• s*x एक ऐसा विषय हैं, जिसको लेकर ज्यादातर लोग खुलकर बात करने से कतराते हैं। इसकी वजह से लोग कई भ्रांतियां और गलतफहमियां पाल लेते हैं।
  • इतना ही नहीं शादी के बाद कई महिलाओं और पुरुषों की तबियत खराब रहने लगती है। ऐसे में लोग जानकारी के अभाव में झांड फूंक का सहारा लेने से नहीं कतराते हैं। यौन चिकित्सकों की मानें तो दुनिया भर में बहुत से ऐसे मामले होते हैं, जिसके लिए एलर्जी जिम्मेदार होती है।

➡ आइए इस पर डालते हैं नजर :

  1. स्पर्म एलर्जी : बॉन मेडिकल कॉलेज के डेर्माटोलॉजिस्ट और एलर्जी विशेषज्ञ जां पियर अला की मानें तो हर बार सेक्स के बाद कुछ महिलाओं के जननांगों में सूजन हो जाती है या खुजली होने लगती है। कई बार तो यह स्थिति विकट हो जाती है, जैसे बार बार टॉयलेट जाना, कमजोरी महसूस करना और शरीर में खुजली जैसी समस्याएं सामने आती हैं। इतना ही नहीं सांस लेने में मुश्किल भी होने लगती है। ऐसे 35 फीसदी मामलों में शुक्राणुओं से होने वाली एलर्जी जिम्मेदार होती है। एलर्जी विशेषज्ञों की माने तो एलर्जी गंभीर हो तो रोगी चक्कर खाकर गिर सकता है या उसकी मौत भी हो सकती है।
  2. शुक्राणु से एलर्जी : s*x के बाद महिलाएं ही नहीं पुरुष भी एलर्जी का शिकार हो सकते हैं। शुक्राणु निकलने के बाद पुरुष के जननांगों में खुजली या जलन होती है, पेशाब करने में असुविधा हो सकती है।
  3. कई बार s*x करने के बाद एलर्जी : पार्टनर के साथ पहली बार रिलेशन स्थापित करने के बाद कोई बड़ी समस्या नहीं हुई लेकिन कई बार s*x के बाद एलर्जी के लक्षण सामने आने लगे तो कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर है। इसके लिए जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।
  4. भ्रमित करने वाली एलर्जी : स्पर्म से होने वाली एलर्जी कई बार लोगों को भ्रमित करने वाली भी होती है। जैसे सिरदर्द, थकान, फ्लू। ये दो दिन से लेकर सप्ताह तक बने रहते हैं।

➡ कैसे करें बचाव :

  • यदि बार-बार सर्दी, जुकाम या सांस आदि की परेशानी हो तो एलर्जी टेस्ट करवाना चाहिए।
  • स्किन एलर्जी टेस्ट, पीओआईएस में एलर्जिक रिक्शन टेस्ट के जरिए एलर्जी के कारणों का पता लगाया जा सकता है।
  • एलर्जी से बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल करना चाहिए, हालाकि यह भी शत प्रतिशत सुरक्षित नहीं है।
  • कम से कम तीन दिन के अंतर पर s*x करना और शुरुआत में संबंध स्थापित करने के दौरान पार्टनर के जननांगों में कम से कम स्पर्म छोड़ना चाहिए।
  • जननांगो, पेट और गुर्दों में एलर्जी या इनफेक्सन हो तो खूब पानी पिएं। हालाकि जिन पुरुषों में प्रोस्टेट की समस्या हो वो ऐसा करने से बचें।