• सदाबहार के पौधे के बारें में तो आप जानते हैं होंगे यह पौधा आसानी से हर जगह मिल जाती हैं।  इसे सदाबहार इसलिए कहा जाता हैं क्यूंकि यह यह हर मौसम में खिलती रहती हैं। इसके फूल को पूजा के काम में लिया जाता हैं पर इससे कई रोगों का इलाज भी किया जाता हैं।
  • आज हम आपको इसी के बारें में बताने वाले हैं। अगर आप इसी तरह के लेख पड़ना चाहते हैं तो हमारा पेज All Ayurvedic फॉलो करना बिलकुल भी न भूले। सदाबहार पुष्प को सदाफूली, नयनतारा नामों से भी जाना जाता है। सदाबहार की कुल आठ जातियाँ हैं। इनमें से सात मेडागास्कर में तथा आठवीं भारतीय उपमहाद्वीप में पायी जाती है। सदाबहार का वैज्ञानिक नाम केथारेन्थस है। भारत में पायी जाने वाली प्रजाति का वैज्ञानिक नाम केथारेन्थस रोजस है। यह फूल न केवल सुन्दर और आकर्षक है, बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर माना गया है।
  • इसे कई देशों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। सदाबहार बारहों महीने खिलने वाला फूल है। कठिन शीत के कुछ दिनों को छोड़कर यह पूरे वर्ष खूब खिलता है। सदाबहार को भारत की किसी भी उष्ण जगह की शोभा बढ़ाते हुए सालों साल बारह महीने देखे जा सकते हैं। फूल तोड़कर रख देने पर भी पूरा दिन ताजा रहता है। मंदिरों में पूजा पर चढ़ाए जाने में इसका उपयोग खूब होता है।
  • यह फूल सुंदर तो है ही आसानी से हर मौसम में उगता है, हर रंग में खिलता है और इसके गुणों का भी कोई जवाब नहीं, शायद यही सब देखकर नेशनल गार्डेन ब्यूरो ने सन् 2002 को इयर आफ़ विंका के लिए चुना। विंका या विंकारोज़ा सदाबहार का अंग्रेज़ी नाम है। सदाबहार इन 3 बीमारियों में रामबाण है, आइए जाने इसके बारे में…

1. रोग प्रतिरोधकता को बढ़ाती हैं

  • सदाबहार के पौधे के सेवन करने से आपके शरीर की रोगों से लड़ना की क्षमता बढ़ जाती हैं और आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं।

2. मधुमेह को नियंत्रित रखती हैं 

  • सदाबहार मधुमेह की बीमारी के लिए बहुत ही लाभदायक औषधि हैं यह मधुमेह की बीमारी को नियंत्रित रखती हैं। सदाबहार की तीन – चार कोमल पत्तियाँ चबाकर रस चूसने से मधुमेह रोग से राहत मिलती है।
  • आधे कप गरम पानी में सदाबहार के तीन ताज़े गुलाबी फूल 05 मिनिट तक भिगोकर रखें। उसके बाद फूल निकाल दें और यह पानी सुबह ख़ाली पेट पियें। यह प्रयोग 08 से 10 दिन तक करें। अपनी शुगर की जाँच कराएँ यदि कम आती है तो एक सप्ताह बाद यह प्रयोग पुनः दोहराएँ।
  • सदाबहार के पौधे के चार पत्तों को साफ़ धोकर सुबह खाली पेट चबाएं और ऊपर से दो घूंट पानी पी लें। इससे मधुमेह मिटता है। यह प्रयोग कम से कम तीन महीने तक करना चाहिए।
  • डांग-गुजरात के आदिवासी लाल और गुलाबी फूलों का उपयोग डायबिटीज़ में लाभकारी मानते हैं। आधुनिक विज्ञान भी इन फूलों के सेवन के बाद रक्त में ग्लुकोज़ की मात्रा में कमी को प्रमाणित कर चुका है। दो फूल को एक कप उबले पानी या बिना शक्कर की उबली चाय में डालकर ढंककर रख दें और फिर इसे ठंडा होने पर रोगी को पिलाएं। ऐसा माना जाता है कि इसका लगातार सेवन मधुमेह में फायदा पहुंचाता है। 

