1. मेष दैनिक राशिफल : पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव हो सकता है इसलिए जो भी कार्य करें सोच समझ कर करें। मन में सुख और चैन बना रहे तो ज़िन्दगी जीने का मज़ा ही कुछ और होता है। ज़िन्दगी में कमी कभी भी पैसे की, रिश्तों की, या कामकाज की नहीं होती है, अपने नजरिये की होती है, उसे ही सुधारना पड़ेगा। आज आप अपनों को अपने प्रति बड़ा मददगार पाएंगे और उनके छोटे-छोटे प्रयास भी आपके दिल को छू लेंगे। उनकी मदद और प्यार के कारण आप उनके प्रति आभारी होंगे। ध्यान रहे कि आप अपनों को उनके प्यार और मदद के लिए धन्यवाद देना ना भूलें चाहे वो मदद छोटी हो या बड़ी।
  2. वृषभ दैनिक राशिफल : व्यापार में नई शुरुआत हो सकती है। मस्तिष्क संबंधित पीड़ा होने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अपनी मेहनत के बलबूते पर बहुत कुछ किया जा सकता है। यह आपकी अच्छाई है जो इस समय आपको मदद कर सकती है। अपने अंदर जूनून की भावना लाने से ही ज़िन्दगी की बड़ी सफलता मिलती है। घर पर आज लड़ाई-झगड़े से दूर रहें तो अच्छा होगा। आपके घर में शांति बनी रहेगी लेकिन अगर आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो घर की शांति भंग हो सकती है। सब को सम्मान दें ताकि बदले में आपको भी सम्मान मिले। अगर आपकी कार्यालय की समस्याएं घर लाने की आदत है तो घर वालों की खुशी के लिए अपनी ये आदत बदलने की कोशिश करें।
  3. मिथुन दैनिक राशिफल : आर्थिक मामलों को सुलझाने में मदद मिलेगी। जिन लोगों की आप ने मदद की थी वही आप का विरोध करेंगे। रुचि अनुसार काम ना मिलने पर मन उदास रहेगा। बातचीत तो करनी ही होगी और अपने विचारों को भी व्यक्त करना होगा। ऐसे में अपने मन में धैर्य बनाये रखना बहुत बड़ी बात होगी। ज़िन्दगी की खुशियाँ भी आपकी सकारत्मक सोच पर ही निर्भर करेंगी। आज आप अपना मिजाज खुशनुमा रखें, छोटी-मोटी समस्याओं से परेशान ना हों । आज आप कुछ बहस करने के मूड़ में लगते हैं। लेकिन आप फिर भी सब कुछ संभाल लेंगे। अपनी परेशानियों को अपने ऊपर हावी ना होने दें इनसे ही आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। इन परेशानियों पर ज्यादा ध्यान ना देकर अपने जीवन की खुशियों का मजा लें।
  4. कर्क दैनिक राशिफल : आपसी मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभकारी होंगे। रुके कार्य पूरा होने में अभी समय लग सकता है। खुद पर भरोसा रखना ज़िन्दगी की सबसे बड़ी अच्छाई है, लेकिन उस भरोसे को बनाने के लिए आपकी तैयारी भी बहुत मजबूत होनी चाहिए, तभी जाकर वो भरोसा कारगर हो पायेगा। दूसरे लोग आपकी दयालुता का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। याद रहे जिंदगी में हर चीज का संतुलित होना जरूरी है इसलिए जरूरत से ज्यादा दया करना भी ठीक नहीं है। आपकी दयालुता का अगर गलत लाभ उठाया गया तो मानवता पर से आपका विश्वास उठ सकता है।
  5. सिंह दैनिक राशिफल : ईमानदारी से कार्य करेंगे तो सफलता जरुर प्राप्त होगी। धैर्य से काम लें। क्रोध की अधिकता से कार्य बिगड़ सकते हैं। रिश्तो की नई शुरुआत होगी। किसी भी तरह की एकतरफा सोच से बचना होगा। अपने मन को भटकाकर गलती भी हो जाती है। जितना अपने विचारों में लचीलापन लायेंगे उतना ही फायदा हो जायेगा। आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। अपनी योज्ञताओं व ज्ञान में वृद्धि से आपका आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही साथ ही आपको लाभ भी मिलेगा। आप चाहे विद्यार्थी हों या नौकरी- पेशे वाले आज आपके अपनी सोच को सुधारने के प्रयास सफल होंगे और आने वाले समय में आपको इन से लाभ मिलेगा।
  6. कन्या दैनिक राशिफल : सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। उसी कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। पैसे की स्तिथि का सही आंकलन करें और तभी कोई फैसला करें। अपने पैसे को किसी निवेश में लगाने से पहले अपनों की आकाँक्षाओं को भी समझ लें ताकि आपको ख़ुशी मिल सके। दूसरों को देख कर या उनके प्रभाव में आकर आपको अपने लिए कोई केरियर नहीं चुनना चाहिए। वही केरियर चुनें जो आपको अच्छा लगता है और जिसको करने की आप काबिलियत रखते हैं। आप अपनी मेहनत और लगन से अपने क्षेत्र में बहुत आगे जा सकते हैं।
