बहुत ही रोचक घटना घटने वाली है। आज आप पूरे दिन चिंतित और परेशान रह सकते हैं। इस तनाव का कारण चाहे जो भी हो आप बस अपनी भावनाओं पर काबू रखें और ज्यादा परेशान ना हों। परेशानियां तो आती-जाती रहती हैं इनसे सीख ले कर आगे बढ़ना चाहिए।