प्याज का इस्तेमाल कौन नहीं करता है, प्याज सलाद पकवानों के साथ प्याज में कई औषधीय गुण होते हैं, इनका आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान है। प्याज में विटामिन सी, फाइबर, फास्फोरस, पोटेशियम जैसी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए काफी जरुरी है।
प्याज का इस्तेमाल से बहुत सी बीमारी दूर होती हैं। इन्हें आन्तरिक प्रयोग करने के साथ-साथ बाहरी रूप से भी इस्तेमाल किया जाता है। रात को सोने से पहले मोजे में प्याज का रखने से कई शारीरिक और मानसिक रोग ठीक होते हैं।

जुराब या मोज़े में प्याज रख कर सोने से होने वाले फायदे :
हमारी किचन में कई ऐसी वस्तुएं होती हैं जो हमें कई तरह की बिमारियों से दूर रखती हैं। प्याज भी उन्हीं चीजों में से एक है जो हमारी रसोई में आमतौर पर मिल जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रात को प्याज को मोज़े में रखने के कई लाभ हो सकते हैं?
जी हां, दरअसल प्याज में कई ऐसे तत्व होते है जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक है। तो चलिए आज हम बताते हैं प्याज को मोज़े में रखकर सोने के फायदों के बारे में।

  1. प्याज में तेज गंध होती है जो आस पास की हवा को शुद्ध करती है और पेरों की गंध को दूर करती है।
  2. प्याज में एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। प्याज को शरीर पर रगड़ने से बेक्टीरिया का नाश होता है।
  3. प्याज में फास्फोरिक एसिड होता है। जो की त्वचा से मिलकर शरीर में खून को साफ़ करता है।
  4. प्याज को मोज़े में रख कर सोने से ह्रदय स्वस्थ बनता है।
  5. प्याज को पेरों के बिच में रखने से पेट में हो रहे संक्रमण से छुटकारा मिलता है। किडनी की समस्या में भी आराम मिलता है।
  6. प्याज का टुकड़ा आपको मूत्राशय और छोटी आंत की समस्या से निजात दिलाता है।
  7. शरीर में बुखार होने लग जाये तो प्याज मोज़े में डाल कर सो जाएं। इससे बुखार और जुखाम में आराम मिलेगा।