• कहते है कि किसी इंसान के हाव-भाव से उसके स्टाइल और विभिन्न प्रकार की आदतो का पता चल जाता है। ये तौर तरीके ही इंसान के व्यक्तित्व के बारें में बयां करते है पहले के समय में लोग किसी भी इंसान के हाथ, और चेहरें को पढकर उसके बारें में बता दिया करते थे। हालांकि ये बाते अब पुरानी हो चुकी है फिर भी इन बातो का अभी भी महत्व है। ये तो आपको भी पता होगा कि किसी इंसान की आंखो को देखकर बताया जा सकता है कि उसके दिल में क्या है और वो क्या कहना चाहता है।
  • लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि आपके नाक भी आपके बारे में बहुत कुछ कहती हैं। कहते है ना कि नाक का सवाल है !! ठीक उसी प्रकार नाक इंसान के बारें में उसके व्यक्तित्व, उसकी शोभा और उसकी सुंदरता को बढाती है। ठीक है वो आपके दिल के हालात तो बयां नहीं करती लेकिन आपके हाव-भाव, चाल-चलन और व्यवहार के बारे में बहुत कुछ कह देती हैं। तो आइए जानते है क्या-क्या कहती हैं आपकी नाक आपके बारे में। 

क्या है आपका फ्यूचर:

  • सीधी नाक: सीधी नाक वैसे तो इंसान को सरल और और महान बनाती है। इस प्रकार की नाक वालें इंसान तर्कशील होते हैं और अपनी भावनाओं पर इनका अच्छा नियंत्रण होता है। ये धैर्यवान भी होते हैं, मुश्किल परिस्थितियों में भी ये अपना धीरज नहीं खोते। यही कारण है कि सीधी नाक वाले इंसानों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। और यही उनकी खास पहचान होती है कि वे अपना धेर्य कभी कम नही होने देते है और साथ ही सामने वाले के सामने हमेशा डटकर खडें रहते है।
  •  चपटी नाक: चपटी नाक वाले लोगो को दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और उसका कारण ये है कि चपटी नाक वालें इंसान हमेशा कलात्मक होते है वे अपनी कला से किसी को भी अपने प्रति आश्वस्त करने में सक्षम रहते है। ये हमेशा सकारात्मक रहते हैं और बड़े ही आशावादी होते हैं, इनकी ईमानदारी के कारण लोग इन्हें बहुत पसंद करते हैं। और लोगो को इनकी ईमानदारी की वजह से शक करने के लिए कोई वजह नही मिल पाती है। इसी कारण ये लोग हमेशा से ही सबके चहेते बनकर रहते है।
  • ऊपर उठी नाक:  इंसानो के ऊपर उठी हुई नाक होती है खासतौर पर महिलाओं में वे एक पालनहार की तरह होती है और उनकी भावना भी दयालु किस्म की होती है। यही वजह है कि ऐसी महिलाएं एक अच्छी मां बनाने का प्रतिनिधित्व भी करती है, क्याकि वे दयालु होने के साथ पूर्ण आत्मविश्वास से भरी एक मजबूत महिला बनती है, इसके अलावा वे भावूक भी कुछ ज्यादा ही रहती है। ये दयालु स्वभाव के होते हैं, कभी दोस्तों की मदद करने से पीछे नहीं हटते।
  • छोटी नाक: कहते है ना कि छोटा सबसे खोटा !! ये तो कहावत की बात हुई लेकिन यह सत्य है कि छोटी नाक वालें इंसान अपने आप में ही मस्त रहते है ये  मस्तमौला और एनर्जेटिक टाइप के होते है। अगर कोई इनका कार्य ना करें तो जरा सा गुस्सा भी भयानक रूप धारण कर सकती है। क्योकि इनका गुस्सा बहुत तेज़ होता है। इसीलिए इनके कहे अनुसार कार्य करने में ही लोग अपनी भलाई समझतें है।