• कहते है कि किसी इंसान के हाव-भाव से उसके स्टाइल और विभिन्न प्रकार की आदतो का पता चल जाता है। ये तौर तरीके ही इंसान के व्यक्तित्व के बारें में बयां करते है पहले के समय में लोग किसी भी इंसान के हाथ, और चेहरें को पढकर उसके बारें में बता दिया करते थे। 
  • हालांकि ये बाते अब पुरानी हो चुकी है फिर भी इन बातो का अभी भी महत्व है। ये तो आपको भी पता होगा कि किसी इंसान की आंखो को देखकर बताया जा सकता है कि उसके दिल में क्या है और वो क्या कहना चाहता है ? 
  • लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि आपके होंठ भी आपके बारे में बहुत कुछ कहते हैं। ठीक है वो आपके दिल के हालात तो बयां नहीं करते लेकिन आपके हाव-भाव, चाल-चलन और व्यवहार के बारे में बहुत कुछ कह देते हैं।

तो आइए जानते है क्या-क्या कहते हैं आपके होंठ आपके बारे में :

  1. दिल के आकार के होंठ : अगर आपके होठ का आकर दिल की तरह है तो आप रोमांटिक और ग्लैमरस स्वाभाव के है। ऐसे लोग रचनात्मक, बुद्धिमान और जोशीले भी होते हैं। इसके साथ दिल के आकर के होठ मज़बूत इच्छाशक्ति को भी दर्शाते हैं । और ये आपके व्यक्तित्व को और गौरवान्वित करतें है।
  2. पतले होंठ : महिलाओं के पतले होंठ उन्हें कुछ हद तक असामाजिक बनाते है जिन लोगों के होठ पतले होते है वे असामाजिक टाइप के होते हैं। साथ ही वे काफी स्वतंत्र और कुछ ज्यादा ही महत्वाकांशी भी होते हैं। वे बड़े सपने देखते हैं जितना वे महत्वाकांशी भी होते हैं इतना वे काफी संवेदनशील और देखभाल करने वालें भी होते है।
  3. चौड़े होंठ : चौड़े होंठ वाली महिलाएं बेहद ऊर्जावान होती हैं और एक फ्रेंडली नेचर वाले व्यक्तित्व की होती है है। वे बहुत मेलजोल पसंद करती है और बहुत सारे दोस्त भी रखना पसंद करती है। इसके अलावा वे एक अच्छे नेता के रूप में भी प्रतिनिधित्व करती है और पूर्णतावादी होती है।
  4. भरे हुए होंठ : जिन इंसानो के भरे हुए होंठ होते है खासतौर पर महिलाओं में वे एक पालनहार की तरह होती है और उनकी भावना भी दयालु किस्म की होती है। यही वजह है कि ऐसी महिलाएं एक अच्छी मां बनाने का प्रतिनिधित्व भी करती है, क्याकि वे दयालु होने के साथ पूर्ण आत्मविश्वास से भरी एक मजबूत महिला बनती है, इसके अलावा वे भावूक भी कुछ ज्यादा ही रहती है।
  5. गोल होंठ : गोल होंठ वाली महिलाएं करिश्माई पर्सनालिटी वाली और साहसी होती हैं। वे मज़बूत और आत्मविश्वासी होती है और खतरों से नहीं डरती हैं, क्योकि उन्हें चुनौतियां लेना काफी पसंद है और वे उन चुनौतियों को पूर्ण करने में भी सक्षम होती है। वे एक आकर्षक व्यक्तित्व के साथ असफलता से भरें जीवन में भी महान लक्ष्य को हासिल कर सकती हैं।