• देशभर में दिवाली का उत्साह है। मंगलवार यानी 17 अक्टूबर को धनतेरस के साथ ही दीपोत्सव की शुरुआत हो जाएगी।
  • माना जाता है कि धनतेरस पर लक्ष्मीजी धरती पर आती हैं। इस दिन लोग तरह-तरह की खरीदारी को शुभ मानते हैं। हम यहां बताएंगे कि धनतेरस के दिन किन-किन वस्तुओं को खरीदना अशुभ माना गया है और किस तरह की वस्तुओं के खरीदने से घर में धन-वैभव आता है।

धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें

  • कहा जाता है कि इस दिन कांच की कोई वस्तु नहीं खरीदना चाहिए। हमारे धर्मग्रंथों में कांच को राहु से जोड़ा गया है और राहु अनिष्टकर ग्रह है।
  • कांच के साथ ही एल्युमिनियम को भी राहु की धातु बताया गया है। धनतेरस पर एल्युमिनियम के बर्तन खरीदने से भी जीवन में नकारात्मकता आती है।
  • इस दिन तीखी और नुकीली चीजें नहीं खरीदना चाहिए। चाकू और लोहे से बनी वस्तुएं घर लाना अशुभ है।
  •  कोई ऐसी चीज नहीं खरीदें जिसका रंग काला है। धनतेरस शुभ दिन है और काला रंग दुर्भाग्य का संकेत होता है।

    धनतेरस पर खरीदें ये चीजें

    • इस दिन चांदी, सोना और हीरा खरीदना अत्यंत शुभ है। सोना खरीदना चाहते हैं कि सोने के बिल्किट लें। चांदी का सिक्का खरीदने से वैभव आता है।
    • स्टील के बर्तन खरीदें। घर लाते समय ध्यान रखें कि इन्हें पूर्वी दिशा में ही रखें।
    •  धनतेरस पर लोग झाडू भी खरीदते हैं। माना जाता है कि यह झाडू घर से दरिद्रता को दूर कर देती है।
    •  बिजली के उपकरण खरीदे जा सकते हैं। इन्हें उत्तर-पूर्व की दिशा में रखना शुभ होता है।
    • घर के प्रवेश द्वार पर स्वास्तिक टांगने से लक्ष्मीजी प्रशन्न होती हैं।