1. मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : आप तनाव और बुखार के बाद पूरे दिन सिरदर्द महसूस करेंगे। थोड़ी शान्ति से काम लें और तनाव से बचने की कोशिश करें ताकि आप परिस्थिति के हिसाब से उचित कार्य कर सकें। रिश्तों को लेकर जो आपने अपने मन में असंतोष बिठा रखा है उसे हटा देने से ही फायदा होगा, नहीं तो आपका तनाव आपके कामकाज पर भी असर डाल सकता है।
  2. वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : आज आप असुरक्षित महसूस करेंगे और परेशानी भी साफ-साफ दिखेगी। आज आप कुछ उलझन की स्थिति मे भी रहेंगे। आप तनाव को कम करने के लिये योग या व्यायाम करें। यह छोटी परेशानी इतना महत्व नहीं रखती इसलिए इन पर ध्यान न दें। चाहे रिश्तों को सँभालने की बात हो या अपनी मेहनत को बढाने की, आपकी सकारात्मक बनती हुई सोच से आपको अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। खासकर रिश्तों को समझने और सँभालने में कुछ मदद तो जरुर मिलेगी।
  3. मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : हो सकता है पुराने समय से चलता आ रहा तनाव और दबाव थोड़ा कम हो जाए। आज आपको तनाव की वजह से थकावट हो सकती है। इन परेशानियों को दूर करने के लिए आप खुद को समझाएं। हो सके तो व्यायाम करें और फिर थोड़ा आराम। ऐसा करके आप जल्दी ही पहले वाले नियम पर आ जाएंगे और पहले से अच्छा महसूस करेंगे। घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखने की कोशिश करनी होगी। रोज़मर्रा की छोटी-छोटी बातों को सम्भालते हुए अपने मन में एक सकारत्मक उर्जा पैदा करनी होगी जो आपको लोगों से जोड़े रखे।
  4. कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : ज्यादा और अस्वस्थ खाना खाने से आपकी सेहत और ऊर्जा पर नकारात्मक असर पड़ेगा। आप ताजे फल खाएं। चिप्स पर ध्यान न लगाएं। आज के दिन आपको अपना ध्यान स्वच्छ और सुरक्षित खाने में लगना होगा। अगर आप अपना ध्यान स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली में लगाएंगे तो जल्द ही आपको इसका परिणाम मिल जाएगा। आपकी ज़िन्दगी की खुशियाँ इस बात पर टिकी हुई हैं की आप अपनी मेहनत को किस तरह की दिशा दे पाते हैं। इस समय लिए गए फैसले आपको नयी उपलब्धियों की ओर ले जा सकते है।
  5. सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : आज आप अच्छा महसूस करेंगे और आपकी उर्जा का स्तर भी ऊंचा रहेगा। कुछ स्वास्थ्य विकार के बाद आप अपना स्वास्थ्य फिर से अच्छा महसूस करेंगे। आप अपने अच्छे स्वास्थ्य और उर्जा का उपयोग कुछ जरूरी व्यायाम, अच्छे स्वास्थ्य और अच्छे खान-पान को कायम रखने में करें। पैसे की स्तिथि ठीक है और आपका अपनों के प्रति रवय्या समर्पित है, इसीलिए आप अपनों की ख़ुशी के लिए बहुत कुछ कर पाएंगे।
  6. कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : जो लोग पेट के रोग से ग्रस्त हैं आज उन्हे उसका उपचार मिलेगा। पर शुरुआती दौर मे पेट का ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। सलाह अनुसार खाना लें और व्ययाम करें। जिससे आप जल्द ठीक हो सकेंगे। हालात आपकी मदद कर रहे हैं और बहुत कुछ आपकी अपनी अच्छाई की वजह से आपके काबू में है। अगर कोई थोड़ी बहुत कमी है तो उसे भी दूर कर लीजिये।
  7. तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने का प्रयत्न तनाव को दूर रखने के लिए किया जाता है। इसलिए आप इस मन्त्र को अपनाएं और सकारात्मक विचार लाएं। आप शरीर की मालिश कराएं ताकि थकावट दूर रहे। ध्यान रखें, कि मानसिक और शारीरिक सेहत ही आपका अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करेगी। आपका मन बहुत भटक रहा है और उसके चलते आप के लिए नुकसान की स्तिथि भी बन सकती है। यही वजह है की अपने पैसों को भी बहुत संभाले रखने की जरूरत है।
  8. वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : आज बिना किसी परेशानी के आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इसलिए आप बिना किसी कारण व्यायाम करना ना छोड़ें। ध्यान रखें, कि आप व्यायाम रोज करें और खाने का पूरा ध्यान रखें ताकि आपका वजन कम रहे और आप स्वस्थ रहें। आप स्वास्थ्य को लेकर सन्तुष्ट ना हो जाएं, क्योंकि घटाया हुआ वजन फिर से बढ़ भी सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है क्योंकि काम से लाभ बना हुआ है, पर कुछ ऐसा भी लगता है जैसे धन दौलत को लेकर आपका मन उचाट होता चला जा रहा है।
  9. धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : किसी भी शारीरिक परेशानी का कारण ढ़ूंढ़ें और अगर जरूरत हो तो डाक्टरी सलाह भी लें। स्वयं उपचार से आपकी तबियत में सुधार होगा। आप बीमारी के कारण का पता लगायें अन्यथा वह फिर से उभर सकती है। कामकाज की स्तिथि ठीक है पर मन कुछ हद तक उचाट है, इसका एक बड़ा कारण यह भी है की आपने ऊपर बहुत सारे दबाव बना रखे हैं।
  10. मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : आज आप किसी से किसी समस्या से सम्बन्धित सलाह लेंगे। हो सकता है ये सलाह आपको अपने परिवार में से कोई दे, या फिर कोई विश्वसनीय मित्र, या फिर पढ़ा-लिखा सलाहकार आपको दे। जिससे भी आपको सलाह मिलेगी वह आपकी परेशानी को दूर करने के लिए लाभकारी होगी। हालात मददगार हैं क्योंकि आपको अपनों का समर्थन मिला हुआ है। ऐसी अच्छी परिस्थितियों से ज़िन्दगी की स्थिरता बनी रहती है।
  11. कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : आपको यह जानकर अच्छा लगेगा कि आपके बीमार पड़ने पर आपके दोस्त और परिवार वाले हमेशा आपको सहारा देने को तैयार रहते हैं। इसलिए कोई भी परेशानी आने पर आप उन्हें बेहिचक बुला सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आपने अपने प्रियजनों को खूब सहारा और सलाह दी है। आपको सहायता देने की अब उनकी बारी है, क्योंकि अब आपको सहारे की जरूरत है। कोई कोई दिन ऐसा होता है जब हर चीज़ परेशानी ही लगती है। आपको भी हर छोटी बात बड़ी समस्या ही लगती चली जा रही है। हालात को धैर्य से समझेंगे तो आपको आभास होगा की इतनी भी ख़राब स्तिथि नहीं है।
  12. मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : आज खुद पर संयम रखें ताकि आपको परेशानी न हो। तनाव से आपको अनिद्रा की परेशानी भी हो सकती है। आज अपनी जुबान पर भी संयम रखें तभी आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। कोई प्यार का रिश्ता आपकी ज़िन्दगी के उतार-चढ़ाव का एक बहुत बड़ा कारण बना हुआ है। रिश्तों में भी आपको लगता है की शायद सबकुछ उतना मददगार नहीं है जितना होना चाहिए।