घर में प्रसाद के तौर पर, कई बार खाने के बाद मिश्री खूब खाई होगी। कई बार छुपाकर भी खाई है। मिश्री अपने स्वाद के लिए जितनी जानी जाती है उससे ज्यादा इसके कई सारे फायदे हैं। जानिए कैसे इसे खाकर सेहत को फायदा होता है।

  • गला खराब होने पर मिश्री को पानी में मिलाकर पिएं आराम मिलेगा। खराश होने पर थोड़ी सी मिश्री खाएं, खराश दूर होगी।  www.allayurvedic.org
  • मिश्री सेहत को फायदा पहुंचाने के साथ ताजगी भरी ड्रिंक के रुप में भी प्रयोग की जाती है। कई जगह पर मिश्री को पानी में मिलाकर पिया जाता है। इससे पाचन सही रहता है और तरावट भी मिलती है।
  • मुंह के छाले होने पर मिश्री को इलायची के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को छाले पर लगाएं। झट दूर होंगे छाले।  www.allayurvedic.org
  • नकसीर होने पर मिश्री को पानी में मिलाकर सूघंने पर आराम मिलता है।
  • इसके अलावा मिश्री को भिंडी की जड़ के साथ मिलाकर खाने से सेक्स पावर बढ़ती है। इतना ही नहीं केसर और दूध के साथ मिश्री का सेवन करने से यौन दुर्बलता का अंत होता है।