  7. तुला दैनिक राशिफल : कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से परेशान रहेंगे। अलवर में नई तकनीक का प्रयोग कर सकते हैं। गुरु देव की पूजा करने से विशेष लाभ मिलेगा। कामकाज के अंदर तरक्की मिलने का समय है। लोग आपकी सराहना करें और आप उसके चलते बड़ी सफलता की ओर बढ़ सकें ऐसा ही कहते हैं आपके तारे। आपके और आपके दोस्तों में आपसी संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी। आप दोनो की आपसी समझ बहुत अच्छी है इसलिए आपको एक साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा। इस रिश्ते को यूं ही बनाए रखें। मजे करने के लिए आप दोनो कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं अथवा खरीददारी भी कर सकते हैं।
  8. वृश्चिक दैनिक राशिफल : धार्मिक माहौल में समय व्यतीत करेंगे। धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। भाग्यशाली समय है इसका पूरा फायदा उठा लीजिये। क्यों, कैसे और कब जैसे सवाल उठाने से भी बचें। वक्त की इस धारा में बह लें जो आपको खुशियाँ देना चाह रही है। आज आपको कुछ नया करने की अपनी इच्छा पर ध्यान देना चाहिए। कुछ नया करने या नया खेल खेलने की तीव्र इच्छा आपके मन में चल रही है। आज समय है ये तय करने का कि आप जो करना चाहते हैं वो कैसे करें। आज अपनी जिंदगी से डर को निकाल देना चाहिए।
  9. धनु दैनिक राशिफल : दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा करें। रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करें। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। जब भी इंसान कुछ ज्यादा सोचता है तो कुछ न कुछ नेगेटिव भी सोचता है। यह इंसानी फितरत है जिसके चलते मन में दुविधाएं बनी ही रहती हैं। इन सभी परेशानियों को एक-एक करके हटा देने की जरूरत है। आखिरकार अब आपके विचारों में स्पष्टता आएगी और कुछ गंभीर मुद्दों पर आप स्पष्टता से सोच पाएंगे। हर समस्या का समाधान अब आपको साफ दिखने लगेगा। इसी स्पष्टता से आपको सफलता भी मिल सकती है।
  10. मकर दैनिक राशिफल : नई योजनाओं में पूंजी लगा सकते हैं। पुराने विवाह संयुक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति प्रदान कर सकते हैं। लोगों पर भरोसा करें और उनकी अच्छी सलह मान ले पर जरूरी यह है की उस सलाह पर चल भी लें ताकि खुद को नुकसान से बचाया भी जा सके। आपके आसपास अच्छे लोग हैं जिनपर आप भरोसा कर सकते हैं। आज आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या करें। शांति से बैठ जाएं और सोचें कि आपकी इस उलझन का कारण क्या है। जरूरत पड़े तो अपने किसी करीबी मित्र से इस बारे में खुल कर बात करें। इससे आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी।
  11. कुंभ दैनिक राशिफल : नया काम शुरु करने से पहले बड़ों का मार्ग दर्शन जरुर ले। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहने की जरूरत है। किसी की बातों में न आए। पढ़ाई के लिए लोन लेना पड़ सकता है। अपने सोच विचार को बहुत ज्यादा धीमा करना होगा। इस समय विनम्रता बनाये रखने से ही आप अपने नुकसान की परिस्थिति को बचा पाएंगे। आज आपकी प्रसिद्धी का जादू दिन भर छाया रहेगा। आए दिन आपके आराम और मौज-मस्ती का मौका मिल जाता है। ये सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। अब आप कह सकते हैं कि आपके सभी काम ठीक से चल रहे हैं क्योंकि आपने अपने काम को ले कर पहले से ही सही योजना बना रखी है।
  12. मीन दैनिक राशिफल : समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा। जमीन जायदाद से संबंधित मसले हल होंगे। अपने ज्ञान और अपनी क्षमताओं पर भरोसा करना होगा, उसे इस्तेमाल भी करना होगा, तभी जाकर ज़िन्दगी की अच्छाई आपके लिए बन पायेगी और आपके काम की चुनोतियों को संभाल पायेगी। आज आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। आप भगवान से अपना रिश्ता जानना चाहेंगे। इससे आपको ये जानने में मदद मिलेगी कि आपके साथ जो हो रहा है वो क्यों हो रहा है और आप अपनी जिंदगी को और बेहतर कैसे बना सकते हैं।