Horoscope | Astrologer | Rashifal | Vastu | Jyotish

मेष दैनिक राशिफल : आज अचानक ही आपका कोई मित्र आपको ई-मेल भेजेगा या फिर फोन करेगा। ये दोस्त शायद कुछ दिनों के लिए आपके घर रहने आ जाए, उसकी खातिरदारी करने के लिए तैयार रहें। अपने मित्र के साथ खूब मजा करें। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है, बातचीत में संयत रहें, परिवार का सहयोग रहेगा, माता का सानिंध्य मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी, नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल : आज आप अपनी सीमाओं से बाहर आ कर कोई जोखिम उठाना चाहेंगे। आप अपनी जिंदगी में बहुत सी चीजों को आगे बढ़ाना चाहेंगे जैसे आपके रिश्ते, आपका व्यवसाय आदि। साथ ही आप रोमांच भरे खेल भी खेलना चाहेंगे। आज आपका मन जो कुछ भी करने को करे वही करें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे, आत्म संयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल : आज शायद आपको अपने मित्रों व सहकर्मियों से कोई मदद ना मिले। इससे आपको शायद निराशा भी हो, लेकिन याद रखें कि हर किसी की अपनी कुछ सीमाएं भी होती हैं। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आत्म-विश्वास बनाए रखें, आज आप किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना आसानी से कर पाएंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी, परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी पुराने मित्र एवं भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित होंगे। कार्य में परिश्रम की अधिकता अधिक रहेगी

कर्क दैनिक राशिफल : आज आप इस स्थिति में होंगे कि अपने जरूरतमंद दोस्त की बात सुन कर उसकी मदद कर सकें। आपके व्यवहार को सराहा जाएगा। आज आपकी दोस्ती आपके मित्र के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी और भविष्य में वो भी आपकी मदद को तैयार रहेगा। मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे, आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे लेकिन अतिउत्साही होने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, माता व परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ती के योग बन रहे हैं

सिंह दैनिक राशिफल : आज आप घर पर थोड़ा सावधान रहें क्योंकि झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। बेकार के झगड़ों से बचें। ग्रह कुछ ऐसा योग बना रहे हैं कि घर पर अशांति रहे। इसलिए आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखते हुए इस बात का ध्यान रखना है कि घर पर झगड़ा ना हो। अपना दिमाग ठंडा रखें सही सूझ-बूझ से परिस्थिति को संभालें। अपनी भावनाओं को वश में रखें, स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। भवन सुख का विस्तार होगा, नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा, अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल : आप आपको अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती है। लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा। अपने इस रूंठे दोस्त तक अपना संदेश पहुंचाने में आपका दिल और दिमाग आपका पूरा साथ देगा। अपनी दोस्ती में सुधार आने से आपको बहुत खुशी होगी और आपसी प्यार भी बढ़ेगा। मानसिक शांति तो रहेगी लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि संभव है, आय में भी वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी संभावित है, खर्चों में भी वृद्धि होगी।

तुला दैनिक राशिफल : आज के दिन आपके घर में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। जिसकी वजह से आप खुश रहेंगे नौकरी और व्यवसाय मैं इस समय आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे कोशिश आपकी सफल होगी जीवन साथी के साथ मधुर संबंध बना रहेगा काम ज्यादा होने की वजह से आपको मानसिक तनाव हो सकता है। माता पिता की तरफ से कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। छोटी-छोटी बातों पर आज आपकी अपने परिजनों से अनबन हो सकती है। आज आप अपने आपको शायद अकेला सा महसूस करें। आज आप महसूस करेंगे कि आपकी रुचियां आपके परिजनों की रुचियों से बिल्कुल अलग हैं। आपके घर के बड़े- बुजुर्गों को आपकी पसंद कुछ अटपटी सी लगे लेकिन आज का दिन धैर्य रखने का है। और चाहे कुछ भी हो आपको इस बात को सराहना चाहिए कि आपके परिवार जन इतनी भिन्नता के बावजूद एक दूसरे को प्यार करते हैं। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा, बातचीत में संयत रहें। वस्त्रों आदि की ओर रूझान बढ़ेगा, नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी, दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल : वृश्चिक राशिफल के जातकों के लिए आज का दिन अति लाभदायक रहेगा। आज के हालात तथा आपसे मिलने वाले लोग आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। आज हो सकता है कि आपको वर्तमान नौकरी मेल ज्यादा ही जिम्मेदारी मिल जाए लेकिन भाइयों के साथ चली आ रही पुरानी अनबन आपकी दूर होगी। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें व्यापारियों को व्यापारिक क्षेत्र में लाभ होगा नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिलेगा। आज आप शायद किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं क्योंकि आजकल अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ गया है। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी लेकिन क्रोध की भी अधिकता रहेगी। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।माता का सानिंध्य व सहयोग मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल : आज के दिन मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। शरीर में स्फूर्ति तथा प्रफुल्लित रह पाएगा आपका भविष्य सही लक्ष्यों की ओर जा रहा है और ऐसे में आपको अपना ध्यान पूरी तरह अपने भविष्य पर लगाना होगा अपने काम पर पूरा ध्यान दें। या आप अपने जीवन में जो भी कर रहे हैं उसे पूरे ध्यान से तथा पूरी जिम्मेदारी के साथ करें सफलता अवश्य मिलेगी बाहर जाने के योग बन रहे हैं स्वास्थ्य पर अपना ध्यान देने की कोशिश करें। आज दिन भर असंतुष्टी की भावना बनी रहेगी। धैर्य से अपनी इस असंतुष्टी का कारण ढ़ूंढ़ने की कोशिश करें। अपनी समस्या का समाधान खोजने की कोशिश करें। अंधकार से भरा ये वक्त जल्दी ही बीत जाएगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कला व संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। परिवार के साथ यात्रा देशाटन के लिए जाना हो सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल : आज आप अपने कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। लेकिन आज आपको अपने परिवार के साथ भी कुछ समय गुजारना चाहिए। कला व संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संपत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है, संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में तरक्की की संभावनएं बन रही हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल : आज आप शारीरिक और मानसिक दोनो रूप से स्वस्थ रहेंगे। घर हो या कार्य स्थल आपका आकर्षक व्यक्तित्व सबको रिझा लेगा। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ के कारण आपका उत्पादन व गुणवत्ता दोनो ही बढ़ेंगे। आज पूरी कोशिश करें कि आप समय पर ही अपना काम खत्म कर लें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी, दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वाहन के रख रखाव पर खर्चे बढ़ सकते हैं, कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल : आज आप बहुत संतुष्ट महसूस करेंगे और अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहेंगे। अच्छे से तैयार हो कर अपने दोस्तों के साथ बाहर जाएं और खूब मजा करें। आपका काम ठीक-ठाक चल रहा है। आपके रिश्ते भी सुधर रहे हैं। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन मन में असंतोष भी रहेगा। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं, अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।