आज दिन मंगलवार कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि जो आज प्रातः 5:56 तक है | उसके बाद षष्ठी तिथि है | आज उत्तराषाढ़ा का नक्षत्र है | शुभ योग और तैतिल करण है |

चद्रमा आज सुबह 10 बजकर 13 मिनट तक धनु राशि में रहेंगे, तत्पश्चात मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे |

आज का अभिजीत महूर्त- सुबह 11:20 से लेकर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक आज का राहू काल – दोपहर 3:18 से लेकर शाम 5 बजे तक |

जैसा की आप सबको ज्ञात होगा किसी कार्य में लाभ की प्राप्ति करने के लिए उस कार्य को अभिजीत महूर्त में प्रारम्भ किया जाता है| और राहु काल में किसी भी तरह के शुभ अथवा नए काम नहीं किये जाते |

यह राशि फल चंद्र राशि आधार पर है |

मेष राशि – आज आपका भाग्य आपके साथ रहेगा | किसी महत्वपूर्ण कार्य को कर सकते है | आज का दिन व्यस्त रहेगा, व्यसाय के लिए भी आज का दिवस उत्तम प्रकार का है | हलांकि धनलाभ के लिए दिन औसत रहेगा | आज पारवारिक सुख भी अच्छा रहेगा | वाणी में मधुरता रहेगी |अच्छी सेहत के योग भी आज बने है | उपाय – सुबह मिश्री या गुड़ खाकर काम की शुरुआत करे धनलाभ मिलेगा |

वृष राशि – आज अपने प्रयासों को और तेज करने की आवश्यकता है| आज आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए | कार्य में सफलता मिलेगी | किसी नए निवेश से बचे | पारिवारिक सुख आज सामान्य है | स्वास्थ्य उत्तम रहेगा | आज बहस में पड़ना ठीक नहीं रहेगा | किसी नई चीज़ को सिखने का आज अच्छा समय है |धन के लिए योग आज सामान्य
रहेगा | उपाय – दुर्गा कवच का पाठ करे |

मिथुन राशि – आज के दिन सावधानी से कार्य करे | कार्यो में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है | तनाव से दूर रहना है | दाम्पत्य जीवन आज सामान्य है | स्वास्थय सामान्य रहने के योग है | व्यवसाय में है तो आज कोई नया कार्य न करे | लोगो का व्यवहार आपके प्रति आज अच्छा रहेगा | विद्यार्थियों के लिए आज का समय अनुकूल है | धन योग अच्छा है | उपाय – चार मुँह वाला घी का दीपक बनाकर अपने घर के मंदिर में जलाये |

कर्क राशि – आज आपका दिन उत्तम है | दिन सकारात्मक रहेगा | मन में अच्छी योजनाए बनेगी, आज वाहन या अग्नि से सावधान रहना होगा | व्यापारी आज अत्यधिक लाभ कमाने के लालच से दूर रहे | पारिवारिक सुख आज कुछ उत्तम है | स्वास्थय आज अच्छा रहेगा | धन योग आज सामान्य है | विद्यार्थीयो के लिए समय प्रतिकूल रहेगा | उपाय – पुरुष शूक्त का पाठ करे |

सिंह राशि – आज दिन अनुकूल है | अत्यधिक सोच विचार से बचना है | कार्यो को आज सहजता से करे बहुत दिन से रुके हुए कार्यो को आज निपटने का समय है | धन की चिंता हो सकती है | सेहत अच्छी रहेगी | पारिवारिक सुख आज सामान्य है | व्यापारी वर्ग के लिए आज समय अनुकूल है | विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा | उपाय – बजरंग बाण का पाठ करे |

कन्या राशि – आज का दिन अति उत्तम प्रकार का है | सुखो में वृद्धि का योग है | धन आगमन भी होगा | आज क्रोध से काम बिगड़ सकते है | वाणी पर नियंत्रण रखे | आज अपने किसी उच्च अधिकारी से बहस न करे | व्यापारी वर्ग के लिए आज समय अनुकूल है | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम है | दाम्पत्य जीवन आज सामान्य ही रहेगा | उपाय – आदित्य हदय स्त्रोक्त का पाठ कीजिये |

तुला राशि – आज का दिन अनुकूलता लिए हुए है | आज हर प्रकार के कार्यो में सफलता के योग है आज आपका व्यस्ततम दिन है | प्रसन्नता बनी रहेगी | व्यापारी वर्ग के लिए सर्वात्तम दिन रहेगा पारिवारिक सुखो में संतुस्टी रहेगी | सेहत अनुकूल है | विद्यार्थी वर्ग के लिए भी आज का दिन उत्तम है | उपाय – बड़ो के पाँव छुकर आशीर्वाद ले |

वृश्चिक राशि – आज आपका दिन अनुकूल है | आज आप अपनी मेंहनत से विशेष सफलता पा सकते है |व्यापारियों के लिए समय बड़ा अनुकूल है | भावना के वशीभूत होकर निर्णय न करे | कुछ मानसिक उथल पुथल के योग भी है अत्यधिक सोच विचार से दूर रहे | पारिवारिक सुख अच्छा रहेगा | सौंदर्य वस्त्र इत्यादि पर खर्च हो सकता है | स्वास्थय अच्छा रहेगा | विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य है | उपाय – दुर्गा जी पर लाल पुष्प अर्पित करे |

धनु राशि – आज आपका दिन अनुकूल है | धन प्राप्ति के योग बनेगे| आज आप परिश्रम भी खूब करेंगे | आपके काम आज असनी से बनेगे आपको आज सांजस्य के साथ काम को निपटना अच्छा होगा | स्वस्थ्य अच्छा रहेगा | पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा | व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है | विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। उपाय – गणेश जी की आराधना करे |

मकर राशि – आज का दिन कुछ अनुकूल रहेगा | आज मन में विचार अत्यधिक आ सकते है | आज कला और साहित्य में मन अधिक लग सकता है | धन की कुछ चिंता रहेगी | वाणी पर आज सयम का प्रयोग करना है | पारिवारिक सुख अच्छा रहेगा | व्यापारी वर्ग का समय आज सामान्य है | सेहत भी अनुकूलता की तरफ जायेगी | विद्यार्थीयो का समय अनुकूल है | उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करे |

कुम्भ राशि – आज कुछ मानसिक चिताओ का समय रहेगा | आप फिर भी उत्साही बने रहेंगे | पारिवारिक मामलो में सुख मिलेगा | लम्बी योजनाए आज के दिन बनाने का योग नहीं है | खर्च बढ़ सकता है |असत्य बोलना आज गड़बड़ करेगा | स्वास्थय अच्छा रहेगा | व्यापारियों के लिए समय अनुकूल नहीं | विद्द्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है | उपाय – पीले चावल विष्णु जी को अर्पित करे |

मीन राशि – आज आपका समय अनुकूलता लिए हुए है | नई योजनाए बनाने के लिए अच्छा दिन है| धन आगमन के अच्छे संकेत है | आज मन में उत्साह रहेगा किन्तु अति उत्साह से बचना होगा | स्वास्थय का ध्यान अधिक रखे |अधिक खान पान से बचे | पारिवारिक जीवन सुखमय है | व्यापारी वर्ग को अब राहत मिलना शुरू होगी | विद्यार्थियों को अच्छा लाभ रहेगा | उपाय – चन्दन का तिलक लगाए |

इति शुभम || कृष्णम वंदे जगतगरुम ||

– ज्योतिषचार्य प. मनीष कुमार शुक्ल