लम्बाई हमारे शरीर में पर्सनल्टी का अहम हिस्सा होती है, जिसका कद लम्बा हो वो दिखने में आकर्षक लगता है। इसलिए हर लड़का-लड़की की चाहत होती है, कि उसकी हाइट अच्छी हो| कई लोग ऐसे भी है, जिनके लिए कम हाइट परेशानी बनी हुई है| कम हाइट की वजह से वो खुद को दूसरों की तुलना में छोटा समझते है|

लम्बाई बढ़ाने के 5 घरेलू उपाय : 

  1. प्याज : बाल अवस्था से ही प्याज और गुड़ का नियमित सेवन करने से यह शरीर की लम्बाई बढ़ाने में लाभकारी होता है।
  2. अमर बेल : किसी पेड़ से अमर बेल उतारकर छाया में सुखाकर एवं चूर्ण बनाकर रखें| इसे 1 से 3 ग्राम चूर्ण शहद के साथ मिलाकर प्रतिदिन लेने से कद बढ़ता है।
  3. गाय का देसी घी : 25 ग्राम गाय का देसी घी लेकर उसे तेल के साथ गर्म करके 300 मिलीलीटर दूध छोंककर उतार लें और ठंड़ा करके उसमें खांड़ मिलाकर प्रतिदिन सुबह-शाम सेवन करें। इससे शरीर की लम्बाई बढ़ती है।
  4. त्रिफला चूर्ण : त्रिफला चूर्ण को प्रतिदिन लेने से कद बढ़ता है | 5 ग्राम चूर्ण प्रतिदिन सुबह-शाम लेने से कद बढ़ता है।
  5. अश्वगंधा : हर बीमारी या स्वास्थ्य संबधित समस्या का इलाज आयुर्वेद से संभव है |हाइट बढ़ाने के लिए अश्वगंधा एक प्रभावी आयुर्वेदिक नुस्खा है| 18 साल से बाद भी हाइट बढ़ाने के लिए 2 चम्मच अश्वगंधा एक गिलास गाय के दूध में मिलकर रोजाना सोने से पहले पिए |