1. मेष राशि : घर-परिवार में अपनों की बात को समझना होगा और अपनी विनम्रता बढाकर अपनों की जरूरतों को पूरा करना होगा। कैसे भी हालात क्यों न बनते चले जाएँ पर अपनी ओर से किसी की भी गलती निकालने से तो बचना ही होगा। सोच समझकर किये गये निवेश से आज बड़ा लाभ मिलने वाला है। आगे कोई निवेश करने जा रहे हैं तो दोस्तों से इस संबंध में सलाह ले सकते हैं। वे आपको अच्छी सलाह दे सकते हैं। उनकी बात मानिये, फिर निवेश कीजिए। आगे चलकर आपको उसका अच्छा लाभ दिखेगा। एक कोशिश तो कीजिए।
  2. वृषभ राशि : खुद पर भरोसा करना सीखना होगा। आप मेहनत भी कर लेते हैं पर उन मेहनत के अनुरूप अपने विश्वास को जगाना होगा, तब जाकर उस मेहनत का भी पूरा फल मिल पायेगा। आज आप खोई सम्पत्ति प्राप्त करेंगे इसीलिए आप अपने बिस्तर के नीचे एवं दराज में सावधानी पूर्वक देखने की कोशिश करें। आपकी कीमती वस्तुएं वहां मिल सकती हैं जिस स्थान की आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। यदि आवश्यकता हो तो आप अपने घर की पूरी छानबीन कर लें ये वस्तुएं आपको मिल ही जाएंगी।
  3. मिथुन राशि : पैसे से जुड़े हालात बेहतर हो रहे हैं और पैसे के लेनदेन को संभालना भी आसान हो रहा है। ऐसे में बचत बढ़ जाए तो सुख और समृद्धि का आभास भी बना रहता है। ऐसे में रिश्तों को संभालें रखने की कोशिश करनी होगी। यदि आपने शेयर बाजार में पहले कभी पैसा नहीं लगाया और इसके लिए सोच रहे थे तो आज इसकी शुरुआत करने के लिए बढ़िया दिन है। अपने किसी ऐसे मित्र से राय लें जो पहले से ही इस में पैसा लगाते रहे हों। उनसे जानिए कि किस योजना में पैसा लगाना सबसे अच्छा रहेगा। वे जो योजना सुझाते हैं, उस में पैसा लगा दें। शुरू में इतना ही पैसा लगाइये कि उसके डूबने पर भी कोई बड़ा अफसोस न हो। बाद में धीरे धीरे पैसा बढ़ाते जाइये। आपको लगेगा कि आप तो शेयर बाजार के बड़े उस्ताद खिलाड़ी निकले।
  4. कर्क राशि : बहुत आसानी से कोई भी आपके भरोसे को जीत सकता है, यह आपकी अच्छाई है, और बहुत आसानी से ही आपके मन में किसी के प्रति अविश्वास पैदा हो जाता है, यह आपकी कमी है। अपनी कमियों को समझना और उसे सुधारना इस समय की बहुत बड़ी जरूरत है ताकि आप अपने मन में बैठी हुई किसी भी तरह की घबराहट को हटा सकें। जो लोग किराये के घर में रह रहे हैं उनके अपने घर का सपना साकार होने जा रहा है। कर्ज के आवेदन के लिए यह सही समय है। जो लोग व्यापारिक संपत्ति खरीदने या इसमें निवेश करने का मन बना रहे हैं उनकी राह में कुछ अड़चनें आ सकती है, इसलिए अच्छा होगा कि आप इस योजना को थोड़े दिन के लिए टाल दें।
  5. सिंह राशि : हालात ही कुछ ऐसे हैं जिसमे धैर्य बनाये रखना होगा। बहुत ज्यादा सोचने से भी बचना होगा, तब जाकर चीज़ें आपकी पकड़ में आएँगी। आर्थिक मामले में आप कोई बड़ा निर्णय लेंगे। सही और तत्पर निर्णय आपको औरों से आगे ले जायेगा। अपने आर्थिक सलाहकार की बात को गौर से सुनें और उस पर अमल करें। यदि आप शेयर बाजार में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो काम को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। कोई बड़ी पूंजी लगाने से पहले बाजार को ठीक से समझ लें।
  6. कन्या राशि : एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है की आपके पैसे की स्तिथि बेहतर हो रही है। यही वजह है की आप अपनों की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। ऐसे में आपके दोस्त भी आपका पूरा साथ निभाते चले जाएँ ऐसा ही कहते हैं आपके तारे। अपने बहुआयामी व्यक्तित्व के बल पर आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। यही नहीं कैरियर में भी अच्छे मौके मिलेंगे। एक आर्थिक लक्ष्य निर्धारित करके चलने से आपको सफलता हासिल करने में आसानी होगी। कड़ी मेहनत की बड़ी जरूरत है। सकारात्मक सोचने से बल मिलता है, नकारात्मक सोच से आप अपना ही नुकसान करेंगे और अपना आर्थिक लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाएंगे।
