• भुने हुए लहसुन शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। खासतौर पर मर्दों के लिए ये किसी चमत्कारिक औषधि से कम नहीं है। आप भी जानिए ये खास बातें। भुने हुए लहसुन हमेशा से ही स्वास्थ्य के लिए उत्तम कहे गए हैं। हाल ही में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की एक रिसर्च हुई है। इसके मुताबिक लहसुन में मौजूद फाइटो केमिकल्स पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। इसकी मदद से आप प्रोस्टेट कैंसर और कार्डियो वेस्क्यूलर डिसीज से बच सकते हैं। इसलिए कहा गया है कि रोज लहसुन की एक कली खानी चाहिए।

भुने हुए लहसुन की कली के अद्भुत फ़ायदे :

  1. दैनिक स्टेमिना बढ़ता है : रिसर्च में पाया गया है कि लहसुन में एलिसिन होता है। इससे रक्त संचार में तेजी आती है। कहा गया है कि इस तरह से आपको उच्च रक्तचाप और शुगर जैसी बीमारियां कभी भी नहीं हो सकती। भुना हुआ लहसुन स्टेमिना बढ़ाने का काम करता है। दैनिक स्टेमिना बढ़ने से आपके शरीर में कई स्वास्थ संबंधी गुण आते हैं।
  2. पौरुष बढ़ाता है लहसुन : रिसर्च में पाया गया है कि लहसुन में सेलेमियम होता है। इसके अलावा इसमें कुछ ऐसे विटामिन होते हैं, जो पौरूष की क्वॉलिटी को बढ़ाते हैं। जी हां, इस तरह से आपके भीतर मौजूद कई विकार भी खत्म हो सकते हैं। आज देखा भी गया है कि कई पुरुष कमजोर फर्टिलिटी से परेशान रहते हैं। इसलिए भुना हुआ लहसुन रात को सोने से पहले जरूर खाना चाहिए।
  3. ताकत को बढ़ाता है भुना लहसुन : रिसर्च में ये भी पाया गया है कि भुना हुआ लहसुन आपके लिए शिलाजीत का भी काम करता है। दरअसल इसमें एलिसिन होता है। इससे हार्मोन्स का लेवल बैलेंस हो जाता है। इस तरह से आप शारीरिक कमज़ोरी से भी बच सकते हैं। कई लोगों में ये शिकायतें होती हैं। इसलिए ऐसे लोगों को रोजाना एक भुना लहसुन की कली का सेवन करना लाभप्रद बताया गया है।
  4. दिल की परेशानियों से बचाता है : भुना लहसुन खाने से आप दिल की कई बीमारियों को खुद से दूर रख सकते हैं। रिसर्च में कहा गया है कि भुना लहसुन खाने से कोलेस्ट्रोल का लेवल कंट्रोल में रहता है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रोल शरीर के लिए हमेशा नुकसान दायक साबित होता है। इसलिए कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल में करने के लिए रोजाना एक भुना हुआ लहसुन जरूर खाना चाहिए। इसके कई फायदे हैं।
  5. मोटापा तेजी से कम होता है : रिसर्च में पाया गया है कि लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। ये एंटी ऑक्सीडेंट फैट को कम करने का दम रखते हैं। इस एंटीऑक्सीडेंट से मेटाबोलिज्म इंम्प्रूव होता है। इस तरह से आप अपने शरीर को मोटापे जैसी कई बीमारियों से भी दूर रख सकते हैं। इसलिए अगर आप मोटापे से बचना चाहते हैं तो राजाना एक भुना हुआ लहसुन का सेवन जरूर करें।
  6. किडनी, लिवर की दिक्कत दूर होगी : जी हां भुने हुए लहसुन की एक फली रोजाना खाने से किडनी की परेशानी दूर होगी। इसके अलावा लहसुन आपको लिवर की परेशानियों से भी दूर रखता है। रिसर्च में पाया गया है कि इससे शरीर के टॉक्सिन्स दूर होते हैं। यानी कुल मिलाकर कहें तो आपका लिवर दुरुस्त रहेगा और किडनी की कोई परेशानी भी आपको नहीं होगी। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं।
  7. प्रोटेस्ट कैंसर से बचाता है लहसुन : रिसर्च में पाया गया है कि लहसुन आपको प्रोटेस्ट कैंसर से भी बचाता है। इसमें एंटी कार्सिनोजिक एलिमेंट्स होते हैं। ये एंटी कार्सिनोजिक एलिमेंट्स आपको प्रोटेस्ट कैंसर से बचाते हैं। प्रोटेस्ट कैंसर की वजह से मर्दों का शरीर इतना शिथिल हो जाता है कि किसी भी बीमारी से नहीं लड़ पाता। इसलिए लहसुन का रोजाना इस्तेमाल आपको इन तमाम बीमारियों से बचा सकते हैं।