• मुंह में अगर छाले हो जाएं तो जीना मुहाल हो जाता है। खाना तो दूर पानी पीना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन, इसका इलाज आपके आसपास ही मौजूद है। मुंह के छाले गालों के अंदर और जीभ पर होते हैं। असंतुलित आहार, पेट में दिक्कत, पान-मसालों का सेवन छाले का प्रमुख कारण है। छाले होने पर बहुत तेज दर्द होता है। आइए हम आपको मुंह के छालों से बचने के लिए घरेलू उपचार बताते हैं।
  • दरअसल मुंह में छाले होना एक आम समस्या है। कई बार भोजन में गडबड़ी या तीखा भोजन करने से जीभ पर, होंठों पर और अंदर छाले हो जाते हैं जो आमतौर पर पांच सात दिन में ठीक भी हो जाते हैं। कभी-कभी छाले लम्बे समय तक ठीक नहीं होते जो भोजन करते व बोलते समय तकलीफ देते हैं। कई बार गंभीर हो जाने पर इनसे खून भी निकलता है। ऐसे में डॉक्टर से इनकी जांच अवश्य करानी चाहिए, क्योंकि ये घातक भी हो सकते हैं।

छालों के मुख्य कारण :

  • अधिक मसालेदार भोजन करने से।
  • ज्यादा गर्म खाद्य पदार्थ और पेयों आदि का सेवन करने से।
  • दांतों की ठीक प्रकार सफाई न करने से।
  • अधिक एसिडिक खाद्य पदार्थों का सेवन करना।
  • शरीर में विटामिन बी और आयरन की मात्रा सामान्य न होना।
  • एलर्जी करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना।

मुँह के रोगो के लिए घेरलू उपाए:

  1. आधा चम्मच फिटकरी का चूर्ण और आधा चम्मच इलायची का चूर्ण लेकर दर्द होने पर थोड़ी-थोड़ी देर बाद छालों पर बुरकने से मुंह के सभी रोग नष्ट हो जाते हैं।
  2. फिटकरी को फूलाकर नीलाथोथा के साथ मिलाकर कूटकर चूर्ण बना लें। इसके चूर्ण को छालों पर लगाकर लार को नीचे टपकने दें। यह मुंह की गंदगी खत्म कर छालों को नष्ट करता है।
  3. मुंह में छाले, दाने व घाव होने पर 1 ग्राम कच्ची फिटकरी पीसकर इसमें शहद मिलाकर मुंह में लगाने से लाभ मिलता है।
  4. भुनी फिटकरी 800 मिलीग्राम, कत्था पापरी 640 मिलीग्राम, इलायची के दाने 640 मिलीग्राम और शीतल चीनी 640 मिलीग्राम इन सब को बारीक पीसकर चूर्ण बनाकर रखें। इसके चूर्ण को छालों पर लगाने से छाले व जलन दूर होती हैं।
  5. फिटकरी को पानी में घोलकर इसके पानी से दिन में 3 से 4 बार कुल्ला करें। इससे मुंह के छाले व घाव नष्ट होते हैं।