प्याज हमारे खाने को स्वादिष्ट बनाने का काम करता है, पर क्या आपको पता है की प्याज सिर्फ हमारे खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता है बल्कि ये एक औषधि के रूप में भी काम करता है। प्याज में भरपूर मात्रा में केलिसिन और रायबोफ्लेविन तत्व मौजूद होते है, इसके अलावा प्याज में कुछ ऐसे गुण मौजूद होते है जो हमारे शरीर को जीवाणुरोधी, तनावरोधी, दर्द निवारक, पथरी, गठिया, लू, मधुमेह और कई अन्य बीमारियों से बचाए रखने में मददगार होते है। अगर आप प्याज के एक टुकड़े को लेकर रात में सोने से पहले अपने मोज़े में और कान में रखकर सोते है तो कई तरह की बीमारियों से अपने शरीर का बचाव कर सकते है।

  1. प्याज में भरपूर मात्रा में फॉस्फोरिक एसिड मौजूद होते है जो रक्त की धमनियों में जाकर खून को शुद्ध करने का काम करते है। इसलिए रात में सोने से पहले कान में प्याज का टुकड़ा रख कर सोये।
  2. अगर आपके पैरो से पसीने की बदबू आती है तो आपके लिए रात में प्याज को कान में रखकर सोना फायदेमंद साबित हो सकता है।
  3. कान में दर्द या जलन होने पर रात को सोने से पहले प्याज के एक टुकड़े का कान के बाहरी हिस्से पर इस तरह रखे कि प्याज कान के अंदर न जाने पाए। ऐसा करने से कान में होने वाली जलन और दर्द से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।

प्याज (Onion) के 20 चमत्कारी फायदे :

  1. शरीर को शक्तिशाली बनाना : प्याज शहद और मिश्री को एक साथ मिलाकर खाने से पेट से सम्बंधित रोग खत्म हो जाते हैं और शरीर में ताकत की वृद्धि होती है।
  2. नशा उतारना : जो व्यक्ति नशे में होता है उस व्यक्ति को 1 प्याज का रस रोजाना पिलाने से उसका नशा उतर जाता है।
  3. जुकाम : 10-20 मिलीलीटर प्याज के रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर दिन में 2-3 बार चाटने से नजला दूर हो जाता है।
  4. आंखों की रोशनी : प्याज के रस को शहद में मिलाकर आंखों में लगाने से आंखो की रोशनी तेज होती है।
  5. काले दाग : चेहरे के काले दागों पर प्याज का रस लगाने से दागों का कालापन दूर होता है और चेहरे की चमक बढ़ती है।
  6. नकसीर : नकसीर (नाक से खून आने पर) में प्याज का रस नाक में डालने से नाक और गले का संक्रमण ठीक हो करके नकसीर के रोग में लाभ पंहुचता है।
  7. अनिद्रा (नींद का कम आना) : कच्चा लाल प्याज या पकाये हुए प्याज को गर्म राख में पकाकर या इसका रस 4 चम्मच पीने से नींद अच्छी आती है।
  8. ऐंठन : ऐंठन होने और झटके लगने पर प्याज के गर्म-गर्म रस से पैर के तलुओं पर मालिश करने से आराम मिलता है।
  9. कुत्ते काटने पर : प्याज को पीसकर शहद में मिलाकर जानवर के द्वारा काटे हुए अंग (भाग) पर लगाने और प्याज का रस पिलाने से जहर दूर हो जाता है।
  10. मस्से : प्याज का रस लगाने से मस्से नष्ट हो जाते हैं।
  11. मिर्गी : रोजाना सुबह लगभग 72 मिलीलीटर प्याज का रस थोडा-सा पानी मिलाकर पीने से मिर्गी का दौरा बंद हो जाता है। ऐसा कम से कम 40 दिनों तक कर सकते हैं। मिर्गी के दौरे में प्याज का रस सूंघने से होश में आ जाता है।
  12. कान में दर्द : कान में दर्द, कान में पीव और कान में आवाज आना और बहरापन होने पर प्याज के रस को थोड़ा-सा गर्म करके उसकी 5-7 बूंदे कान में डालने से लाभ मिलता है।
  13. गंज (सिर पर कहीं से बाल उड़ जाने को गंज कहते हैं) : गंज वाले भाग पर प्याज का रस रगड़ने से बाल वापस उगने लगते हैं और बाल गिरने रुक जाते हैं।
  14. हिचकी : प्याज को काटकर और धोकर नमक डालकर रोगी को खिलाने से हिचकी रुक जाती है।
  15. कब्ज : कच्चा प्याज रोजाना भोजन के साथ खाने से कब्ज का रोग ठीक होता है। या प्याज के काढ़े को बनाकर रोज 40 मिलीलीटर दिन में 2-3 बार सेवन करने से लाभ होता है।
  16. पेट में कृमि (कीड़े) और अजीर्ण : 1 चम्मच प्याज के रस को हर 2-2 घंटे के बाद रोगी को पिलाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं और बदहजमी भी ठीक हो जाती है।
  17. अम्लपित्त (एसिडिटी) : 60 ग्राम सफेद प्याज के टुकड़ों को 30 ग्राम दही में मिलाकर रोजाना 3 बार खाने से कम से कम 7 दिनों तक सेवन करने से अम्लपित्त (एसिडिटी) के रोग में लाभ होता है।
  18. बिवाइयां (पैरों की एड़ियों का फटना) : कच्चा प्याज पीसकर एड़ियों पर बांधने से फटी एड़ियां ठीक हो जाती हैं।
  19. खूनी बवासीर : 100 मिलीलीटर प्याज के रस में 50 ग्राम शक्कर मिलाकर पीने से खूनी बवासीर के रोग में लाभ मिलता है।
  20. हाथ-पैरों की अकड़न : हाथ-पैरों का ऐंठन या अकड़न दूर करने के लिए प्याज का रस निकालकर गर्म करके गर्म-गर्म रस को पैरों के तलवों पर मालिश करने से अकड़न ठीक हो जाती है।