  7. तुला राशि : कामकाज के प्रति अपनी लगन बनाये रखें और उसमे अपनी मेहनत को जोड़ दें। निजी जीवन की मसरूफियत के बावजूद अपने कामकाज में समय लगायें और बड़ी सफलता के रास्ते पर बढ़ते चले जाएँ। आपके व्यवसाय में वृद्धि हुई है लकिन आप उसके अनुरूप अधिक तेज कार्य नहीं कर पा रहे हैं लेकिन आपके द्वारा हाल ही में उठाये गये ठोस कदम के लिए आप धन्यवाद के पात्र हैं। इन दिनों आप दर्द एवं शरीर में जलन अनुभव कर सकते हैं। यह आय के दृष्टिकोण से आपके लिए समुचित समय है अत: अपने कार्य की गति तीव्र करें। आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी, कि आपका बैंक खाता नकद रूपयों से भरा है।
  8. वृश्चिक राशि : हालात हर तरह से मददगार हैं और आप अपनी मेहनत से बहुत कुछ पा सकते हैं, फिर भी अपने हालात पर एक नजर रखने की जरूरत है ताकि आपके लिए बनता हुआ लाभ सम्भला भी रहे। वित्तीय प्रबंधन से जुड़े व्यवसायी अपनी कंपनी में महत्वपूर्ण पद पाने की उम्मीद कर सकते हैं। अपनी संचार क्षमता के दम पर कंपनी के लिए अच्छा लेन देन करने में कामयाब होंगे। कंपनी को आप अच्छा फायदा दिलायेंगे तो जाहिर है कंपनी आपका भी अच्छा ख्याल रखेगी। आप अपनी रचनात्मक क्षमता से यह साबित कर दिखाएं कि अगर आपको मौका मिला तो आप हर मौके को फायदेमंद साबित करने की काबिलियत रखते हैं।
  9. धनु राशि : हर बात की तह तक पहुचेंगे तो उस बात को समझने में फायदा जरुर होगा और हर बात की तह तक पहुंचेंगे तो हर बात को समझना आसान हो जायेगा। ऐसा करने से अपने नुकसान की स्तिथि को समझने में भी मदद मिलेगी ताकि उन कारणों के भी समाधान ढूंढे जा सकें। आज यात्रा में और अपने किसी प्रिय व्यक्ति को कोई तोहफा देने में पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। ये सब खर्चे कई बार न चाहते हुए भी हो रहे हैं और आपको इसकी चिंता भी हो रही है। जितना खर्च उठा सकें उतना ही खर्च करें। ऐसा तोहफा दें, जिससे आपको और पाने वाले दोनों को खुशी हो। वैसे ये वक्त ऐसा है कि आप अपने खर्चीले होने पर इतरा सकते हैं।
  10. मकर राशि : लोगों की अच्छाई को समझें और लोगों से जुड़ने की कोशिश कर लें। कामकाज में बेहतर होती हुई लगन भी आपसे बहुत कुछ करवा लेगी, इसलिए भी अपनी मानसिकता में स्थिरता लाने की कोशिश कर लें। आज के दिन में ख़ास – मकर राशि वाले इस बात को भलीभांति समझ लें की रिश्तों से जुडी परिस्थितियां मददगार हैं पर बहुत सारे छुपे हुए दबाव हैं जो आपको इस समय सँभालने होंगे, उसमें अपने बढ़ते हुए खर्चों का भी एक दबाव ऐसा है जिस ओर नजर तो रखनी ही पड़ेगी। आपके खुश मिजाज और जोखिम उठाने की क्षमता की बदौलत आपको अपने व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। पर्यटन क्षेत्र से आपको कुछ आर्थिक लाभ के संकेत हैं। तो आपके सामने थोड़े जोखिम भरे मौके भी सामने आएं तो आप उनका फायदा उठाएं।
  11. कुंभ राशि : हर चीज़ को शक की नजर से देखते चले जाने से बचना होगा। घर-परिवार में जो फासले बनते चले जा रहे हैं उन्हें भी दूर करने की कोशिश करनी होगी। किसी भी तरह का खतरा मोल लेने से बात ओर बिगड़ सकती है इस बात को याद रखें। आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। लेकिन लेन देन में कोई बड़ा जोखिम उठाने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आज झटपट लाभ उठाने की बजाय धीरे धीरे लेकिन निश्चित होने वाले लाभ का विकल्प चुनिए। और, इसी आधार पर कोई बढ़िया निवेश चुनिए।
  12. मीन राशि : कोई प्यार का रिश्ता आपको नयी प्रेरणा दे सकता है की आप कुछ बेहतर कर लें, बाकी सारी बातें भुलाकर अपनी पढाई-लिखाई की ओर भी ध्यान देना होगा। अच्छे नतीजे मिलने का समय है इस बात का फायदा उठा लें। आज का दिन संपत्ति अथवा शेयर बाजार में निवेश करने के लिये शुभ है। लेकिन निवेश से पहले अपने समस्त अवसरों व विकल्पों को सही तरीके से जांच लें। थोड़े समय का निवेश व लंबे समय का लाभ, ये आपका आज का लक्ष्य होना चाहिये।