• क्या आपके अपर लिप के बाल आपको शर्मिंदा करते हैं? आप इनसे छुटकारा पाने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी कर चुकी हैं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी? अपर लिप के बालों को हटाने के लिए हर बार पार्लर भागना जरूरी नहीं है। आप घरेलू नुस्खे भी अपना सकती हैं…
  • हल्दी और दही हल्दी का इस्तेमाल बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। यह आपकी त्वचा की सफाई करती है और चेहरे पर चमक लाती है। दूध भी त्वचा के लिए फायदेमंद है। एक-एक बड़ा चम्मच हल्दी और दूध लें और उन्हें कटोरे में अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को हल्के हाथ से अपर लिप पर लगाएं। सूखने के लिए छोड़ दें और फिर रगड़ कर हटा लें। ठंडे पानी से धोएं। (आप चाहें तो दूध की बजाय पानी भी इस्तेमाल कर सकती हैं।)
  • अंडे का सफेद भाग अपर लिप के बालों को हटाने के लिए अंडा भी मुफीद है। यह आपकी त्वचा को चिकनी करता है। एक अंडे का सफेद भाग लें। इसमें थोड़ा सा कॉर्न फ्लोर और चीनी मिलाएं। अच्छी तरह मिलाएं, ताकि एक चिपचिपा पेस्ट बन जाए। इस पेस्ट को अपर लिप पर लगाएं। 30 मिनट बाद इसे उतार लें।
  • नोट : अच्छे परिणाम के लिए इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें। महीने भर में आप देखेंगी कि बालों का आना थोड़ा थम गया है। नींबू नींबू प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है और बालों को हटाने में मदद करता है। दो नींबूओं का रस एक कटोरे में निकालें। इसमें थोड़ा पानी और चीनी मिलाएं और अच्छी तरह से हिलाएं। पतले पेस्ट को अपर लिप पर अच्छी तरह लगाएं। 15 मिनट सूखने दें और फिर पानी से धो लें। दही द ही भी त्वचा के लिए फायदेमंद है। www.allayurvedic.org
  • इसमें हल्दी और बेसन मिलाने से असर बढ़ जाता है। एक कटोरे में दही, बेसन और हल्दी बराबर मात्रा में मिलाएं। अच्छी तरह मिलाएं और इस पेस्ट को अपर लिप पर लगाएं। 15 से 29 मिनट तक सूखने दें। रगड़ कर हटा कर ठंडे पानी से धो लें। आटा आटे का इस्तेमाल भी अपर लिप के बालों को हटाने के लिए हो सकता है। यह अपर लिप के बाल हटाने का सबसे आसान उपाय है।
  • एक कटोरी में आटा लें और इसमें दूध और हल्दी मिलाएं। अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे अपर लिप पर लगाएं और सूखने दें। आप इसे आसानी से उतार सकती हैं। बेसन बेसन यानी चने की दाल का आटा भी अपर लिप के बालों से प्रभावी रूप से छुटकारा दिलाता है। थोड़ा सा बेसन लें। इसमें थोड़ा पानी और हल्दी मिलाएं। अच्छी तरह मिलाएं और थोड़ी सी ताजी मलाई डालें। इस मिश्रण को अपर लिप पर लगाएं। सूखने पर बालों की विपरीत दिशा में रगड़ें। चीनी स्क्रब भी काम में ले सकती हैं।