हमारे शरीर का सबसे मुख्य भाग होता है शरीर की आंते। क्योंकि हमारा सारा शरीर आंतो पर ही निर्भर होता है। शरीर को अच्छे से काम करने के लिए स्वस्थ आंतों की जरूरत होती है। इसीलिए आंते स्वस्थ रखने के लिए समय समय पर इन की सफाई करना भी बहुत जरूरी होता है।
जिनको लिवर की समस्या व पाचन की समस्या होती है। उनको अपनी आंते जरूर साफ़ करनी चाहिए। मोटे व्यक्ति को भी समय समय पर इनको साफ़ करना चाहिए। ताकि शरीर की आंतो की सफाई हो सके और आप शरीर से सारी गंदगी बाहर निकाल सके।
अगर इनमे गंदगी होती है तो शरीर में सबसे ज्यादा नुकसान हमारे लिवर को पहुँचता है। इसीलिए डॉक्टर भी लिवर के रोगी को वही दवाई देते है। जिनके सेवन से उनके शरीर की आंते साफ़ हो सके। अगर आपको भी लिवर की समस्या है तो इसकी सफाई करना आपके लिए बहुत अधिक जरूरी होता है। ताकि आप एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकें।
लेकिन पहले जानते है की अगर आपकी आंते स्वस्थ व साफ़ नहीं है। तो इससे आपको क्या क्या रोग उत्पन्न हो सकते है।

  1. मोटापा
  2. पेट खुल कर साफ़ न होना
  3. पाचन शक्ति का कमजोर होना
  4. त्वचा संबंधी रोग
  5. लिवर की समस्या

अगर आप भी अपनी आंतो की सफाई करना चाहते है तो एक घरेलु उपाय से आप ऐसे साफ़ कर सकते है। इसे बनाने के लिए जो आवश्यक सामग्री चाहिए। वह कुछ इस प्रकार है।

  1. एक चम्मच शहद
  2. दो चम्मच सेब का रस
  3. एक गिलास गर्म पानी

इसे बनाने के लिए गर्म पानी में शहद और सेब का रस अच्छे से मिला लेना चाहिए। और गर्म गर्म इसका सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते है तो आपकी आंते साफ़ हो जाती है। एक स्वस्थ जीवन व्यतीत करने के लिए महीने में दो बार ये करना बहुत जरूरी होता है।