• नमस्कार दोस्तों एक बार फिर से आपका All Ayurvedic में स्वागत है आज हम आपको सिर्फ़ 3 हफ़्तों तक गुड और चना सेवन करने से जो 12 फ़ायदे होने उनके बारे में बताएँगे।गुड और चना दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और दोनों ही अपने आप में पूर्ण भोजन है। लेकिन जब गुड और चने को मिलाकर खाया जाता है तो इसके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं।
  • खासतौर से पुरुषों के लिए तो यह जबरदस्त लाभ करते हैं और शरीर के लगभग सभी पोषक तत्वों को पूरा करते हुए बहुत अधिक ऊर्जा और शक्ति प्रदान करते हैं।  भारत में अक्सर लोगों को खाना खाने के बाद मीठा खाने का शौक होता है. लेकिन यदि आपको सेहत भी बनाये रखनी है और मीठा भी खाना है तो गुड़ एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। गुड़ का भारतीय संस्कृति में अपना महत्व है। गुड़ और चीनी दोनों गन्ने के रस से बनते हैं. लेकिन चीनी बनाते वक़्त उसमें मौजूद आयरन तत्व, पोटैशियम गंधक, फ़ास्फ़रोस और कैल्शियम आदि तत्व नष्ट हो जाते हैं. लेकिन गुड़ के साथ ऐसा नहीं होता।
  • गुड़ में विटामिन A और विटामिन B भरपूर मात्रा में पायी जाती है. एक शोध की मानें तो गुड़ का नियमित रूप से सेवन आपको अनेकों प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है. आईये जानते हैं गुड़ और चना साथ खाने के महत्वपूर्ण फ़ायदों के बारे में।

गुड चना खाने के 12 जबरदस्त फायदे :

  1. मांसपेशिया बनाना : चना और गुड़ मांसपेशियों को बनाने में बहुत मददगार है, क्योंकि प्रोटीन में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होती है जो मांसपेशियों को बनाने में सहायक है।
  2. खून की कमी : रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी से एनीमिया की बीमारी हो जाती है। यह समस्या लोहे की कमी के कारण होती है। थकान और कमजोरी है तो गुड़ और चना खाने से इस सभी समस्याओ निजात मिलती है।
  3. मोटापा कम करे : चने के साथ गुड़ लेने से, शरीर की चयापचय दर बढ़ जाती है। जो मोटापा को कम करने में मदद करता है।
  4. हार्टअटैक : इनमें पोटेशियम होता है जिस कारण यह है हार्टअटैक जैसी दिल की बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
  5. कब्ज : गुड और चने में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है. जिस कारण इसे खाने से पाचन तंत्र सही रहता है और कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।
  6. हड्डियां मजबूत बनाना : चना और गुड़ खाने से, हड्डियां मजबूत होती हैं, क्योंकि कैल्शियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।
  7. डिप्रेशन : गुड़ और चना लेने से, आप तनाव से बच सकते हैं, इसमें अमीनो एसिड, ट्रिप्टोफैन और सेरोटोनिन शामिल हैं, यही वजह है कि ये तनाव कम करता है और यह अवसाद से बचने में मदद करता है।
  8. याददाश्त बढ़ाना : गुड और चना में विटामिन B6 होता है जिससे दिमाग की ताकत बढ़ती है और याददाश्त तेज होती है।
  9. तनाव : गुड़ चना में अमीनो एसिड्स, ट्रिप्टोफेन और सेरोटोनिन होते हैं जिससे टेंशन कम होती है तथा यह डिप्रेशन से बचाने में मदद करता है।
  10. चेहरे की चमक : इसमें जिंक होता है। जिस कारण यह चेहरे की चमक बढ़ाने मे मदद करता है।
  11. दाँत : गुड और चना में फास्फोरस होता है जिससे दांत मजबूत होते हैं।
  12. पुरुषों की त्वचा : गुड के साथ चना खाने से शरीर के जहरीले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं तथा इससे पुरुषों की त्वचा और भी ज्यादा निखरती है।

गुड़ के 8 चमत्कारी फायदे :

  1. रक्त साफ़, पाचन क्रिया, गैस की समस्या, पेट को ठंडक, मेटाबोलिज्म : गुड़ पाचन क्रिया को सही रखता है। गुड़ शरीर का रक्त साफ़ करता है और मेटाबोलिज्म ठीक करता है। रोज़ एक गिलास पानी या दूध के साथ गुड़ का सेवन पेट को ठंडक देता है। इससे गैस की समस्या नहीं होती। जिन लोगों को गैस की परेशानी है वो रोज़ लंच या डिनर के बाद थोड़ा गुड़ ज़रूर खाएं।
  2. एनीमिया : गुड़ आयरन का मुख्य स्त्रोत है. इसलिए यह एनीमिया के मरीजों के लिए बहुत फ़ायदेमंद है. खासतौर पर महिलाओं के लिए इसका सेवन बहुत अधिक ज़रूरी है।
  3. त्वचा, टॉक्सिन दूर, मुंहासे : त्वचा के लिए गुड़ बहुत लाभकारी होता है. गुड़ ब्लड से ख़राब टॉक्सिन दूर करता है, जिससे त्वचा दमकती है और मुंहासे की समस्या नहीं होती है।
  4. जुकाम और कफ़ : इसका सेवन जुकाम और कफ़ से आराम दिलाता है। जुकाम के दौरान अगर आप कच्चा गुड़ नहीं खाना चाहते हैं तो चाय या लड्डू में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
  5. थकान और कमज़ोरी : बहुत ज़्यादा थकान और कमज़ोरी महसूस करने पर गुड़ का सेवन करने से आपका एनर्जी लेवल बढ़ जाता है। गुड़ जल्दी पच जाता है और इससे शुगर का स्तर भी नहीं बढ़ता।
  6. टेम्परेचर को नियंत्रित, दमा : गुड़ शरीर के टेम्परेचर को नियंत्रित रखता है. इसमें एंटी एलर्जिक तत्व मौजूद होते हैं इसलिए दमा के मरीजों के लिए इसका सेवन काफी फ़ायदेमंद साबित होता है।
  7. जोड़ों के दर्द : गुड़ जोड़ों के दर्द से भी आराम दिलाता है। रोज़ गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक का सेवन करने पर जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिल जाएगा।
  8. ब्लड प्रेशर : गुड़ में अधिक मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में सहायता करता है।