• फल का सेवन करना हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।  फलो में मौजूद पोषक तत्व हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। जिससे शरीर से कई बीमारियाँ हमेशा दूर ही रहती है। लेकिन हर फल में अलग गुण पाए जाते है। जिसके फायदे भी अलग होते है। आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे है। जिसके फायदे सुनकर आप भी इसे दुनिया का सबसे ताकतवर फल कहने से नहीं चुकेंगे।
  • यह फल कुछ और नहीं बल्कि खरबूजा है। हम सभी अक्सर गर्मियों में ज्यादातर तरबूजे का सेवन करते है। जो हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन खरबूजा तरबूजे के मुकाबले कई गुना ज्यादा फायदा देता है। खरबुजे में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, बीटा कैरोटिन, कैल्शियम इत्यादि कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते है। यह खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होता है, आईये जानते है इसके फायदे।

खरबूजा खाने के बेहरतीन फायदे : 

  1. वजन घटाएं : अगर आप अपने शरीर के बढ़ते वजन से परेशान है और अपने वजन को तेजी से घटाना चाहते है तो आपको रोजाना खरबूजे का सेवन जरुर करना चाहिए। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो खरबूजा इसके लिए आदर्श जरिया हो सकता है। इसमें काफी कम मात्रा में सोडियम पाया जाता है। साथ ही यह फैट और कोलेस्ट्रोल से भी मुक्त होता है। वहीं इससे काफी कम कैलोरी मिलती है। एक कप खरबूजे में सिर्फ 48 कैलोरी ऊर्जा होती है। खरबूजे में पाए जाने वाले प्रकृतिक मीठेपन से आप उच्च कैलोरी वाली मिठाईयों से भी दूर रहेंगे।
  2. मधुमेह या ब्लड शुगर नियंत्रित करना : रोजाना खरबूजे का सेवन करने से शरीर में ब्लड सुगर लेवल कंट्रोल रहता है। अगर आप मधुमेह के रोगी है तो आपको खरबूजे का सेवन अवश्य करना चाहिए। मधुमेह के रोगी को अक्सर भूख लगती रहती है, क्योंकि उनके आहार में शुगर और ऊर्जा की मात्रा कम होती है। ऐसे रोगी के लिए खरबूजे का जूस अच्छा आहार हो सकता है। विशेषज्ञ हमेशा मधुमेह के रोगी को खरबूजे का जूस लेने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह रक्त में सूगर के स्तर को कम करता है।
  3. कैंसर : खरबूजे में बड़ी मात्रा में आर्गेनिक पिगमेंट केरोटेन्वाइड पाया जाता है, जो कैंसर से बचाने के साथ ही लंग कैंसर की संभावना को भी कम करता है। यह शरीर में पनप रहे कैंसर के मूल को नष्ट कर देता है।
  4. दिल की बीमारियों में : खरबूजे में एडेनोसीन नामक एंटीकोएगुलेंट पाया जाता है, जो रक्त कोशिओं को जमने से रोकता है। रक्त कोशिकाओं के जमने से ही दौरा और दिल की बीमारी होती है। खरबूजा शरीर में रक्त के बहाव को बनाए रखने में सहायक होता है, जिससे दौरा और दिल की बीमारियों की संभावना कम हो जाती है।
  5. पाचन के लिए : खरबूजे से शौच की समस्या भी दूर होती है। अगर आप पाचन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो खरबूजा खाइए। इससे शौच की समस्या दूर हो जाएगी। खरबूजे में मौजूद पानी की मात्रा पाचन में सहायक होती है। इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स पेट की एसीडीटी को खत्म करते हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया दुरुस्त रहती है।
  6. त्वचा में निखार लाये : हमारी त्वचा में कनेक्टिव टिशू पाए जाते हैं। खरबूजे में पाए जाने वाले कोलाजन प्रोटीन इन कनेक्टिव टिशू में कोशिका की संरचना को बनाए रखता है। कोलाजन से जख्म भी जल्दी ठीक होते हैं और त्वचा को मजबूती मिलती है। अगर आप लगातार खरबूजा खाएंगे तो त्वचे में रुखापन नहीं आएगा।
  7. किडनी और एक्ज़िमा में : किडनी के लिए भी खरबुजा काफी फायदेमंद होता है। खरबूजे का सेवन नियमित रूप से करने से किडनी से जुडी समस्याए जड़ से खत्म हो जाती है। खूरबूजे में डाइयुरेटिक (मूत्रवर्धक) क्षमता काफी अच्छी होती है। इस कारण इससे किडनी की बीमारियां ठीक होती हैं और यह एक्ज़िमा को कम करता है। अगर खरबूजे में नींबू मिलाकर इसका सेवन किया जाए तो इससे गठिया की बीमारी भी ठीक हो सकती है।
  8. ऊर्जा को बढ़ाए : अधिकतर खरबूज में विटामिन ‘बी’ पाया जाता है। विटामिन ‘बी’ शरीर में ऊर्जा के निर्माण में सहायक होता है। सूगर और कार्बोहाइड्रेट को संसाधित करने में यह ऊर्जा शरीर के लिए आवश्यक होती है।
  9. आंखें रखे सुरक्षित : आंखों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ‘ए’ की आवश्यकता होती है। खरबूजा यह विटामिन बीटा-कारोटीन के रूप में उपलब्ध कराता है। डब्ल्यूएचएफ के अनुसार रोज तीन बार उच्च बीटा-कारोटीन फल खाने से मैकुलर डीजेनेरेशन का खतरा 1.5 बार खाने वालों की तुलना में 36 प्रतिशत कम हो जाता है। मैकुलर डीजेनेरेशन ढलती उम्र के साथ होने वाली समस्या है, जिससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
  10. मानसिक तनाव से मुक्ति : जब आप तनावग्रस्त होते हैं तो खरबूजे में मौजूद पोटेशियम इससे उबरने में सहायक होता है। पोटेशियम दिल को सामान्य रूप से धड़कने में मदद करता है, जिससे मस्तिष्क में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचती है और यह सुचारू रूप से कार्य करता है।

विपरीत परिस्थिति में खरबूजा खाने के हानिकारक प्रभाव :

  1. बेड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि खरबूजा खाने के बाद कभी फौरन पानी नहीं पीना चाहिए. इसे खाने के तुरंत बाद पानी पीने से हैजा होने का खतरा बना रहता है।
  2. खरबूजा सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए. खाली पेट खरबूजा खाने से आपको एबडोमन में पित्त संबंधी समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  3. प्रेगनेंसी के दौरान खरबूजा नहीं खाना चाहिए. दरअसल खरबूजा काफी हैवी होता है. ऐसे में अगर आप इसे हजम नहीं कर पाते, तो इससे आपको पेट संबंधी विकार हो सकते हैं।
  4. कहा जाता है कि जिन लोगों की बॉडी काफी गर्म रहती हैं उन्‍हें खरबूजे का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए. इससे उन्‍हें आंखों से जुड़ें रोग हो सकते हैं।
  5. अगर आपको अधिक खांसी और जुकाम हो गया है, तो भी खरबूजे का सेवन करने से बचें. दरअसल खरबूजा काफी ठंडा होता है.