• अगर आप 30 दिन तक बताए गए नुस्खे का इस्तेमाल करते है तो आपकी सारी समस्या हल हो जाएगी | कमजोरी के लिए ये रामबाण है इस नुस्खे का प्रयोग करके आप अपनी इन सारी समस्याओं से निजात पा सकते है | अगर आप कोई समस्या नहीं भी है तो भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते है | इसके सेवन से शरीर में चुस्ती-फुर्ती व ताकत बनी रहती है| किसमिस में पोटेशियम मैग्नेशियम कैल्शियम फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसको अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है | जिन लोगों को खून की कमी आमतौर पर रहती है उनके लिए किसमिस एक बहुत अच्छा स्रोत है | अगर आप किसमिस को रोज रेगुलर खाते हैं तो आपके अंदर या किसी के अंदर खून की कमी रहती है खून की कमी में किसमिस खाना बहुत फायदेमंद होता है |
  • किशमिश खाना हर किसी के लिए लाभदायक है। फिर चाहे वो बूढ़ा हो या फिर जवान। किशमिश खाने से शरीर में गजब की ताकत आती है. अगर किसी का शरीर कमजोर हो तो उसे रोज सुबह किशमिश खिलाये। उसकी कमजोरी जल्दी ही दूर हो जाएगी। आज हम आपको ऑल आयुर्वेदिक (All Ayurvedic) के माध्यम से किशमिश और इसके पानी के फ़ायदे बताएँगे जिन्हें आप जान गये तो इसका उपयोग करने से ख़ुद को नही रोक पाएँगे। सूखे मेवे में शामिल किशमिश अंगूर को सुखाकर तैयार किया जाता है। इसमें अंगूर के सभी गुण मौजूद होते है।
  • इसके सेवन से रस, रक्त, कमज़ोरी आदि तथा ओज की मात्रा बढ़ती है जो कि आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है। साथ ही इसमें दूध में मौजूद हर तत्व पाया जाता है। अब आप सोच रहे होगे कि किशमिश का पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है। तो हम आपको बताते है कि किशमिश का पानी कैसे हमारे लिए फायदेमंद है। आइए जानते है इसके फ़ायदों के बारे में…

बनाने की विधि :

  • सबसे पहले किसी कांच के बर्तन में 300 ग्राम किसमिस के दाने डाल दीजिए उसके बाद आपको शहद डालना है | शहद आपको इतना डालना है कि किसमिस अच्छी तरह डूब जाए, उसके बाद इस सामग्री को ढक्कन बंद करके रख दीजिए | 48 घंटे के बाद आपको इसके चार दाने शहद के साथ निकाल लीजिए और इसका सेवन सुबह खाली पेट कीजिए | ध्यान रखें कि जब आप इसका सेवन कर रहे हो तो उसके बाद कम से कम 40 मिनट तक आपको कुछ खाना और पीना नहीं है। अगर आप इसका सेवन करीब 30 दिन करते हैं तो आपको अपने आप पर इसका असर खुद महसूस होने लगेगा | इस प्रयोग के दौरान आप चीनी का सेवन या मीठी चीज़ों का सेवन कम करे।

नुस्खे को प्रयोग करते समय इनका परहेज करना है :

  • वनस्पति घी का इस्तेमाल नहीं करना है तली-भुनी चीजें का सेवन नहीं करना है | लाल मिर्च का सेवन नहीं करना है | चावल और आलू का इस्तेमाल बहुत कम करें हो सके तो बिल्कुल बंद कर दें | नशीले पदार्थ का सेवन आपको बिल्कुल बंद करना होगा |
  • नोट : मधुमेह के रोगी इस नुस्ख़े से परहेज़ करे।

अधिक जानकारी के लिए यह विडियो देखे और हमारा Youtube चैनल सब्स्क्राइब करे।

किशमिश के फायदे :

  1. इम्यूनिटी : किशमिश में वे सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होते हैं। ठण्ड में प्रतिदिन इसका सेवन करने से बैक्टीरिया और इंफेक्शन (संक्रमण) से लड़ने में सहायता मिलती है।
  2. एनीमिया : किशमिश में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। प्रतिदिन पानी में भीगे हुए किशमिश खाने से शरीर में खून बढ़ता है और इस प्रकार एनीमिया से बचाव होता है।
  3. उर्जा : किशमिश में उपस्थित फ्रक्टोस और ग्लूकोज़ बहुत अधिक मात्रा में उर्जा प्रदान करते हैं। अत: सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से कमजोरी नहीं आती और वज़न भी बढ़ता है।
  4. पोषक तत्व : किशमिश खाने से ब्लड बनता है, वायु, पित्त और कफ दोष दूर होता है और यह हृदय के लिये बहुत लाभकारी होती है। किशमिश ऊर्जा और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत हैं। बाजार में उपलब्ध किशमिश के विभिन्न प्रकार हैं। इनमें से कुछ हैं: सुल्ताना, मैलेगा, मोनुक, ज़ांटे कर्रेंट, मस्कट और थॉम्पसन बीनलेस।
  5. कब्ज : किशमिश खाने से कब्ज के मरीजों को आराम मिलता है। अगर आपके घर में किसी को कब्ज है तो उसे किशमिश जरूर खिलाये। 
  6. वजन बढ़ाए : वजन बढ़ाने के लिए भी किशमिश का सेवन किया जाता है. उम्र के हिसाब से अगर आपका वजन कम है तो किशमिश खाये जल्दी ही आपका वजन बढ़ने लगेगा।
  7. खून की कमी : शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए भी किशमिश खायी जाती है. किशमिश में विटामिन बी काम्प्लेक्स पाया जाता है तो शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता है।

