• भारत में लगभग बहुत से लोग मोटापे की वजह से परेशान है, मोटापा बढ़ने के साथ साथ पेट के आस पास की भी चर्बी बढ़ने लगतीं है, चर्बी जमा होने के कारण कमर और पेट दोनों का साइज़ भी बढ़ने लगता है, पेट और कमर की चर्बी आपके शारीर को बेडौल बना देती है और साथ साथ मोटे होने से अनेक बीमारियाँ भी होने लगती है, यहां पर कुछ लाभदायक टिप्‍स दिये हुए हैं जिसे आजमा कर आप अपने पेट की चर्बी से हमेशा के लिये छुटकारा पा सकते हैं।
  • इन दिनों पेट पर बढ़ती चर्बी कॉमन प्रॉब्लम बन चुकी है। 20 से लेकर 50 साल तक के लोग इससे परेशान है। लंबी सिटिंग, फास्ट फूड, एक्सराइज न करना इन सबका असर टमी पर ही होता है और इस पर फैट बढ़ता जाता है। इस फैट को कम करना मुश्किल होता है। यहां हम आपको इस फैट को कम करने का बहुत आसान तरीका बता रहे हैं। जिससे हम 10 दिन में  कई किलो तक पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको एक चूर्ण खाना होगा। इसकी खास बात है कि इसको आप घर में ही बना सकते हैं, वो भी बहुत ही कम खर्च में। इसके आपको 3 चीजों की जरूरत होगी जो घर पर आसानी से मिल जाएगी।

पेट की चर्बी गलने के लिए 3 चमत्कारी औषधि

  1. अलसी : ये पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका यूज करने के लिए बीज को4 मिनट तक गर्म करना होगा ।
  2. जीरा : सूखा हुआ जीरा लें, अगर आपको लगता है कि उसमें नमी है तो उसे धूप में सुखा लें। जीरा मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। जिससे चर्बी घटती है।
  3. अजवाइन : अजवाइन पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ये भी चर्बी घटाने में मदद करती है।

3 औषधियों का कारगर चूर्ण बनाने का तरीका

  • इस चूरन को बनाने के लिए आपको 3 चम्मच असली के बीज, 2 चम्मच जीरे, 2 चम्मच अजवाइन को लेना है। अलसी का बीज सिके हुए होंगे। इन तीनों को अच्छे से मिलाकर पीस लें। अब चूर्ण तैयार हो जाएगा। ये चूरन पेट की चर्बी को तेजी से पिघलाएगा।

चूर्ण सेवन करने का तरीका 

  • इस चुर्ण को लेते वक्त ये ध्यान रखना है कि आपको खाना खाने के बाद और पहले गुनगुन पानी ही लेना है। इसके साथ ही पूरे दिन पर्याप्त पानी पीना होगा। एक चम्मच चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ डेली नाश्ता करने से पहले लेना है। डेली यूज से पेट की चर्बी 10 दिनों में ही कई किलो तक कम हो जाएगी। अगर और जल्दी रिजल्ट चाहते हैं तो इसे दिन में दो बार ले सकते हैं। एक चम्मच सुबह नाश्ते के पहले और एक चम्मच रात को खाने से पहले ले सकते हैं। चूरन लेते वक्त ये रखें ध्यान की इस चूर्ण को लेते वक्त ये ठंडी चीजों का सेवन करना होगा क्योंकि अलसी खाने में गर्म होती है।

मोटापे और पेट की चर्बी कम करने के 5 अन्य उपाए

  1. योग और एक्सरसाइज : योग और एक्सरसाइज मोटापा कम करने में सबसे ज्यादा सहायक होता है, करीबन 10-20 मिनट के लिये कार्डियो एक्‍सरसाइज करें, इससे वजन जल्‍दी कम होता है, यदि आप क्रंच नहीं कर पाते है तो ऐसे व्‍यायाम करें जिससे अधिक फैट बर्न होता है, विंडमिल, टर्किश सिटअप्‍स, रस्‍सी कूदना आदि करें और साथ ही साथ योग भी करें।
  2. कैलोरी वाली चीज़े न खाएं : मोटापा कम करने के लिए कैलोरी वाली चीजों का सेवन बिलकुल न करें, सब्जियों और फलो का सेवन करें क्यूंकि इसमें कैलोरी कम होती है और फल में केले और चीकू का सेवन न करें क्यूंकि इनमे ज्यादा मात्र में कैलोरी होती है।
  3. गाजर : गाजर शारीर में चर्बी बढ़ने से रोकता हैं और पेट की चर्बी कम करता है, रोजाना खाना खाने से पहले 1 या 2 गाजर खाएं इससे आपको ज्यादा भूक नहीं लगेगी और आप कम खाना कहेंगे, इससे शारीर को कैलोरी कम मिलेगी और मोटापा कम होने लगेगा।
  4. जंक फ़ूड ना खाएं : जंक फूड, शुगर उत्‍पाद और तला-भुना वाला आहार कम से कम खाएं, इससे मोटापा भी तेज़ी से बढ़ता है और उसके अलावा अन्य बीमारियाँ भी होती है।
  5. दही : रोजाना खाने के साथ दही भी खाएं, रोजाना दही खाने से पेट की चर्बी पिघलकर निकल जाएगी, और रोजाना पुदीने वाली चाय पियें इससे बहार निकला हुआ पेट अन्दर हो जाता है.