1. मेष राशि –
 आज आपके और आपके दोस्त के बीच का मधुर रिश्ता आपको खुशी देगा। किसी गलतफहमी को हल करने के आपके प्रयास रंग लाएंगे। ये समय अपनी पुरानी यादों को ताजा करके उनका मजा लेने का है। एक साथ बिताए गए इस समय का आपको पूरा मजा लेना चाहिए। आज के दिन आप कार्यों में लापरवाही न करें। माता की ओर से लाभ होगा। उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद उत्पन्न होंगे।

2. वृष राशि – आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे जिसकी मीठी यादें आप कभी नहीं भूल पाएंगे। आज का दिन एक दूसरे के साथ खूब मजे करने का है। आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा है। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक होगा। आज मैन में आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव रहेगा। दैनिक कार्यो के खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

3. मिथुन राशि – आज आपका सामाजिक जीवन बहुत सी गतिविधियों से भरा रहेगा। आप अपने देस्तों के साथ खूब मजा करेंगे और साथ ही अपने काम में मिली सफलता का भी मजा लेंगे। इस समय का पूरा आनन्द लें क्योंकि बाद में आपको बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। हर कार्य मे सफलता मिलेगी। क्रोध पर संयम रखिएगा। धन का सुख मिलेगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढे़गी। वाणी पर सयंम रखे।

4. कर्क राशि – आज आपको उनके साथ समय बिताना चाहिए जो बहुत लंबे समय से आपके साथ कुछ पल बिताने का इंतजार कर रहे हैं। अपने दोस्तों से मिलें या फिर अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताएं। आपको उनके साथ कुछ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा और आपको एहसास होगा कि वो आपके लिए कितना मायने रखते हैं। आज आपका प्रत्येक कार्य आज सरलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में विस्तार होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होने के योग है। मित्रवर्ग से लाभ होगा। कुसंगति से हानि होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

5. सिंह राशि – आज साहित्य पढ़ने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। शायद आपको लगे कि आपने जो कुछ पढ़ा है उसे आप अपने काम या व्यक्तिगत उन्नति के लिए प्रयोग कर सकते हैं। हो सकता है इस जानकारी से जीवन के प्रति आपका नजरिया ही बदल जाए। आज के दिन जरूरी कार्य संम्पन्न होंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। खर्चों पर नियंत्रण होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिल सकती है।पारिवारिक सहयोग मिलेगा। अपनी वाणी पर सयंम रखे।

6. कन्या राशि – आज आप सामाजिक गतिविधियों की ओर आकर्षित रहेंगे फिर वो चाहे दोस्तों के साथ कॉफी पीने कहीं बाहर जाना हो या फिर रात का खाना खाना हो। ये आपके लिए मजे करने का समय है इससे आप अपने तनाव को भी पूरी तरह से भूल जाएंगे। इस समय का प्रयोग नए दोस्त बनाने में करें और पुराने दोस्तों से अपने संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश करें। आज आर्थिक लाभ का दिन है। व्यापारियों के लिए फायदे का समय है। निवेश का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बनी रहेगी। कामकाज में सफलता मिलेगी। यात्राएं होंगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानीपूर्वक आगे बढ़िएगा। 


 7. तुला राशि – आपकी संप्रेषण कला और दृढ़-निश्चय आज आपको कई समस्याओं को हल करने में आपकी मदद करेगी। जब आपको सफलता मिलेगी तो आप जान पाएंगे कि इन तत्वों का आपके जीवन में कितना महत्व है। आखिर आपको वो मिल ही जाएगा जो आपको चाहिए। आज का दिन शुभ रहेगा। निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। स्वास्थ्य के सम्बंध में आपको विशेष ध्यान रखने पड़ेंगे। घर-परिवार से संबंध सुधारेंगे तथा नौकरी में उन्नति होगी। धार्मिक आदि के अवसर प्राप्त होंगे। लाभ होगा।

8. वृश्चिक राशि – आज मजे और आराम करने का दिन है। सामाजिक गतिविधियां आज आपके लिए बहुत सारी खुशियां ले कर आएंगी। आपके जीवन में हाल में जो बदलाव आए हैं उनसे भी आपको बहुत खुशी मिलेगी। अपनी आगे की जीवन यात्रा पर ध्यान केंद्रित करें और सफलता की ओर आगे बढ़ते जाएं। आज के दिन आपको सुख के साधनों की प्राप्ति होगी। मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। 

9. धनु राशि – आज आप किसी ऐसी गतिविधि में भाग ले सकते हैं जो अध्यात्म से वास्ता रखती है। इससे आपको खुशी व संतुष्टी मिलेगी। इससे आपकी सही मार्ग दर्शन हो सकेगा इसलिए इसका पूरा लाभ उटाएं। अगर आपकी इच्छा हो तो आप किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज कोई भी नया कार्य का प्रारंभ करना हितकारी नहीं है। भाग्योन्नति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में अधिकार प्राप्ति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। वाद-विवाद या चर्चा में आपके हठीले स्वभाव से घर्षण की संभावना है। भाई-बहनों में प्रेम बना रहेगा। घर में ख़ुशी का माहोल होगा।

10. मकर राशि – आज आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या करें। शांति से बैठ जाएं और सोचें कि आपकी इस उलझन का कारण क्या है। जरूरत पड़े तो अपने किसी करीबी मित्र से इस बारे में खुल कर बात करें। इससे आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी। आज के दिन किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। भाग्य वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। 

11. कुम्भ राशि – आज आप शायद कुछ पेशानियों में फंसे हैं, ऐसे समय में आपको जो मदद मिलेगी उससे आपको बहुत राहत मिल सकती है। आपको इस बात से बहुत खुशी होगी कि आपके बुरे वक्त में आपके नजदीकी मित्र आपका साथ देने को तैयार हैं। सभी के जीवन में उतार-चढ़ाव तो आते ही हैं लेकिन सभी आपके जितने भाग्यशाली नहीं होते जिनके मित्र हमेशा मदद को तैयार रहें। अपने मित्रों को उनकी मदद के लिए धन्यवाद देना ना भूलें। आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए समय लाभदायक है। आर्थिक लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। वाणी पर संयम रखना पडे़गा।

12. मीन राशि – शायद ये उम्र भर चलने वाली दोस्ती की शुरूआत है। दोस्त आते हैं और चले जाते हैं लेकिन ये नया दोस्त हर सुख-दुख में आपका साथ देगा। अगर किसी को आपकी मदद की जरूरत है और वो खुल कर आपसे नहीं कह पा रहा है तो आपको आगे बढ़ कर उसकी मदद करनी चाहिए। आपके द्वारा की गई मदद से आपका दोस्त बहुत खुश होगा। आज के दिन किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज न ले। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। पारिवारिक वातावरण में कलह बना रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आपके कार्य आज सरलता से पूर्ण होंगे। मानसिक शांति रहेगी।