3. त्वचा से सम्बंधित सभी रोगों को मिटाएँ 

  • इसकी पत्तियों के रस को ततैया या मधुमक्खी के डंक मारने पर लगाने से बहुत जल्दी आराम मिलता है। इसी रस को घाव पर लगाने से घाव भी जल्दी सूखने लगते हैं। त्वचा पर खुजली, लाल निशान या किसी तरह की एलर्जी होने पर पत्तियों के रस को लगाने पर आराम मिलता है।
  • त्वचा पर घाव या फोड़े-फुंसी हो जाने पर आदिवासी इसकी पत्तियों का रस दूध में मिला कर लगाते हैं। इनका मानना है कि ऐसा करने से घाव पक जाता है और जल्द ही मवाद बाहर निकल आता है।
  • सदाबहार के फूलों और पत्तियों के रस को मुहांसों पर लगाने से कुछ ही दिनों में इनसे निजात मिल जाती है। पत्तियों और फूलों को पानी की थोड़ी सी मात्रा में कुचल कर लेप को मुहांसों पर दिन में कम से कम दो बार लगाने से जल्दी आराम मिलता है।

सदाबहार के अन्य घरेलू उपचार :

  1. पत्तियों और फूलों को कुचलकर बवासीर होने पर इसे लगाने से तेजी से आराम मिलता है। आदिवासी जानकारों के अनुसार, ऐसा प्रतिदिन रात को सोने से पहले किया जाना ठीक होता है।
  2. सर्दी जुकाम को दूर करती हैं – सदाबहार के पौधे की पत्तियों को तोड़कर और उसका रस निकालकर गर्म पानी के साथ सेवन करने पर यह सर्दी-जुकाम को जल्दी से ठीक कर देती हैं।
  3. अब वैज्ञानिक सदाबहार के फूलों का उपयोग कर कैंसर जैसे भयावह रोगों के लिए भी औषधियां बनाने पर शोध कर रहे हैं। डांग जिले में भी आदिवासी इस पौधे के विभिन्न हिस्सों को ल्युकेमिया जैसे रोगों के निदान के लिए उपयोग में लाते हैं। आधुनिक शोधों के अनुसार, इस पौधे की पत्तियों में पाए जाने वाले प्रमुख अल्कलायड रसायनों जैसे विनब्लास्टिन और विनक्रिस्टिन को ल्युकेमिया के उपचार के लिए उपयोगी माना गया है।
  4. इसकी पत्तियों को तोड़े जाने पर जो दूध निकलता है, उसे घाव पर लगाने से किसी तरह का संक्रमण नहीं होता और घाव जल्दी सूख भी जाता है।
  5. पत्तियों को तोड़ने पर निकलने वाले दूध को खाज-खुजली में लगाने पर जल्द आराम मिलने लगता है। दूध को पौधे से एकत्र कर प्रभावित अंग पर दिन में कम से कम दो बार लेप किया जाना चाहिए।

सदाबहार अब संजीवनी बूटी कैसे बन गया है?

  • शोधों से इसके एकाधिक गुणों का पता चला है। जिसमे सबसे चमत्कृत करने वाली बात है कि यह बारूद जैसे पदार्थ को भी निष्क्रिय करने की क्षमता रखता है। इसी के चलते आज विस्फोटक क्षेत्रों और भंडारण वाली हजारों एकड़ भूमि को यह निरापद बना रहा है। अपने “केंद्रीय औषधीय एवं सुगंध पौधा संस्थान” द्वारा की गयी खोजों से पता चला है कि इसमें पाया जाने वाला क्षार रक्त कैंसर के उपचार में बहुत उपयोगी होता है। इसके साथ ही यह रक्तचाप को कम करने और मधुमेह जैसी बीमारी को काबू में करने में बहुत सहायक होता है। शोधों के कारण जैसे-जैसे इसकी खूबियों का पता चलता जाता है वैसे-वैसे इस की मांग भी देश-विदेश में बढती जा रही है. इसीलिए अब इसकी खेती भी की जाने लगी है। यह अनोखा पौधा अब संजीवनी बूटी बन गया है। 
  • इसे लगाना या उगाना बहुत आसान है, इसके डंठल को कहीं भी रोप दिया जाए यह अपनी जिन्दगी शुरू कर देता है। जानकारों का कहना है कि सदाबहार और नीम के 7-7 पत्तों का खाली पेट सेवन करना मधुमेह में काफी उपयोगी होता है।