आजकल की दौड़ती भागती जिंदगी में हमारे लिए अपनी सेहत का ध्यान रखना मुश्किल होता जा रहा है, वहीं रोजाना घंटों ऑफिस में बैठे रहकर काम करने से पेट निकलना आम बात हो गई है। हमारी जीवनशैली से सेहत पर सीधा असर पड़ता है और सही खानपान से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। ऐसे में अपने काम के साथ इन आसान घरेलू उपायों से अपनी तोंद से निजात पा सकते हैं।

जैसा कि आप सभी जानते हैं की मोटापा ना सिर्फ सुंदरता पर दाग लगाता है, बल्कि शरीर को अनेक बीमारियों का घर बना देता है। मोटापा या पेट की चर्बी बहुत से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती है। मोटापे से छुटकारा पाने के लिए आप एक्सरसाइज के साथ साथ अनेक प्रकार के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते होंगे।

लेकिन दोस्तों आज हम आपको बताएंगे पेट की चर्बी को जड़ से मिटा देगा, यह जबरदस्त घरेलु नुस्खा तो आइए जानते हैं इस घरेलू नुस्खे को जो पेट की चर्बी को जड़ से खत्म कर देता है।

क्या आप अपने लटकते पेट से परेशान है और काफी दवाईयों और जिमिंग के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ा, तो परेशान मत होएं। आज हम आपको बताएंगे कैसे आप अपने लटकते पेट से छुटकारा पा सकते हैं।

लटकते पेट की चर्बी गलाने के घरेलू उपाय 

शहद और नींबू रस के मिश्रण को सुबह खाली पेट गर्म पानी में मिलाकर लें। कुछ दिन लगातार इसका सेवन करने से आप आपका मोटापा कम हो जाएगा।

अगर आप कुछ बूंदे शहद की और 5 ग्राम जीरा पाउडर दोनों को पानी में मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से आपको अपना मोटापा घटता हुआ नजर आएगा।

जीरा खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ साथ मोटापे के लिए भी बहुत लाभदायक है। एक कप दही में भुने हुए जीरे का पाउडर डालकर इसका सेवन करें, इसके सेवन से आपका वजन कुछ ही दिनों में कम हो जाएगा।

जो लोग पेट की चर्बी से ग्रसित हैं, उनके लिए नींबू एक वरदान साबित हो सकता है। अगर रोज भोजन के साथ नींबू का सेवन किया जाए, तो पेट की चर्बी बहुत जल्दी खत्म होने लगती है। नींबू शरीर से विषाक्त पदार्थों को नष्ट कर देता है तथा भोजन को गला कर पाचन योग्य बना देता है।

मोटापे से छुटकारा पाने के लिए जीरा भी बहुत उपयोगी होता है। अगर जीरे और नींबू दोनों का इस्तेमाल भोजन के साथ किया जाए, तो पेट की चर्बी बहुत जल्दी गायब हो जाती है।

अगर आप दो बड़े चम्मच जीरे के लेकर इसे 250 ml पानी में भिगोकर छोड़ दे, इसके बाद इसे रात भर रखा रहने दे। सुबह उठने के पश्चात इससे अच्छी तरह घोल कर चाय की तरह धीरे-धीरे पिय तथा जीरे को चबा लें इसके सेवन से आपके शरीर से चर्बी कम हो जाएगी।

कृपया इस बात का ध्यान जरूर रखे

इन उपयो के साथ-साथ आपको अपने खाने पर भी नियंत्रण रखना होगा क्योंकि मोटापा कम करना हो या वजन बढ़ाना हो इनमें खाना बहुत ज्यादा काम करता है। अगर आप तला हुआ व भारी खाने का सेवन करेंगे तो इससे वजन बढ़ने लगता है और अगर आप पौष्टिक व हल्के खाने का सेवन करते है तो ऐसा करने से आपका शरीर मोटापा कम करने लगता है। अगर कोई भी मोटा व्यक्ति इस तरह से उपाय करता है तो ऐसा करने से मात्र 15 दिनों में मोटापा कम होने लगता है।

पेट कम करने के लिए क्या खाएं?

पेट कम करने में उचित खानपान बहुत अहम भूमिका निभाता है। रिसर्च से पता चला है की ओमेगा-3 एसिड से युक्त खाना आपके इस समस्या को काम कर सकता है। साथ ही ओमेगा 6 फैटी एसिड की कम मात्रा इसमें और कारगर साबित हो सकती है।

ओमेगा 3 फैटी एसिड अखरोट, अलसी और मछली में पाया जाता है। इसके साथ ही लहसुन खाने से भी पेट काम करने में मदद मिलती है। लहसुन एक एंटीबायोटिक, ब्लड सर्कुलेशन और पाचन को बनाये रखने में सहायक होता है। इसके अलावा ब्लड शुगर, इन्सुलिन स्तर और ज्यादा फैट जलाने की क्षमता आपके पेट को कम करने का रामबाण उपाय है।

पेट कम करने के लिए क्या पीएं?

अगर आप अपनी रोज की चाय की जगह ग्रीन टी पीते है तो बढ़ी तोंद से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं। ग्रीन टी में मौजूद तत्त्व बॉडी के फैट को कम करने में सहायक होते है।

इतना ही नहीं ग्रीन टी आपकी कमर को भी कम करती है और पेट की ज्वलनशीलता को भी कम करने में कारगर है। इसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड्स में प्राकृतिक जलनरोधात्मक तत्व होते हैं इसलिए इसका रोजाना सेवन आपको अच्छे परिणाम दे सकता है।

पेट कम करने में कौन से मसाले है फायदेमंद?

पेट कम करने की प्रक्रिया में सही मसाले भी आपको फायदा पंहुचा सकते है। इस में दालचीनी एक्स्ट्रा फैट को जलाने में उपयोगी है। इसके लिए आधा चम्मच दालचीनी को 1 ग्लास पानी में 1 चम्मच शहद मिलकर 5 मिनट रखे।

फिर इस नाश्ते के पहले और सोने से पहले पीना आपके बढे पेट को कम कर देगा। ऐसे ही पुदीने के पत्ते को 1 ग्लास गरम पानी में आधा चम्मच काली मिर्च डालकर इसका घोल पीना भी बेहद फायदेमंद है।

पेट कम करने के लिए कौन से फल खाए?

वैसे तो फल खाना अच्छी सेहत के लिए जरुरी है। कुछ फल पेट कम करने में अधिक फायदा दे सकते है। तरबूज में 83 फीसदी पानी पाया जाता है साथ ही इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो सेहत के लिए लाभदायक है।

इसके अलावा सुबह नाश्ते में सेब खाना फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोटैशियम और विटामिन्स से आपका पेट भरा रहता है जो बढ़ती तोंद कम करने में सहायक है। ऐसे ही केला भी आपकी फ़ास्ट फ़ूड की भूख को कम करता है। साथ ही केला पाचन प्रक्रिया को बढ़ता है जिससे पेट की चर्बी कम होती है।