आज लोगों की जिंदगी इतनी व्यस्त हो गई है कि समय के अभाव के कारण हर कोई स्वस्थ रहने के लिए नए-नए तरीकें अपनाता है| लेकिन वह चाह कर भी अपने आप को स्वस्थ्य नहीं रख पातें| उन्हें कई तरह की बिमारियां घेर ही लेती है| लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे है जिससे आप सारी बीमारियों को खुद से दूर कर सकते है| दरअसल एक गिलास गुनगुने पानी में अगर आप काला नमक मिलाकर पीते हैं,तो इससे बहुत सी बिमारियां दूर भाग जाती है|

  • अगर आपको सभी समस्याओं को टाटा-बॉय-बॉय कहना है तो आप गुनगुने पानी में काले नमक मिलाकर पीये| आप सुबह एक गिलास पानी गर्म कर लें, इसके बाद इसमें 1/3 छोटा चम्मच काला नमक मिलाएं| इसके बाद इसे खाली पेट पी लें| इससे आपका पेट पूरी तरह साफ हो जाएगा व पाचन तंत्र पूरी देन अच्छे से काम करेगा|
  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं लेकिन फिर भी शरीर में कुछ छोटी-मोटी समस्याएं लगी ही रहती हैं| ऐसे में काले नमक का इस्तेमाल करके इन समस्याओं को दूर रखा जा सकता है| इसके लिए रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में 1/3 छोटा चम्मच काला नमक घोल कर पीने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे| काले नमक में कई तरह के जरूरी तत्व होते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं| 

शरीर में जह किसी प्रकार की बीमार होती है तब बॉडी डिटॉक्स नहीं होती| जिसके कारण अपच, एसिडिटी आदि की परेशानियां हमे घेर लेती है| जो की काले नमक का पानी पीने से चुटकियों में दूर हो जाती है| त्वचा की समस्याएं भी इससे कोसो दूर रहेगी और तो और इससे आपको नींद भी अच्छी आएगी| आज के जमाने में नींद ना आना तो जैसे आम बात होती है, तो यह घोल तो इस परेशानी को भी दूर कर देता है व आपको फिट रखने में भी यह मददगार है| सबसी बड़ी बात तो यह है की इसके लिए आपको कही दूर जाने की भी जरूरत नहीं है ना ही तो आपको इसमें काफी समय लगेगा| आपको सिर्फ इसके लिए कुछ ही मिन्ट देने होंगे| तो बस आज से ही आप इसे अपनाना शुरू कर दे| आइए जानिए All Ayurvedic के माध्यम से इसके फायदों के बारे में।

  1. पाचन शक्ति : कई लोगों की पाचन शक्ति खराब होने की वजह से पेट अक्सर खराब रहता है और उन्हें खाया-पिया कुछ नहीं पचता| ऐसे में काले नमक वाला पानी पीना चाहिए| यह पेट के अंदर प्राकृतिक नमक, हाइड्रोक्लोरिक एसिड और प्रोटीन को पचाने वाले एंजाइम को दुरूस्त करता है जिससे भोजन आसानी से पच जाता है|
  2. मजबूत हड्डियां : उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर हो जाती है और उसमें दर्द रहने लगता है| ऐसे में नमक वाला पानी हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है|
  3. त्वचा की समस्याएं : काले नमक में क्रोमियम होता है जो त्वचा पर मुंहासों की समस्या को दूर करता है| इसके अलावा काले नमक वाला पानी एक्जिमा और रैशेज की समस्या से छुटकारा दिला कर त्वचा को साफ और कोमल बनाता है|
  4. अच्छी नींद : कई लोगों को रात में नींद न आने की समस्या होती है जिस वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं| ऐसे में हर रोज सुबह नमक वाला पानी पीने की आदत डालें| इसमें मौजूद मिनरल दिमाग की तंत्रिका तंत्र को शांत करता है और स्ट्रैस हार्मोन को कम करके रात में अच्छी नींद लाने में मदद करता है|
  5. विषैले पदार्थ : नमक वाला पानी पीने से शरीर में मौजूद खतरनाक बैक्टीरिया का नाश होता है और यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है| इससे एसिडिटी की समस्या दूर होती है और पेट साफ रहता है|
  6. क़ब्ज़ और पेट साफ़ रखे : गुनगुने पानी में काला नमक मिलाकर रोजाना सुबह पीने से पूरी बॉडी डिटॉक्स हो जाती है| शरीर के विषैले पदार्थ को बाहर निकाल देता है| इतना ही नहीं यह शरीर में मौजूद खतरनाक बैक्टीरिया को भी खत्म कर देता है| साथ ही एसिडिटी भी नहीं होती व पेट भी हमेशा साफ रहता है|
  7. त्वचा और मुँहासे : गुनगुने पानी व काला नमक सिर्फ स्वास्थ्य ही ठीक नहीं रखता बल्कि हमारे चेहरे की समस्या को भी दूर करता है| दरअसल मुहांसों की परेशानी से बचने के लिए रोजाना सुबह काले नमक का पानी पिएं| इसकी वजह यह है की काले नमक में क्रोमियम होता है जो त्वचा के मुंहासों की समस्या को दूर करता है| इसके अलावा काले नमक का पानी एक्जिमा और रैशेज की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है| रोज सुबह काला नमक का पानी पीने से त्वचा साफ और कोमल बनती है|
  8. अगर आपको रातों को नींद नहीं आती तो आपके लिए काला नमक एक बेहतरीन नुस्खा रहेगा| दरअसल अगर आप रोज सुबह काले नमक का पानी पिएं| तो आपको हमेशा से इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएंगा| इसका कारण है की काले नमक में मौजूद मिनरल दिमाग की तंत्रिका तंत्र को शांत करता है| इसके साथ ही यह हार्मोन को कम करके रात में अच्छी नींद लाने में आपकी पूरी मदद करेगा|