1. मेष राशि : पैसे की स्तिथि हर तरह से मददगार है और आपकी बचत भी बढ़ रही है। अपनों के लिए आप हर तरह का सुख मुहैया करवा सकते हैं। लोगों से अच्छा तालमेल बनाये रखें ताकि कामकाज के क्षेत्र में भी उस तालमेल से अच्छे नतीजे प्राप्त हो सकें। परिवार मामलो में सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी परिवर्तन के योग नजर आ रहे है। अपने आप को व्यवस्थित करने के लिए आपको कुछ समय लगेगा।
  2. वृषभ राशि : हालात हर तरह से मददगार हैं और घर-परिवार में खुशियाँ बनाये रखनी होंगी। सबकुछ ठीक होने के बावजूद आपको अपनों के प्रति भरोसा बनाये रखना होगा ताकि आप अपने बड़े बुजुर्गों की बात को समझ सकें और हर एक से विचारों का तालमेल बनाये रखे सकें। आकस्मिक धन का लाभ भी मिलेगा। अगर आप अपने दिल की बात को जुबां पर ले आएंगे तो कामयाबी हासिल होगी। आप एक खुशहाल मूड में होंगे।
  3. मिथुन राशि : अपनी गलती की वजह से परेशानियाँ सामने आ सकती हैं और आपकी कोशिशें भी बेकार हो सकती हैं, इसलिए भी अपनी मेहनत को बहुत ऊंचे स्तर का बनाये रखना होगा ताकि लोग आपकी इस अच्छाई को समझ सकें। नौकरी धंधे में आपको लाभ का समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक हालात में सुधार आएगा। मित्रों से भी लाभ हो सकता है।
  4. कर्क राशि : जो भी नए विचार आपके सामने आ रहे हैं उनके बारे में जरुर सोचें ताकि सही फैसला किया जा सके, पर किसी भी पार्टनरशिप या सांझेदारी में पड़ने से बचें। जो करना चाह रहे हैं उसे अपने बलबूते पर कर लें। अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। लक्ष्मी जी कृपा से आपके सारे काम बनेंगे। आप दूसरों के साथ व्यवहार करते समय आपको असुविधाजनक बना सकते हैं।
  5. सिंह राशि : अपनी कोशिशों को इस रूप से अंजाम दें की उसमे आपकी काबलियत लगी रहे, पर लोगों की आकाँक्षाओं को समझने की भी कोशिश कर लें। जब भी ऐसी कोई असमंजस की स्तिथि हो तो धैर्य रखने से फायदा जरुर होता है। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने जीवनसाथी की बात को ज्यादा ध्यानपूर्वक समझना होगा। समयपूर्व टकराव नकारात्मक परिणाम दे सकता है।
  6. कन्या राशि : जो चीज़ भी आपकी पढाई या आपके ज्ञान को बढ़ाने में काम आये उससे जुड़ जाएँ। ऐसे में दूरस्थान की संभावनाओं को भी टटोल लें। कोई न कोई ऐसा रास्ता जरुर खुलेगा जो आपसे मेहनत करवा लेगा। लगातार प्रयास करने से सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। आपकी कोशिशों के बावजूद आप अपनों को उतना खुश नहीं कर पा रहे जितने की जरूरत है।
  7. तुला राशि : निजी जीवन की खुशियाँ बनाये रखने के लिए थोडा प्रयास कर लें। अपनों की जरूरतों को भी समझ लें ताकि उन्हें पूरा किया जा सके। अपने काम की मसरूफियत से अपनों के लिए थोडा समय निकाल लें। आप कोई यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपकी क्षमताएं भी आपकी आर्थिक स्तिथि को बढ़ावा दे पाएंगे। आप अतिसंवेदनशीलता के लक्षण भी दिखा सकते हैं।
  8. वृश्चिक राशि : कोई भी ऐसी चीज़ जो आपकी मेहनत को बढ़ा दे वही सफलता का रास्ता खोलेगी। ऐसे में लोगों की अच्छी भूमिका बनी रहे तो आपकी ज़िन्दगी की खुशियाँ भी बनी रहेंगी। कोई यात्रा या बदलाव आपको अपनों के करीब ला सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त हो सकता है। मन का भटकाव भी बहुत है और आपने चिंताएं भी बहुत लगा रखी हैं।
  9. धनु राशि : धन की स्तिथि बेहतर होगी तो खर्चे भी बढ़ेंगे और यह अच्छी बात है, पर किसी भी तरह की लापरवाही के चलते अपना नुकसान न करें। अपना हाथ इतना भी खुल्ला न करें की नुकसान होता चला जाए और आपको पता भी न चले। आपके परिवार में खुशियों का आगमन होगा। अपनी मेहनत से धनलाभ भी सुनिश्चित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें।
  10. मकर राशि : हालात मिलेझुले हैं क्योंकि चुनोतियाँ भी हैं और चुनोतियों को सँभालने के अवसर भी बने हुए हैं। लोगों की नाराजगियों को समझ लेंगे तो उन्हें दूर करने का मौका भी मिल जायेगा, ऐसे में काम के प्रति बनती हुई लगन आपका भरपूर साथ देगी। आपसी मतभेद भी खत्म होकर रिश्तेदारों से सम्बंधों में सुधार हो जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन के उजले पहलू का अनुभव करने के लिए अच्छा दिन है।
  11. कुंभ राशि : किसी भी तरह का खतरा मोल लेने से बचना होगा। खासकर अगर कोई आपको किसी नए रास्ते पर चलने के लिए सलाह दे रहा है तो आपको भलीभांति सोचने की जरूरत पड़ेगी। मन में नया उत्साह दिखाई देगा। घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखने के लिए अपनों के करीब आना होगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।
  12. मीन राशि : पैसे के लेनदेन को भलीभांति समझें। अगर कोई चीज़ अच्छी नहीं भी लग रही तो भी उसे सँभालने की कोशिश कर लें। हर बात के पीछे क्या छुपा हुआ है उसे तो समझना ही पड़ेगा। मेहनत के अनुसार परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करेंगे। अपने आत्मविश्वास को जगा लेने से कई सारी चीज़ों को सँभालने में मदद भी मिलती चली जाएगी। ख़र्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते है।