• सफेद धारियां या स्ट्रेच मार्क्स की समस्या का सामना करना पड़ता है। तो आइये आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे है जिससे डिलीवरी के बाद होने वाली इस समस्या से आप निजात पा सके।
  • ज्यादातर महिलाओ में ये निशान डिलीवरी होने के कुछ दिन बाद अपने आप ही धीरे धीरे गायब हो जाते है। लेकिन काई बार ये निशान स्थाई रूप से हमेशा के लिए भी रह सकते है लेकिन शुक्र है की कुछ आयुर्वेदिक उपायों द्वारा इन्हें आसानी से मिटाया जा सकता है। आइये जानते है वो कौन कौनसे आयुर्वेदिक उपाय है जिनके द्वारा इन निशानों से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता है।

स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के आसान घरेलु उपाय :

  1. जैतून के तेल : जैतून के तेल में कई ऐसे तत्व और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्ट्रेच मार्क्स को दूर करते हैं। जैतून के तेल में सिरका और पानी मिलाएं और सोने से पहले मार्क्स पर लगा लें।
  2. एलोवेरा : एलोवेरा का तो कहना ही क्या ये त्वचा का मित्र है। हैरत होगी यह जानकर कि ऐलोवेरा लगाने से स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जाते हैं। इसका तरीका यह है कि एलोवेरा को डिलीवरी के बाद पड़े स्ट्रेच मार्क्स पर नियमित रगड़ें। कुछ देर बाद धो लें। ऐसा भी कर सकती हैं कि जेल को रात भर लगाकर छोड़ दें। सुबह धो लें।
  3. अरण्डी का तेल : स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए अरण्डी के तेल का उपयोग भी किया जाता है। इसे 5-10 मिनट के लिए निशान पर ऊँगली से गोल घुमाकर मालिश करते हुए लगाइए और फिर उतनी जगह को किसी कपड़े से बाँध (जैसा किसी पर पट्टी बांधते हैं) कर आधे घंटे तक गुनगुने पानी की भाप दीजिये। एक महीने तक ऐस करने से निशान गायब होने लगेंगे।
  4. नींबू, आलू, टमाटर का पेस्ट : नींबू का रस भी कारगर है। पानी में मिलाकर नींबू का रस लगाएं। दो से तीन मिनट में हटा दें। इसी तरह आलू का रस काम करता है। आलू में ऐसे विटामिन और मिनरल होते हैं जो त्वचा की कोशिकाओं को बढऩे में मदद करते हैं। आलू के टुकड़े काटकर मार्क्स पर लगाएं। सूखने पर धो डालें। टमाटर का काम में लें। टमाटर का पेस्ट बनाकर पेट पर लगा लें। लगभग 30 मिनट बाद धो डालें।
  5. सेब का सिरका : सेब का सिरका लगाकर देखें। कुछ दिनों में फर्क नजर आ जाएगा। निशान हटाने के लिए सेब के सिरके को पानी में घोलकर 20 मिनट के लिए निशान पर लगाएं। गुनगुने पानी से साफ कर लें।
  6. अंडे की सफेदी : अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत है। अंडे की सफेदी में एमिनो एसिड और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। जिस भी जगह पर किसी प्रकार के निशान हो, उस पर अंडे की सफेदी को 15-20 मिनट तक (जब तक सुख ना जाये) लगा कर रखिये। फिर उसे ठन्डे पानी से धो लीजिए। इसके बाद उस पर नमी के लिए जैतून का या कोई और तेल लगाइए। ऐसा रोजाना कुछ दिनों तक करने पर स्ट्रेच मार्क्स हल्के होने लगेंगे।
  7. चीनी, बादाम का तेल और नींबू : चीनी नेचुरल स्क्रबर का काम करती है। यह अच्छी तरकीब है बिना दवा के स्ट्रेच मार्क्स हटाने का। इसके लिए एक चम्मच चीनी में बादाम का तेल और नींबू कुछ बूंदें मिलाकर मार्क्स पर लगा लें। हल्के हाथों से स्क्रब करें। रोज ऐसा करने से मार्क्स हल्के पड़ जाएंगे।
  8. तेल मालिश है बहुत उपयोगी : आप अपनी पसंद का कोई भी तेल चुन लीजिये और दाग, और खिचाव के निशान वाली जगह पर इसकी मालिश करे। ऐसा रोजाना करने से डिलीवरी के 3 महीने के अन्दर सभी प्रकार के दाग चाले जाते है। विशेषतौर से आप बादाम और जैतून का तेल इस्तेमाल कर सकती है।
  9. नींबू के इस्तेमाल से निशान मिटाए : ताजा नींबू के दो टुकड़े कर ले और उसे निशानों पर गोल गोल घुमाकर रगड़े और 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दे। आप चाहे तो खीरे और नींबू को मिलाकर पेस्ट बनाले और उन्हें निशान वाली जगह पर लगा दे। उसके बाद 15 मिनट ऐसे ही रहने दे फिर गर्म पानी से धो ले।
  10. आलू का रस : आलू को मिक्सी में पीसकर उसका रस निकाले और उसे खिचाव वाले निशानों पर लगाये और 15 मिनट के लिए छोड़ दे।  उसके बाद गर्म पानी से धो ले, ऐसा करने से कुछ ही महीनो में ये निशाँन अपने आप ही चले जायेंगे।
  11. मॉइस्चराइजर से मिटाए निशान : आप कोई भी अच्छा सा मॉइस्चराइजर अपने निशाँ वाली जगह पर लगाये। इनके प्रयोग से भी खिचाव वाले निशान कुछ ही दिनों में पूरी तरह से साफ़ हो जाते है। आप चाहे तो बेहतर और जल्दी फायदे के लिए विटामिन E के कैप्सूल को मॉइस्चराइजर में मिलाकर भी लगा सकती है। इससे और भी जल्दी फायदा होगा।
  12. पानी के उपयोग से : जब आप रोजाना उचित मात्रा में पानी पीओगे तो समय के साथ सभी स्ट्रेस मार्क्स अपने आप ही मिट जायेंगे। कम पानी पीने की कंडीशन में ये निशान हमेशा के लिए भी ऐसे के ऐसे ही रह जायेंगे।