1. मेष राशि – आज आप कुछ तनाव में रहेगे जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका दिमाग अपने दोस्तों की तरफ ही लगा रहेगा। आप अपना ज्यादातर समय उनको संदेश भेजने या उनसे फोन पर बात करने में ही बिताएंगे। एक दिन की बात हो तो ठीक है लेकिन इसकी वजह से अपने जरूरी कामों को अधूरा ना छोड़ें। सब से बातचीत करने के बाद आप फिर से अपने काम पर लग जाएं। आज के दिन आप अपने दोस्तों के बीच काफी लोकप्रिय रहेंगे। आज हो सकता है आपके सहकर्मी आपकी तारीफ करें क्योंकि आज के दिन आप बहुत ही बुद्धिमान व्यक्ति होंगे। यदि कोई व्यक्ति आपसे सलाह मांगने आए तो उसे निराश बिल्कुल ना करें। और जितना आप उसके लिए और सकते थे उतना कीजिए।

2. वृषभ राशि – इस समय अपने दोस्तों के साथ किसी भी झगड़े में ना पड़ें। सभी शायद तनाव से गुजर रहे हैं जिसके कारण तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसी कुछ परिस्थितियां भी हो सकती हैं जो आपको बहस करने पर मजबूर कर दे। लेकिन, आप शांत ही बने रहें। इस समय कोई भी बहस आपके रिश्ते के लिए खतरनाक तो होगी ही आपकी सेहत पर भी बुरा असर डालेगी। अक्सर आपकी जिद आपको अपनों से दूर कर देती है। अपनों के साथ प्यार और खुले पन से पेश आएं। आज के दिन आप यह सोचेंगे कि आप जिंदगी में क्या करना है, और आपको क्या करना चाहिए। आप इस दिशा में आज प्रयास कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलेगा। आज आपको अपने जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए कार्य करना शुरु कर दें।

3. मिथुन राशि – शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई में खुद को आगे पाएंगे। आपको किसी नई जगह पर अथवा किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर भी मिल सकता है। आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है जिससे आपका किसी समस्या को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा। आज के दिन आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपको खुशी होगी इस खुशी के पल में आप अपनों के साथ जश्न मना सकते हैं। आपका आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। व्यापारिक क्षेत्र में आपको लाभ मिल सकता है।

4. कर्क राशि – आज आपकी प्रसिद्धी का जादू दिन भर छाया रहेगा। आए दिन आपके आराम और मौज-मस्ती का मौका मिल जाता है। ये सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। अब आप कह सकते हैं कि आपके सभी काम ठीक से चल रहे हैं क्योंकि आपने अपने काम को ले कर पहले से ही सही योजना बना रखी है। आज के दिन आपको विदेश से खुशखबरी मिल सकती है। वहां आपके दोस्त और परिवार के लोग रहते हैं। तो उनकी तरफ से यह खुशखबरी आपको मिल सकते हैं। आज के दिन आपको किसी विदेश यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। और यह विदेश यात्रा आपको बहुत सारी मीठी यादें देगी।

5. सिंह राशि – शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। इस दिशा में बढ़ाए गए कदम ना केवल आपकी मानसिक योग्यता को बढ़ाएंगे बल्कि आपके व्यावसायिक भविष्य के लिए भी लाभदायक सिद्ध होंगे। आज आपकी कुछ नया सीखने की चाहत अपनी चरम सीमा पर होगी। शायद विदेश जा कर पढ़ने का ध्यान आपके मन में आ जाए। अगर ऐसा कोई अवसर मिले तो उसे हाथ से ना जानें दें। आज के दिन अचानक ही आपके भाग्य में परिवर्तन होगी। आज आप जो भी कार्य करेंगे। वह आपको आकर्षण का केंद्र बना देगी। आप अपने हंसमुख स्वभाव के वजह से आपको कोई नया दोस्त मिल सकता है। और कुछ व्यवसायी लोगों के साथ भी आपके संबंध अच्छे होंगे। भाग्य आज आपके साथ है इसलिए आप लॉटरी में भी अपना भाग्य चमका सकते हैं।

6. कन्या राशि – आज आप अपने दोस्तों के साथ का मजा लेंगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है। समय के साथ आपका ये रिश्ता और मजबूत होगा । आज के दिन की यादें हमेशा आपके साथ रहेंगी। हर सुख- दुख में आप लोगों ने एक दूसरे का साथ दिया है आज आपनी सफलता का जश्न मनाने का समय है। आज के दिन आप अध्यात्म की ओर बढ़ेंगे। आप अपने भीतर की राह को जानना चाहते हैं। आप ईश्वर के नजदीक आने लगेंगे तो आपको इससे बहुत शांति मिलेगी। और साथ ही साथ आपके प्रतिभा में भी निखार आने लगेगा।

