• पत्तागोभी जिसे हम करमकल्ला या बंदगोभी के नाम से भी जानते हैं यह एकफसल है जो हमारे देश में यूरोप के देश से आई थी। पत्तागोभी के बाहरी पत्ते काफी उपयोगी होते हैं, इसलिए उन्हें उतारकर फेंकने नहीं चाहिए। 
  • इन पत्तों में विटामिन-ए व लौह तत्व प्रचुर मात्रा में होता है। पत्तागोभी को सलाद के रूप में भी खा सकते हैं, अधिक उपयोगी बनाने के लिए उसके रस का प्रयोग करें। वैज्ञानिक मतानुसार इस गोभी में विटामिन `यू´ पाया जाता है जो पेट और आंतों के घाव, जलन व अम्लता (एसिडिटिज) को मिटाता है।


पत्तागोभी के औषधीय उपयोग :

  1. पायरिया (दांतों के मसूढों से पीव का आना) : पत्तागोभी के कच्चे पत्ते 50 ग्राम रोजाना खाने से पायरिया व दांतों के अन्य रोगों में लाभ होता है। बंदगोभी का रस निकालकर पीयें तथा इसके मध्य भाग को सलाद बनाकर खाने से पायरिया तथा दांतों के अन्य रोग ठीक होते हैं।
  2. घाव (चोट) : पत्तागोभी के रस का सेवन करने से घाव ठीक होते हैं। पत्तागोभी के आधे गिलास रस में 5 बार पानी मिलाकर पीना चाहिए। घाव पर पत्तागोभी के रस की ही पट्टी बांधने से आराम मिलता है।
  3. कैंसर : सुबह खाली पेट पत्तागोभी का कम से कम आधा कप रस रोजाना पीने से आरम्भिक अवस्था में कैंसर, बड़ी आंत का प्रवाह (बहना) ठीक हो जाता है।
  4. कोलाइटिस (वृहद आंत्रिक प्रदाह) : 1 गिलास छाछ में चौथाई कप पालक का रस, 1 कप पत्तागोभी का रस मिलाकर रोजाना दिन में 2 बार पिलाने से कोलाइटिस ठीक हो जाती है।
  5. बालों का गिरना : पत्तागोभी के 50 ग्राम पत्ते को रोजाना 1 महीने तक खाने से झड़े हुए बाल फिर से उग आते हैं।
  6. गैस्ट्रिक अल्सर : पत्तागोभी के रस को पीने और गोभी के मध्य भाग को कच्चा सलाद के रूप में खाने से गैस्ट्रिक अल्सर और पेप्टिक अल्सर में लाभ होता है।
  7. आमाशय का जख्म : पत्तागोभी (करमकल्ला) का रस 1-1 कप दिन में 3 बार लगातार 14 दिनों तक पीने से आमाशय में लाभ होता है। पत्तागोभी को कच्चा खाने से भी आराम मिलता है। 
  8. बालों का गिरना : पत्तागोभी के 50 ग्राम पत्ते खाने से गिरे हुए बाल उग आते हैं और बालों का गिरना कम हो जाता है।
  9. परिणाम शूल (पेप्टिक अल्सर) :  1-1 कप पत्तागोभी का रस 3 बार रोजाना पीने से अल्सर का रोग ठीक हो जाता है। पत्तागोभी का ताजा रस कम से कम 2 सप्ताह तक पीने से बहुत लाभ होता है।
  10. नींद की कमी, पथरी और मूत्र की रुकावट : पत्तागोभी की सब्जी को घी से छोंककर बनाकर खाने से नींद आती है, पथरी और पेशाब की रुकावट में लाभ मिलता है।
  11. जोड़ों के दर्द : पत्तागोभी के रस का सेवन करने से पेट के घावों के अलावा जोड़ों के दर्द, दांतों के रोग, रक्तविकार (खून की खराबी), अजीर्ण, पीलिया, मस्तिश्क की कमजोरी और शरीर का मोटापा आदि रोगों में लाभ मिलता है।
  12. बालों का झड़ना (गंजेपन का रोग) : पत्तागोभी के रस को 1 महीने सिर पर मालिश करने से गंजेपन का रोग सही हो जाता है।