बालो का तेेेल | Hair Oil

  • हिना या मेहँदी बालों के लिए सर्वश्रेठ सौंदर्य प्रसाधन है। सदियों से भारत के लोग इस ताकतवर औषधी का उपयोग करते आए हैं और इसका तोहफा दुनिया में भी बांटा है। हालाँकि पहले मेहँदी का उपयोग बाल-संबंधी रोगों के उपचार के लिए किया जाता था वहीं आधुनिक महिलाऐं इसे बालों के रंग, चमक तथा लंबाई बढ़ाने में करती हैं। यकीनन मेहँदी बालों की प्राकृतिक डाई के लिए सर्वश्रेष्ठ है पर इसके और कई फायदे हैं। 
  • बाल आपके शरीर की ख़ूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं और बेजान बाल आपकी ख़ूबसूरती पर दाग लगा देते हैं। हर व्यक्ति चाहता है की उसके बाल काले और मजबूत हो परन्तु बदलती लाइफस्टाइल और प्रदुषण की वजह से बाल समय से पहले सफ़ेद होने लगते हैं। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने वाले है जिसे मेहन्दी में मिलाकर लगाने से बाल पचास की उम्र तक काले और घने बने रहेंगे। नीचे बताये गए उपाय जो सफेद बाल काले करे, बालों का पकना, बालों का झड़ना, बालों का रूखापन, बालों को लंबा करे, बालों को घना करे, बालों में प्राकृतिक चमक, बालों में रूसी जड़ से मिटाएँ आदि में फायदेमंद है।

प्रयोग -1 : पेस्ट बनाने की विधि और लगाने का तरीका

  • इसके लिए आपको मेहंदी के पाउडर और बादाम के तेल की जरुरत होगी। इसके लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर मेहंदी का पाउडर डाल कर मिलाना है।
  • इसे हलकी आंच पर गैस पर रख कर चलाते रहना है। कुछ देर बाद इसमें बादाम का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाना है।
  • तैयार मिश्रण को आंच से उतार कर ठंडा होने दें। इस मिश्रण को बालों पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। सूख जाने के बाद इसे अच्छी तरह धो लें।
  • ऐसा चार सप्ताह तक करने आपके बाल मजबूत, घने और काले हो जाएंगे। इस उपाय का इस्तेमाल आपको सप्ताह में सिर्फ एक बार करना है।

प्रयोग -2 : यह उपाय बहुत कारगर है
आवश्यक सामग्री :

  1. 100 मिली तिल्ली का तेल 
  2. 1 कटोरी मेहँदी
  3. 3 चम्मच नींबू का रस
  4. 2 चम्मच दही

Note : अगर आपके बाल छोटे है तो आप उसके हिसाब से दी गयी सामग्री की मात्रा की 1/2 या 1/4 भाग उपयोग में ले।
पेस्ट बनाने की विधि :

  • मेहँदी बालो का विकास बढ़ाये : मेहँदी के प्राकृतिक गुण बालों को तेज़ी से बढ़ने में मदद करते हैं। हफ्ते में एक बार इसे घोल कर बालों में लगाएं तथा सूखने पर धो लें। मेहँदी के पाउडर से आप एक खास तेल भी बना सकते हैं जो बालों का विकास बढ़ाए। इसके लिए यह विधि अपनाएं – 100 मिली तिल्ली का तेल तब तक उबालें जब तक इसमें धुआँ न उठने लगे। इसमें 1 कटोरी मेहँदी डालें और 5 मिनट तक उबलने दें। इस तेल को हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।
  • मेहँदी बालों को कंडीशन करे : मेहँदी बालों को गहराई तक कंडीशन कर उन्हें मुलायम तथा स्वस्थ बनाती है। मेहँदी के इस फायदे को पाने के लिए इस विधि का पालन करें: सादा चाय का काढ़ा बनाएं तथा इसे ठंडा होने दें। इसमें पर्याप्त मेहँदी मिलाकर घोल बना लें। इसमें 3 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। 30 मिनट बाद में 2 चम्मच दही मिलाएं। इस मिश्रण को बालों पर लगाएं। एक घंटे बाद शैम्पू से धो लें।
  • मेहँदी बालों का झड़ना कम करे : मेहँदी और सरसों के तेल का मिश्रण बालों के झड़ने की समस्या का अद्भुत समाधान है। 250 मिली सरसों का तेल उबालें। इसमें कुछ मेहँदी की पत्तियां या पाउडर डालकर उबलने दें। इस तेल को हफ्ते में 2-3 बार उपयोग करें। पूरा तेल एक ही महीने में खत्म करें।