मेष दैनिक राशिफल : आज किए गए बिजनेस के सौदे फायदेमंद होने के योग बन रहे हैं। आज आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। घर-परिवार की जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। बिजनेस अच्छा चलेगा। आप भगवान से अपना रिश्ता जानना चाहेंगे। इससे आपको ये जानने में मदद मिलेगी कि आपके साथ जो हो रहा है वो क्यों हो रहा है और आप अपनी जिंदगी को और बेहतर कैसे बना सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल : व्यावसायिक क्षेत्रों में उन्नति के आसार हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी की बात में न आएं, कोई आपको कन्फ्यूज भी कर सकता है। आपकी कड़ी मेहनत के फलस्वरूप आपके अधिकारी आपको बोनस दे सकते हैं। अथवा, पदोन्नति भी संभव है। चाहे जो भी हो, आज का दिन प्रसिद्घ होने और पैसा कमाने का है।

मिथुन दैनिक राशिफल : आज आपको सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। अगर आपको अपनी सफलता के लिए दूसरों से सराहना मिले तो परेशान ना हों। ये सफलता आपको किसी भी रूप में मिल सकती है जैसे कि अपने उच्च अधिकारी द्वारा सराहना, तरक्की या फिर कोई इनाम आदि। इसी तरह आगे भी जिन्दगी में सफलता हासिल करते रहें।

कर्क दैनिक राशिफल : दाम्पत्य जीवन के लिए दिन अच्छा हो सकता है। आज आप अपने प्रियजनों की सेवा में हाजिर रहना चाहेंगे। आज जितना हो सके उतना नम्र रहने का प्रयास करें और अपने प्रियजनों के साथ पूरे प्यार से पेश आएं, वे लोग आपके इस व्यवहार के लिए आपको धन्यवाद देंगे। आज आप पाएंगे कि आज आप जो भी करेंगे उससे भविष्य में आपको लाभ जरूर होगा।

सिंह दैनिक राशिफल : घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को ले कर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ये शायद कोई छोटी सी बात हो लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। अपने परिजनों व मित्रों से पूछें कि वो आज कैसा महसूस कर रहे हैं। ऐसा करके शायद आप आने वाली परेशानियों से बच सकें।

कन्या दैनिक राशिफल : तनाव स्तर में आए सकारात्मक बदलाव की वजह से आज आप अच्छा महसूस करेंगे। अच्छा और सन्तुलित भोजन, आराम और कुछ व्यायाम आपके लिए फायदेमन्द रहेंगे। जो लोग पाचन क्रिया की परेशानी से जूझ रहे हैं, वो आज देखेंगे कि इस परेशानी के लक्षण खत्म हो जाएंगे और फिर से आप अच्छा महसूस करने लगेंगे।

तुला दैनिक राशिफल : आज आपका कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है। इस मित्र को शायद आपकी मदद की आवश्यकता हो। इस मित्र के साथ वफादारी निभाएं उसके भले के लिए अगर आपको उसकी आलोचना भी करनी पड़े तो भी पीछे ना हटें। अगर आपका मित्र कोई गलती करे तो भी उसकी गलती का एहसास उसे अवश्य कराएं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल : आज आप बहुत खुश रहेंगे, आपकी खुशियों में कोई बाधा नहीं आएगी। शायद आपको पता नहीं कि आपका सकारात्मक व्यवहार आपके काम में दिखाई देगा, इससे आपके सहकर्मी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। आपको इस समय का पूरा फायदा उठाते हुए अपने सभी अधूरे कामों को पूरा कर लेना चाहिए।

धनु दैनिक राशिफल : आज कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आए। आप सलाह के लिए किसी को ढ़ूंढ़ भी नहीं रहे थे, लेकिन फिर भी अचानक से आपको लाभकारी सलाह मिल जाएगी। इस सलाह के लिए सलाहकार को अवश्य धन्यवाद करें।

मकर दैनिक राशिफल : अपने नियंत्रण के बाहर की स्थिति में उलझने की जरूरत नहीं है। उसमें बहुत अधिक उलझने से स्थिति बिगड़ सकती है। कुछ मुश्किलों का सामना करने के बाद आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धैर्य और साहस बनाए रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल : आज आपका अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। जोखिम भरे काम भी संभलकर करने होंगे। चोट भी लग सकती है। अगर आप किसी करण उत्तेजित हो भी जाएं तो बात को समझते हुए अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी बहस में पड़ने से आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल : अगर संभव हो तो प्रेम दिखाने के नए व अलग तरीके का प्रयोग करें। एक छोटी कविता लिखकर प्रेमी के पास भेजने से बहुत फायदा होगा। यह आपके साथी का मन बेहतर करेगा व आपके संबंध में मजा भी भर देगा।