1. मेष राशि : जो चीज़ भी अच्छी लग रही है उसके पीछे भी कोई न कोई कमी हो सकती है, इसलिए पीठ पीछे क्या चल रहा है इसे समझने में कोई कमी न रखें। आता हुआ पैसा सबको अच्छा लगता है पर किसी को तकलीफ देकर पैसा न कमायें। आज का दिन सामाजिक कार्यों में लगा रहेगा। मित्रों के साथ दौड़ धूप में व्यतीत रहेंगे। इसके पीछे धन भी खर्च करना पड़ सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।
  2. वृषभ राशि : कामकाज के क्षेत्र में किसी भी तरह की ज़ल्दबाज़ी न दिखाएँ। उस रिश्ते को न बढने दें जो आपकी दिली इच्छाओं से जुड़ा हुआ हो, कहीं ऐसा न हो की उसका असर आपके कामकाज की स्थिरता पर आ जाए। नए कार्यों को प्रारंभ कर सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। कार्य की अधिकता रहेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
  3. मिथुन राशि : जो भी कर रहे हैं उसमे अपनी कोशिशों को कम न करें। किसी प्यार के रिश्ते को भी व्यर्थ में बिगड़ने न दें। हर छोटी बात को किसी झगडे में परिवर्तित कर लेना भी ठीक नहीं होगा। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिणाम स्वरूप निर्धारित कार्य पूरा नहीं हो पाएंगे। पत्नी के लिए उपहार लेकर जाना जरूरी है। मानसिक चिंता लगी रहेगी।
  4. कर्क राशि : किसी नये काम में हाथ डालने का बिलकुल न सोचें। अगर पहले किये गए कोई प्रयास विफल हो रहे हैं तो भी दुखी न होते चले जाएँ। हर कोशिश कामयाब ही हो जाए ऐसा होता नहीं है। नकारात्मक विचार स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेंगे। खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। सगे संबंधियों से विवाद हो सकता है।
  5. सिंह राशि : सिर्फ किसी प्यार के रिश्ते को ही आगे बढाने का न सोचते चले जाएँ, अपने कामकाज की ओर भी ध्यान दे लें। अगर कामकाज से जुडी परेशानियाँ आ जाएँगी तो रिश्तों की अच्छाई भी मध्यम पड़ जायेगी और वही ठीक नहीं है। दांपत्य जीवन में छोटी मोटी बातों पर विवाद होगा। पत्नी की सलाह महत्वपूर्ण रहेगी। किसी खास मकसद से किया गया काम पूरा होगा।
  6. कन्या राशि : अपनी मानसिकता बिगाड़कर उसका बुरा असर अपने घर-परिवार के रिश्तों पर बिलकुल न आने दें। ऐसा न सोचते चले जाएँ की लोग क्या कहेंगे, बल्कि यह सोचें की आपको क्या करना चाहिए ताकि अपना कर्तव्य निभाने में आपकी ओर से कोई कमी न रह जाए। आपको अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख शांति स्थापित होगी। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी।
  7. तुला राशि : किसी भी तरह की यात्रा या बदलाव की वजह से अपनों से दूरियां न बनायें। अगर कहीं दूर जाना भी पड़े तो भी दिलों के फासले न बनायें। उस अच्छाई को समझें जो इस समय आपके लिए हर तरह का सुख दे सकती है। बौद्धिक स्तर पर सफलता मिलेगी। आपकी कल्पना और सृजन शक्ति की प्रगति से संतोष अनुभव होगा। पति पत्नी के बीच विवाद होगा।
  8. वृश्चिक राशि : ज़िन्दगी की चुनोतियाँ ऐसी हैं जो आसानी से संभाली जा सकती हैं इसलिए बहुत ज्यादा परेशान न हों। कामकाज से जुड़े जो भी परिवर्तन आप करना चाह रहे हैं, उसमे भी कुछ खर्चा हो सकता है। इस बात को लेकर भी दुखी न हों। बदलाव ज़िन्दगी का नियम है उसमे कमियां न निकालें। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आर्थिक हानि उठानी पड़ेगी। मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
  9. धनु राशि : लोग आपके प्रति मददगार हैं और यह एक बड़ा आशीर्वाद है, लेकिन अपनी ही बात को सच न ठहराते चले जाएँ। किसी बहस में भी आप लोगों को नीचा दिखाने की कोशिश न करें। आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाई बहनों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। नए काम की शुरुआत आज दिन की शुरुआत में कर सकते हैं।
  10. मकर राशि : पैसे की स्तिथि को संभालने में भी और किसी बातचीत में भी उत्तेजना ठीक नहीं है। किसी भी बात को बढाकर आप अपना नुकसान न करें। किसी के उकसाने से या किसी की बातों में आने से आप अपनी ज़िन्दगी की स्थिरता को कहीं कम न कर लें। घरेलू कार्य आपको परेशानी में डाल सकते हैं। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी। सगे संबंधियों से विवाद हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण मसले पर पिता से विचार विमर्श करेंगे।
  11. कुंभ राशि : ऐसा न सोचते चले जाएँ की पैसा ही सबकुछ संभाल लेगा, जबकि पैसे से जुड़ा दबाव सबकुछ हिला भी सकता है इसलिए भी अपनी स्तिथि को खतरे में डालते चले जाना ठीक नहीं है। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभकारी रहेगा। गणेश जी की पूजा अर्चना करने की जरूरत है। धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
  12. मीन राशि : लोगों को खुश करने के प्रयास में अपना नुकसान न करते चले जाएँ। खासकर किसी प्यार के रिश्ते को बढ़ावा देने के लिए आप अपनी ज़िन्दगी की स्थिरता को कहीं कम न कर लें, इसलिए कामकाज के क्षेत्र में भी स्थिरता बनाये रखें ताकि कोई परेशानी न पैदा हो जाए। आज आपके मन में एकाग्रता का अनुभव होगा। कर्मचारियों के पीछे खर्च करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के कामकाज में सावधानी बरतें ।