1. मेष : आज कामकाज में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। आपके स्वभाव में गंभीरता एवं एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी। आज का दिन आपकी खुशियों से भरपूर दिन होगा। आपके साथी व बच्चों के साथ आपके संबंध अधिक मजबूत बनेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलेगा।
  2. वृषभ : नए कार्यों की शुरुआत के लिए उचित समय है। अचानक धन लाभ प्राप्ति का योग बन रहा है। वाहन चलते समय सावधानी बरतें। आप परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम के कारण मन कुछ अशांत रह सकता है।
  3. मिथुन : आवेश ओर उग्रता के कारण किसी से मनमुटाव हो सकता हैं। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि की संभावना हैं। मानसिक तनाव खत्म होगा। अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व से लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में अधिकारीगण की कृपा दृष्टि से आप की प्रगति का मार्ग निर्वघ्न हो जायेगा।
  4. कर्क : आज आपको अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों की और आपका मन आर्कषित होगा। आज के दिन आपको खूब सम्मान, प्रतिष्ठा, धन और सफलता की प्राप्ति होगी। रोजगार में नए लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।
  5. सिंह : आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को आप सफल बनाएंगे। परिजनों के साथ आनंद-उल्लास में दिन व्यतीत होगा। भाग्य का पूर्ण साथ प्राप्त होगा। किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। शरीर में आलस्य की प्रधानता रहेगी।
  6. कन्या : जीविका और रोजगार के क्षेत्र में प्रगति होगी। नए लोगों के साथ मित्रता हो सकती है। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आएगी। आज शिक्षा के क्षेत्र में मनवांछित सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आयात-निर्यात के व्यापारियों को लाभ होगा।
  7. तुला : आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यों के प्रति जोश और उत्साह बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा स्वभाव में क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं।
  8. वृश्चिक : शैक्षिक कार्यों में परिश्रम के अनुसार सफलता प्राप्त होगी। आपको अपने रिश्तों के भविष्य के बारे में सोचने की जरुरत है। विदेश में रह रहे किसी रिश्तेदार से मिला तोहफ़ा आपके लिए ख़ुशी लेकर आएगा। आज सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे।
  9. धनु : उच्च शिक्षा या शोधादि कार्यों के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। आपके अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास का स्तर ज्यादा बना रहेगा। आज से ही अपने जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करने कि दिशा में काम शुरू कर दें। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है, जो आपके दिल को गहराई से छूएगा।
  10. मकर : भाई-बहनों से किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हो सकता है और संतान तरक्की करेगी। दोपहर के बाद आपका समय अच्छा व्यतीत होगा। आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन हैं। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होगा।
  11. कुंभ : आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी। भूमि-भवन के मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। आज सांसारिक जीवन का आनंद विशेषरूप से मना सकते हैं। मातृ पक्ष से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं।
  12. मीन : आज आपके अंदर शारीरिक स्फूर्ति और उल्लास का अभाव-सा रहेगा। समय-समय पर आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा। आप अपनी खुद की स्वतंत्रता का अनुभव करना चाहते हैं। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बितेगा।