मेष दैनिक राशिफल : मेष राशि वालों को पैसों के मामले पर किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। कोर्ट कचहरी के सभी मामलों में जीत आपकी होगी। जीवनसाथी के साथ सैर सपाटा बीतेगा। सेहत को लेकर समझौता बिल्कुल ना करें। समय पर कोई भी काम ना छोड़ें। अपनी बारी का इंतजार करने की जरूरत है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। प्रेमिका के साथ पिक्चर देखने जा सकते हैं। शुभ रंग सुनहरी
वृषभ दैनिक राशिफल : वृषभ राशि वाले इस समय घरेलू समस्याओं से परेशान रहेंगे। किसी बात को लेकर मन व्याकुल होगा। कारोबार में किसी प्रकार का जोखिम लेना। आपके लिए सही नहीं रहेगा। आज आप मित्रों के साथ भ्रमण एवं मनोरंजन में समय व्यतीत कर सकेंगे। आज पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। माता पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। पैर में चोट लगने की आशंका है। प्रेमिका के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं। शुभ रंग काला
मिथुन दैनिक राशिफल : मिथुन राशि वाले लोग कार्य को लेकर लापरवाही ना करें, नहीं तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आप धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। व्यापार एवं कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय होगा, इससे आपको लाभ प्राप्त होगा। इस समय मित्रों के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। आपका मन शांत रहेगा। आपने जिन लोगों का सहयोग किया है आज वही आपसे मुंह फेर लेंगे। आज आपका इंसानियत से भरोसा उठ जाएगा। अगर बीमारी में दवाई असर नहीं कर रही है तो अपना डॉक्टर बदलने की जरूरत है। शुभ रंग नीला
कर्क दैनिक राशिफल : कर्क राशि वाले लोगों को जो नौकरी के क्षेत्र है एवं जो विद्यार्थी वर्ग के लोग हैं वह आज अनिर्णय की स्थिति में फंसे रहेंगे। आपका आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। परिवार स्नेह एवं सौहार्द्र बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धाओं के बावजूद भी आप सफल रहेंगे। यात्रा करना इस समय ठीक नहीं है। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद साबित हो सकती है। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। प्रेमिका से अनबन होगी। शुभ रंग सफेद
सिंह दैनिक राशिफल : सिंह राशि वालों के कठिन परिश्रम के बदौलत परिणाम आश्चर्यजनक रहेंगे। अजनबी लोगों पर विश्वास करना सही नहीं है। संतान की ओर से आपको कुछ अच्छी खबर मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगा। किसी के बहकावे में बिल्कुल भी ना आए। समय रहते अपने कार्य पूरा करें। निजी जीवन में दूसरों को बिल्कुल भी अक्ल नहीं करने दे। प्रेमिका का व्यवहार अच्छा रहेगा। शुभ रंग नीला
कन्या दैनिक राशिफल : कन्या राशि वाले लोग इस समय कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की नाराजगी की वजह से परेशान रहेंगे। इस समय आपके स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत गिरावट होगी। लेकिन आप व्यापार में कुछ नई योजनाओं पर विचार करने के मूड में दिखाई देंगे। सोते हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। कार्यस्थल पर आपकी उपस्थिति काम में लाभदायक रहेगी। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा। अच्छा रहेगा आज अपनी प्रेमिका को कोई गिफ्ट दें। शुभ रंग सफेद तथा हरा
तुला दैनिक राशिफल : तुला राशि वाले लोगों की व्यापार में तरक्की होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र से संबंधित लोगों से संपर्क बनाकर रखें।इस समय रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद से संबंधित उलझे हुए मामले आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं। आपकी शारीरिक सेहत भी अच्छी रहेगी। आप की कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आए परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। महत्वपूर्ण मसले में आज अपनी प्रेमिका की राय लेंगे। प्रेमिका का मन खुश रहेगा। शुभ रंग बैंगनी
वृश्चिक दैनिक राशिफल : वृश्चिक राशि वाले विद्यार्थी वर्ग के लोगों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा। इस समय आप कुछ पुराने मित्रों से मिल सकेंगे। जिस वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारिक क्षेत्र में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कुछ शुभ समाचार प्राप्त। अपने तोड़ तरीकों से निजी जीवन को जीना पसंद करेंगे। जो लोग आपके कार्यों की सराहना करते हैं वही आपके लिए मुसीबत का कारण बनेंगे। प्रेमिका से झगड़ा होने के कारण मन दुखी रहेगा। शुभ रंग हरा
धनु दैनिक राशिफल : धनु राशि वाले लोग आज स्वयं का आत्म निरीक्षण एवं मूल्यांकन कर सकते हैं। कैरियर से संबंधित आ रही सभी परेशानियां खत्म होगी। घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। धर्म के प्रति आस्था बढ़ने की संभावना है। समय के साथ आप में बदलाव आएंगे। आज नए बर्तन खरीद कर घर ला सकते हैं। आज खर्चे ज्यादा करने पड़ेंगे। प्रेमिका के साथ घूमने जा सकते हैं। शुभ रंग पीला
मकर दैनिक राशिफल : मकर राशि वाले लोगों को इस समय व्यर्थ का व्यय भार उठाना पड़ सकता है। आपको फिलहाल अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। घर पर किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनने की संभावना है। वाहन चलाते वक्त सावधान रहें। आपके जमीन-जायदाद से उलझे हुए मसले मध्यस्थता से हल होंगे। आज आपको खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। कोई बड़ी बीमारी आपको घेर सकती है। पिता के साथ तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है। पत्नी से अनबन मन को उदास रहेगी। आज प्रेमिका आपको कोई उपहार दे सकते हैं। शुभ रंग सफेद
कुंभ दैनिक राशिफल : कुंभ राशि वाले लोगों का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। परिश्रम के बाद आप सफलता की आशा कर सकते हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। लेकिन नौकरी के क्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। व्यापार में तरक्की के योग हैं। जीवन साथी के प्रेम में भी वृद्धि होगी। अपने अकड़ू व्यवहार के कारण दोस्तों को दुश्मन बना लेंगे। अपना व्यापार बढ़ाने के चक्कर में दूसरों को नुकसान ना दें। घर का वातावरण गर्म रह सकता है। भाइयों से विवाद होगा। प्रेमिका से अचानक बात होने पर मन खुश होगा। शुभ रंग गहरा लाल
मीन दैनिक राशिफल : मीन राशि वाले लोगों के सभी सोचें हुए कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। बुजुर्गों के द्वारा दी गई सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। इस समय आपकी तर्कशक्ति में भी बढ़ोतरी होगी। मित्रों एवं रिश्तेदारों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ेगा। आज दोस्तों के साथ क्रिकेट जरुर खेलेंगे। शादी ब्याह का न्योता आवश्यकता है। प्रेमिका के साथ फिल्म देखने जा सकते हैं। शुभ रंग लाल