शहद और किशमिश | Honey and Raisins

  • अगर आप कुछ दिनो तक बताए गए नुस्खे का इस्तेमाल करते है तो आपकी सारी समस्या हल हो जाएगी | कमजोरी के लिए ये रामबाण है इस नुस्खे का प्रयोग करके आप अपनी इन सारी समस्याओं से निजात पा सकते है | अगर आप कोई समस्या नहीं भी है तो भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते है | इसके सेवन से शरीर में चुस्ती-फुर्ती व ताकत बनी रहती है| किसमिस में पोटेशियम मैग्नेशियम कैल्शियम फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसको अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है | जिन लोगों को खून की कमी आमतौर पर रहती है उनके लिए किसमिस एक बहुत अच्छा स्रोत है | अगर आप किसमिस को रोज रेगुलर खाते हैं तो आपके अंदर या किसी के अंदर खून की कमी रहती है खून की कमी में किसमिस खाना बहुत फायदेमंद होता है |
  • किशमिश खाना हर किसी के लिए लाभदायक है। फिर चाहे वो बूढ़ा हो या फिर जवान। किशमिश खाने से शरीर में गजब की ताकत आती है. अगर किसी का शरीर कमजोर हो तो उसे रोज सुबह किशमिश खिलाये। उसकी कमजोरी जल्दी ही दूर हो जाएगी। आज हम आपको ऑल आयुर्वेदिक (All Ayurvedic) के माध्यम से किशमिश और इसके पानी के फ़ायदे बताएँगे जिन्हें आप जान गये तो इसका उपयोग करने से ख़ुद को नही रोक पाएँगे। सूखे मेवे में शामिल किशमिश अंगूर को सुखाकर तैयार किया जाता है। इसमें अंगूर के सभी गुण मौजूद होते है।
  • इसके सेवन से रक्त की कमी, शारिरिक कमज़ोरी आदि तथा ओज की मात्रा बढ़ती है जो कि आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है। साथ ही इसमें दूध में मौजूद हर तत्व पाया जाता है। अब आप सोच रहे होगे कि किशमिश का पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है। तो हम आपको बताते है कि किशमिश का पानी कैसे हमारे लिए फायदेमंद है। आइए जानते है इसके फ़ायदों के बारे में…

बनाने की विधि :

  • सबसे पहले किसी कांच के बर्तन में 300 ग्राम किसमिस के दाने डाल दीजिए उसके बाद आपको शहद डालना है | शहद आपको इतना डालना है कि किसमिस अच्छी तरह डूब जाए, उसके बाद इस सामग्री को ढक्कन बंद करके रख दीजिए | 48 घंटे के बाद आपको इसके चार दाने शहद के साथ निकाल लीजिए और इसका सेवन सुबह खाली पेट कीजिए | ध्यान रखें कि जब आप इसका सेवन कर रहे हो तो उसके बाद कम से कम 40 मिनट तक आपको कुछ खाना और पीना नहीं है। अगर आप इसका सेवन करीब 30 दिन करते हैं तो आपको अपने आप पर इसका असर खुद महसूस होने लगेगा | इस प्रयोग के दौरान आप चीनी का सेवन या मीठी चीज़ों का सेवन कम करे।

नुस्खे को प्रयोग करते समय इनका परहेज करना है :

  • वनस्पति घी का इस्तेमाल नहीं करना है तली-भुनी चीजें का सेवन नहीं करना है। लाल मिर्च का सेवन नहीं करना है। चावल और आलू का इस्तेमाल बहुत कम करें हो सके तो बिल्कुल बंद कर दें। नशीले पदार्थ का सेवन आपको बिल्कुल बंद करना होगा।
  • नोट : मधुमेह के रोगी इस नुस्ख़े से परहेज़ करे।

अधिक जानकारी के लिए यह विडियो देखे और हमारा Youtube चैनल सब्स्क्राइब करे।

किशमिश के फायदे | Benefits of Raisins

  1. इम्यूनिटी : किशमिश में वे सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होते हैं। ठण्ड में प्रतिदिन इसका सेवन करने से बैक्टीरिया और इंफेक्शन (संक्रमण) से लड़ने में सहायता मिलती है।
  2. एनीमिया : किशमिश में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। प्रतिदिन पानी में भीगे हुए किशमिश खाने से शरीर में खून बढ़ता है और इस प्रकार एनीमिया से बचाव होता है।
  3. उर्जा : किशमिश में उपस्थित फ्रक्टोस और ग्लूकोज़ बहुत अधिक मात्रा में उर्जा प्रदान करते हैं। अत: सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से कमजोरी नहीं आती और वज़न भी बढ़ता है।
  4. पोषक तत्व : किशमिश खाने से ब्लड बनता है, वायु, पित्त और कफ दोष दूर होता है और यह हृदय के लिये बहुत लाभकारी होती है। किशमिश ऊर्जा और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत हैं। बाजार में उपलब्ध किशमिश के विभिन्न प्रकार हैं। इनमें से कुछ हैं: सुल्ताना, मैलेगा, मोनुक, ज़ांटे कर्रेंट, मस्कट और थॉम्पसन बीनलेस।
  5. कब्ज : किशमिश खाने से कब्ज के मरीजों को आराम मिलता है। अगर आपके घर में किसी को कब्ज है तो उसे किशमिश जरूर खिलाये। 
  6. वजन बढ़ाए : वजन बढ़ाने के लिए भी किशमिश का सेवन किया जाता है. उम्र के हिसाब से अगर आपका वजन कम है तो किशमिश खाये जल्दी ही आपका वजन बढ़ने लगेगा।
  7. खून की कमी : शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए भी किशमिश खायी जाती है. किशमिश में विटामिन बी काम्प्लेक्स पाया जाता है तो शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता है।

ध्यान में रखें ये बात

  • डायबिटीज के रोगी इसके इस्तेमाल से परहेज करें।