1. मेष राशि :  अपने हालात को बेहतर करने के लिए आपके मन में जो भी चल रहा है उसे ध्यानपूर्वक समझने की कोशिश करें। पैसे की स्तिथि भी बेहतर हो सकती है और हालात भी संवर सकते हैं। आपको अपने कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है। विरोधी आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। जल्दबाजी में कदम उठाने से बचें। कॅरियर के मामले में कई महत्वपूर्ण बदलाव भी आपको देखने को मिलेंगे।
  2. वृषभ राशि : खुद की गलतियों का समय है इसलिए थोडा सा बचकर चलें। खासकर लोगों की गलती निकालने से बचें, ताकि रिश्तों को भी ध्यानपूर्वक सम्भाला जा सके। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बाहर निकले और नए मौके की तलाश करें। आर्थिक मामलों में आप कुछ सकारात्मक बदलाव करेंगे।
  3. मिथुन राशि : किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढाने की इच्छा बहुत है मन में और रुकावटें ऐसी हैं जो आपको झंझोड़ती चली जाती हैं। पुरानी यादों के सहारे चलना भी कभी-कभी मुश्किल होता है। अपने वैवाहिक जीवन में समय देना उचित रहेगा। जमीन और मशीनरी की खरीद कुछ समय के लिए स्थगित कर दी जानी चाहिए।
  4. कर्क राशि :  पैसे का लेनदेन कठिन हो सकता है। घर-परिवार की खुशियों पर भी प्रश्नचिन्ह लग सकते हैं, फिर भी बहुत शान्ति बनाये रखें ताकि ज़िन्दगी का सुख और सुकून बना रहे। व्यावसायिक समय शुभ रहेगा। यदि सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो मेहनत करना बेहद जरुरी है। अपनों को उनके प्यार और मदद के लिए धन्यवाद देना ना भूलें।
  5. सिंह राशि : अपनी कोशिशों को बढ़ाने का समय है और मेहनत करने का समय है। छोटे-छोटे कदम आगे बढाकर भी इंसान नयी मंजिलों को छु सकता है। इस तरह की प्रेरणा अपने मन में जगानी होगी। प्रेमिका व्यवहार आज आपको ठीक नहीं लगेगा। बिजनेस या व्यापार के संदर्भ में विदेश यात्रा भी कर सकते हैं।
  6. कन्या राशि : पैसे का सही निवेश करना होगा। उसके लिए कई तरह की संभावनाओं को टटोलना होगा। किसी प्रॉपर्टी में निवेश के बारे में भी आप इस समय सोच सकते हैं। कारोबार में नवीन कार्यों का अवसर प्राप्त होगा। मन अशांत रह सकता है। छोटी यात्राये फायदेमंद हो सकती हैं।
  7. तुला राशि : अपने दोस्तों के साथ समय व्यतीत करें। उनसे बात भी करें। अगर बढ़ते हुए खर्चे आपको परेशान कर रहे हैं तो उनका समाधान भी खोजना ही पड़ेगा। निर्णय शक्ति का अभाव बना रहेगा। अपने मन में उम्मीदें और सकारात्मक भावनाएं लायें। आपकी खुशी आपकी निराशाओं के मुकाबले आपको ज्यादा आनंद देगी।
  8. वृश्चिक राशि : गलतियों भरा समय है इसलिए किसी भी तरह की गलती से बचना होगा। अपने पैसे को संभाले रखने के लिए हर तरह के विकल्प पर एक नजर रखनी होगी। तभी जाकर निवेश से जुड़े फैसले सही हो पाएंगे। शुभचिंतकों में निराशा हो सकती है। भावनाओं को आप नियंत्रण रखें। अतिरिक्त प्रयासों से आर्थिक रूप से लाभ होगा।
  9. धनु राशि : पैसे का आगमन आपकी आर्थिक स्तिथि को सुनिश्चित कर सकता है, पर आपकी ज़ल्दबाज़ी और आपकी उत्तेजना उसमे कमी भी ला सकती है। आसानी से आया हुआ पैसा कभी-कभी परेशानियाँ भी पैदा कर देता है। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अशांति आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। आप अपने खर्चे और आय का ठीक से लेखा-जोखा कर लें।
  10. मकर राशि : चाहे आपके फैसले हों या आपका कामकाज किसी भी तरह की नुकसान की स्तिथि से बचने की जरूरत है। काम के प्रति अपने प्रदर्शन को भी बहुत ऊंचे स्तर का बनाये रखना होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होता हुआ दिखाई दे रहा है। रिश्तेदार आपको ठीक से नहीं समझेंगे जिसके कारण रिश्तो में तनाव बना रहेगा।
  11. कुंभ राशि : हालात हर तरह से मददगार हैं और भाग्यशाली स्तिथि बनी हुई है। घर-परिवार में अपनों की सहमती और समर्थन से अपने कदम आगे बढ़ा लें। आपकी मुलाकात आपके पुराने मित्र से भी हो सकती है। दैनिक जीवन में सफलता मिलती रहेगी। आप अपने मित्रों और परिवार से प्यार में भी सहायता पायेंगे।
  12. मीन राशि : हुत सारी ज़िन्दगी की चुनोतियाँ अपनी मेहनत से संभाली जा सकती हैं, पर ऐसा करने के लिए अपने नजरिये को बदलने की जरूरत पड़ती है ताकि आप उस अच्छाई को भी देख लें जो आपके आसपास बिखरी हुई है। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। आपकी सफलता काम आएगी। आपको अपने पड़ोसियों से मदद लेनी पड़ सकती है।