 7. तुला राशि – आज आपका भाग्य ही आपको सफलता दिलाएगा। आज सब कुछ आपकी इच्छा के अनुसार ही होगा। आपको लगेगा कि ये सब आपकी मेहनत से ना हो कर आपके सौभाग्य की वजह से हो रहा है। इस समय का पूरा लाभ उठाएं। आज के दिन आप को यह एहसास हो सकता है कि आज दिन आपके घर में कई तरह की छोटे-मोटे झगड़े हो रहे हैं। और परिवार के सदस्यों के बीच में भी मतभेद हो रहें हैं। इस वजह से आपके किसी प्रियजन का मूड आज खराब रहेगा अच्छा होगा कि आप इन बेकार चीज से दूर ही रहें। इस समय, धैर्य और नम्रता से कार्य करने की जरूरत है।

8. वृश्चिक राशि – आज आप अपने घर में सुख-शांति की अपेक्षा कर सकते हैं। मेहमानों की आज आपके घर पर खूब खातिरदारी होगी और आप उनके साथ का खूब आनंद लेंगे। ऐसी सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते रहें आप को बहुत खुशी मिलेगी। आज के दिन आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी और परिजनों के साथ अच्छा वक्त बिता सकेंगे। आज आप छोटी छोटी खुशियां परिवार के लोगों के साथ बाटेंगे। और हो सकता है उनके साथ कुछ खरीददारी भी करने चले जाएं।

9. धनु राशि – आज आपका मन करेगा कि आप कहीं बाहर घूमने जाएं। आप सोच में पड़ जाएंगे कि जाएं तो कहां जाएं क्योंकि आपका मन कई जगहों पर अटका पड़ा है। आपके साथ जो घूमने जा रहे हैं उनकी पसंद का भी ध्यान रखें। आपको अगर कोई समझौता भी करना पड़े तो कर लें अंत में आप अपनी यात्रा का खूब मजा लेंगे। आज आपसे कोई सामाजिक कार्य के लिए मदद मांगता है, तो आप उसकी मदद जरूर करें। क्योंकि जरूरतमंदों को मदद मिलेगी तो आपको भी अच्छा महसूस होगा। इसलिए इस कार्य में आगे बढ़े और इस अनुभव का आनंद उठाएं।

10. मकर राशि – आज आप अपने परिवार के साथ किसी खास प्रयोजन का जश्न मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज का दिन अपनों के साथ कहीं पिकनिक पर जाने के लिए बहुत ही अच्छा है। आपको खूब मजा आएगा। अपने परिवार के साथ समय बिताने से एक मजबूत रिश्ते के रूप में शुभ परिणाम मिलेंगे। आज आपके रास्ते में कोई बाधा नहीं आएगी। आज अपने परिवार के साथ समय बिताने व अपने रिश्तों को मजबूत करने का दिन है। आज आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने में वक्त बिताएंगे। इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। और आपके रिश्ते में भी मजबूती आएगी। आपके आसपास के लोग ही आपकी खुशी का स्रोत है। इसलिए आप खूब मजे करें क्योंकि आप इसके हकदार हैं।

11. कुम्भ राशि – आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर उसके विचार थोपने ना दें। आज आपके अंदर की आवाज ही आपकी सच्ची साथी होगी। आज आपको ऐसा महसूस होगा कि कुछ लोग आपको गलत समझ रहे हैं, लेकिन आपको हमेशा एक बात याद रखना चाहिए। कि एक समय में आप सभी को खुश नहीं रख सकते। क्योंकि आपके लाख समझाने पर भी कोई आपको नहीं समझ पा रहा है। तो उन्हें समझाने में अपना वक्त बर्बाद ना करें। कभी-कभी शांत रहना ही फायदेमंद होता है।

12. मीन राशि – आज का दिन आपके लिए शांति और सुकून ले कर आएगा। आज आपका मन अपने प्रियजनों से मिलने को करेगा। इन खूबसूरत लम्हों का पूरा लाभ उठाएं दोस्तों के साथ घूमने फिरने जाएं और अपने तनाव को दूर भगाएं। आज के दिन आपका झुकाव किसी ने कार्य की ओर रहेगा। इस समय आपकी दैनिक दिनचर्या में कुछ बदलाव होगा। तथा आप मस्ती के मूड में भी रहेंगे। आज के दिन आपको जो करने का मन करे। वही कीजिए और इसे करने के बाद आपको कोई पछतावा भी नहीं होगा।