• आज की भाग-दौड भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो जाते है कि अपनी डाइट का बिल्कुल भी ध्यान नही देते है। जिसके कारण कितनी बीमारियां हमें घेर लेती है। इसी वजह से हमारे शरीर में खून की कमी हो जाती है। अगर आप अपनी डाइट ठीक से रखें तो आपके शरीर में कभी भी खून की कमी नही होगी। हमारे शरीर में खून तभी बनता है। जब हम पोषक तत्व लें।
  • आज की खबर में बताएगें कि अपनी डाइट में कौन सी चीज शामिल करने से आपके शरीर में खून की बढोत्तरी होगी। जिससे आपको कभी कोई बीमारी छू तक नही पाएगी। खून बढानें के लिए तो डॉक्टर सीरप या फिर दवा देते है। जिससे कि आपके शरीर में खून आ जाए, लेकिन जब आप वो चीजें समय पर नही पिएंगे तो कोई फायदा नही मिलेगा। www.allayurvedic.org
  • हमारे शरीर में दो तरह के सेल होते है एक वाइट ब्लड सेल और दूसरा रेड सेल। हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल की कमी से हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है और हमें एनीमिया की समस्या हो जाती है। हीमोग्लोबिन की कमी की मुख्य कारण खून में आयरन की कमी का होना माना जाता है। आज कल की बात करें तो एनीमिया एक बहुत ही आम समस्या हो गयी है और इस बीमारी से आमतौर पर महिलाएं ज्यादा ही पीड़ित होती है।
  • एनीमिया के कारण शरीर में आयरन के साथ साथ और भी अन्य तत्वों जैसे कि विटामिन बी और सी और फोलिक एसिड, फाइबर आदि की भी कमी होती है। हम आपको ऐसे घरेलू उपायों के बारें में बता रहे है।
  1. पालक का सेवन आयरन का लेवल बढ़ाने के एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है, इसके सेवन से शरीर में आयरन के साथ-साथ कैल्शियम, विटामिन ए, बी, सी, ई और फाइबर आदि तत्वों की भी पूर्ति हो जाती है। इसका सेवन आज रोज करें। इससे आपको कोई नुकसान भी नही है।
  2. एनीमिया की समस्या से निजात पाने के लिए रोज खाली पेट एक सेब और दस खजूर खाने खाएं। इससे आपको अधिक लाभ मिलेगा।
  3. चुकंदर खून की कमी को दूर करने के लिए सबसे लाभदायक सब्जी माना जाता है। इसमें आधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है। जिससे कि हमारें शरीर के ब्लड सेल फिर से शुरू हो जाते है। जो व्यक्ति एनीमिया से पीडित है। उसे रोज अपनी डाइट में एक किसी न किसी तरह खाना चाहिए। चाहे फिर वह जूस, सब्जी, रायता या फिर सलाद की तरह ले सकते है। www.allayurvedic.org
  4. अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो नींबू का रस और शहद फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए रोजाना एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद और नींबू दावकर पीएं। इसे पीने से खून की कमी दूर हो जाएगी।
  5. हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने के लिए लहसुन भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए लहसुन और नमक की चटनी बनाकर खाएं।
  6. अपनी डाइट में रोज गुड लें। इसमें अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है। जो खून की कमी को पूरा करता है।
  7. अगर आपको एनीमिया की शिकायत है तो अपनी डाइट में ड्राई फ्रूटस को शामिल करें। इन्हें खाने से आपके शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाएगी। साथ ही अखरोट और पिस्ता एनीमिया के लिए बहुत ही अच्छे ड्राई फ्रूटस है, जिससे शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन मिलता है।