किशमिश के पानी को बनाने और सेवन का तरिका :

  • आपको शायद ये बात न बात नहीं पता हो कि इसे पानी के साथ खाने से अचूक लाभ होते है। हैरान हो गए न कि पानी के साथ कैसे तो हम आपको बता दे कि किशमिश के पानी को पीने से कई बीमारियों से आपको निजात मिलता है।
  • किशमिश के पानी को बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा पानी लेकर इसमें थोड़ी किशमिश डालकर कम से कम 20 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे पानी को एक गिलास में रात भर के लिए रख दें। और इसे सुबह पी लें। इसके फायदे आपको हैरान कर देगे। जानिए इसे पीने के फायदों के बारें में।

किशमिश के पानी के अद्भुत फायदे

  1. शरीर को शक्तिशाली बनाना : सुबह के समय लगभग 25 से 30 किशमिश को गर्म पानी से धोकर साफ कर लें और फिर इसे कच्चे दूध में डाल दें। आधे या एक घंटे बाद किशमिशों को दूध के साथ गर्म करके खाएं और ऊपर से दूध पी लें। इससे शरीर में खून बढ़ता हैठंडक दूर होती हैपुरानी बीमारीअधिक कमजोरीयकृत/लिवर की खराबी और बदहजमी दूर होती है।
  2. कब्ज : किशमिश 25 ग्राममुनक्का 4 पीसअंजीर 2 पीस और सनाय का चूर्ण चौथाई चम्मच लेकर एक गिलास पानी में भिगो दें। थोड़ी देर बाद सभी को उसी पानी में मसलकर छान लें और इसमें एक कागजी नींबू का रस व 2 चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करें। इससे कब्ज दूर होती है।
  3. कोलेस्ट्राल : किशमिश  के पानी को रोज पीने से कोलेस्ट्राल के लेवल को ठीक रखता है। जो कि अधिकतर लोगों को अनियमित रूप से खाना खाने के कारण हो जाता है। इसीलिए इसका सेवन करें। साथ ही ये शरीर के ट्राईग्लिसेराइड्स के स्तर को कम करने में मदद भी करता है।
  4. एसिडिटी और थकान : अगर आपको कब्ज, एसिडिटी और थकान की समस्या है तो यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से जल्द आपको फायदा नजर आएगा।
  5. लिवर : रोजाना इसके पानी पीने से आपका लिवर भी फिट रहता है और यह मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।
  6. बुखार : अगर आपको बुखार आ रहा है तो इसका सेवन करें। इसमें मौजूद फिनॉलिक पायथोन्यूट्रियंट जो कि जर्मीसाइडल, एंटी बॉयटिक और एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों से बुखार छूमंतर हो जाता है।
  7.  हृदय की धड़कन :50 ग्राम किशमिश को पानी में मसलकर व उबालकर सेवन करने से हृदय की धड़कपन सामान्य होती है। इससे हृदय को शक्ति मिलती है।
  8. झुर्रियो को हटाये : आप तो यह जानते ही होगे कि किशमिश खाने से आपकी उम्र बढ जाती है, लेकिन इसके साथ ही ये आपकी त्वचा में आई झुर्रियो को भी हटा देती है। इसके लिए इसके पानी को रोज सुबह पीएं। जिससे आप हमेशा जवां रहें।
  9. पाचन और मेटाल्जिम : रोजाना इसके सेवन करने से आपको पाचन, मेटाल्जिम आदि के स्तर को कम रखेगा। जिससे आप हमेशा फिट रहेगे।
  10. ब्लडप्रेशर चीनी मिट्टी के बर्तन में 20 से 25 किशमिश को 150 मिलीलीटर पानी में रात को भिगोकर रख दें। सुबह किशमिश को खूब चबा-चबाकर खाएं। इससे निम्न रक्तचाप  या  लो ब्लडप्रेशर में लाभ मिलता है और शरीर पुष्ट होता है।

ध्यान में रखें ये बात

  • डायबिटीज के रोगी इसके इस्तेमाल से परहेज करें। इसका सेवन एक महीने में सिर्फ चार दिन ही करें और इस दौरान शक्कर का इस्तेमाल थोड़ा कम कर दें।